वन विभाग (Deputy Ranger) परीक्षा 2017 – द्वितीय पाली

Total Questions: 100

81. विंड विनोइंग या फटकना क्या है?

Correct Answer: (3) अनाज को भूसे से अलग करने की एक प्रक्रिया
Solution:विंड विनोइंग या फटकना कृषि पद्धति की एक कला है, जिसमें अन्न के साथ मिश्रित भूसे को अलग किया जाता है, इस पद्धति में हवादार जगह में अनाजों को कुछ ऊँचाई से जमीन की तरफ गिराकर अन्न में मिश्रित भूसे को अलग किया जाता है।

82. निम्नलिखित का मिलान करें?

गतिविधियाँपरिभाषाएँ
A. फसलों का आवर्तन(i) उपजाऊ जमीन पर फसल उगाने की प्रक्रिया
B. फसलों की खेती(ii) भोजन के रूप में उपयोग की जा सकने वाली फसल उगाने की प्रक्रिया
C. फसलों का उत्पादन(iii) फसलों की रक्षा और सुरक्षा करने की प्रक्रिया
D. फसलों का संरक्षण(iv) सिलसिलेवार तरीके से खेत में अलग-अलग प्रकार की फसलें उगाने की प्रक्रिया

कूटः

ABCD
(1)iiviiiii
(2)iviiiiii
(3)iiiiviii
(4)iiiiiiiv
Correct Answer: (2)
Solution:सिलसिलेवार तरीके से खेत में अलग-अलग प्रकार की फसलें उगानें की प्रक्रिया फसलों का आवर्तन कहलाती है। फसलों को उपजाऊ जमीन पर उगाने की क्रिया कृषि कहलाती है। भोजन के रूप में उपयोग की जा सकने वाली उगाने की प्रक्रिया फसलों की खेती कहलाता है। फसलों की रक्षा और सुरक्षा करने की प्रक्रिया फसलों का संरक्षण कहलाता है।

83. घटिया जमीन पर पेड़ लगाने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?

Correct Answer: (3) वनरोपण
Solution:किसी विस्तृत भूमि पर मनुष्य द्वारा वन लगाने की क्रिया वनारोपण कहलाती है। वनीकरण सोद्देश्य होता है। अतः इसमें प्रायः आवश्यक तथा उपयोगी वृक्ष के पौधों को रोपण किया जाता है। वनारोपण प्रायः बेकार पड़े जमीन पर किया जाता है।

84. गुजरात में स्थित गिर का जंगल ....... है?

Correct Answer: (4) एक राष्ट्रीय उद्यान और एक वन्यजीव अभयारण्य दोनों
Solution:गिर वन्यजीव अभयारण्य भारत के गुजरात राज्य में लगभग 1424 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह जंगल शेरों के लिए मशहूर है, इसके अतिरिक्त इस वन्य अभयारण्य में अधिसंख्य मात्रा में पुष्प और जीव-जंतुओं की प्रजातियाँ मिलती है। यह एक राष्ट्रीय उद्यान और एक वन्यजीव अभयारण्य दोनों है।

85. भारत में उष्णकटिबंधीय वर्षावन, ....... में पाये जाते. हैं?

Correct Answer: (1) अंडमान व निकोबार
Solution:उष्णकटिबंधीय वर्षा वन एक ऐसा क्षेत्र होता है, जो भूमध्य रेखा के दक्षिण या उत्तर में लगभग 28 डिग्री के भीतर होता है। वे एशिया, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरीका, मैक्सिकों और प्रशांत द्वीपों पर पाए जाते हैं। भारत में उष्णकटिबंधीय वर्षा वन अंडमान एवं निकोबार में पाए जाते हैं।

86. निम्नलिखित का मिलान करें?

