वन संसाधन (राजस्थान)

Total Questions: 12

1. भारत राज्य वन रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, वनस्पति आवरण के संदर्भ में वन क्षेत्र 16,654 वर्ग किमी. है व राजस्थान के भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत है। [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (d) 4.87
Solution:भारत राज्य वन रिपोर्ट (ISFR), 2021 के अनुसार वनावरण के संदर्भमें वन क्षेत