वनों के प्रकारवर्णन
A. उष्णकटिबंधीय वन(i) समशीतोष्ण क्षेत्र के दक्षिण में
B. भूमध्य वन(ii) भूमध्यरेखा के निकट स्थित
C. शंकुधारी वन(iii) उत्तरी गोलार्द्ध
D. उत्तरी वन(iv) ध्रुवों के निकट

कूटः

ABCD
(1)iiiiviii
(2)iiviiiii
(3)iiiiviii
(4)iviiiiii
Correct Answer: (3)
Solution:उष्णकटिबंधीय वन भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण में स्थित वन है, यह जैव-विविधता से भरपूर वन है। समशीतोष्ण क्षेत्र के दक्षिण में स्थित वन भूमध्य वन कहलाता है। ध्रुवों के निकट अर्थात् ठंडे प्रदेश में पाए जाने वाले वन को शंकुधारी वन कहते हैं। उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित वन का क्षेत्र उत्तरी वन कहलाता है।

87. निम्नलिखित स्तंभों का मिलान करें और सही विकल्प पर निशान लगाएँ?

स्तंभ-Iस्तंभ-II
A. लाल किताब(i) भूमध्य वन
B. शोरिया पर-विफोलिया वन(ii) समशीतोष्ण और उष्णकटिबंधीय
C. स्क्लेरोफिल्स पौधा(iii) लुप्तप्राय प्रजातियाँ
D. गेप डायना-मिक्स(iv) डिप्टेरोकार्प वृक्ष

कूटः

ABCD
(1)iiiiviii
(2)iiviiiii
(3)iiiiviii
(4)iviiiiii
Correct Answer: (1)
Solution:रेड डाटा बुक या लाल किताब लुप्तप्राय प्राणियों से संबंधित है, रेड डाटा बुक जीव-जंतुओं की लुप्त होने की स्थिति से आगाह करता है। शीरिया परविफोलिया वन का उदाहरण डिप्टेरोकार्प वृक्ष है। स्क्लेरोफिल्स नामक पौधा' भूमध्यरेखीय वन में पाया जाता है। यह वन समशीतोष्ण क्षेत्र के दक्षिण में पाया जाता है। गैप डायनामिक्स पौधे के विकास का तरीका होता है, जिसमें पौधे के बीच निश्चित दूरी का ख्याल रखा जाता है, इस प्रकार की पद्धति का उपयोग समशीतोष्ण और उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में किया जाता है।

88. इनमें से कौन औद्योगिक या रासायनिक प्रदूषण से संबंधित नहीं है।

Correct Answer: (1) प्रोटोजोआ संदूषण
Solution:रासायनिक प्रदूषण तब होता है जब मानव गतिविधियों से उत्पन्न रसायन पर्यावरण में प्रवेश करते हैं। हवा, पानी या मिट्टी दूषित करते हैं। एसिड, बारिश, ग्रीन हाऊस गैस, नाइट्रेट प्रदूषण, सल्फेट प्रदूषण, पारा प्रदूषण औद्योगिक या रासायनिक प्रदूषण के उदाहरण हैं।

89. धान के खेतों से मुख्य रूप से निम्नलिखित में से कौन सा ग्रीनहाउस गैस उत्पन्न होता है?

Correct Answer: (4) मीथेन
Solution:धान के खेतों से मुख्य रूप से मिथेन ग्रीनहाउस गैस उत्पन्न होता है। मिथेन गैस दलदली भूमि से भी निकलता है। जब गाय जुगाली करती है, तो उस दौरान भी गाय के मुँह से मीथेन गैस निकलती है।

90. परमाणु अपशिष्टों से उत्पन्न होने वाले उच्च ऊर्जा विकिरण के कारण ....... हो सकता है।

Correct Answer: (1) ल्यूकेमिया
Solution:ल्यूकेमिया रक्त या अस्थिमज्जा का कर्कट रोग हैं यह रोग रक्त बनाने वाले उत्तकों का कैंसर संक्रमण से लड़ने की शरीर की क्षमता में रूकावट पैदा करता है। यह रोग परमाणु अपशिष्टों से उत्पन्न होने वाले उच्च ऊर्जा विकिरण के कारण हो सकता है।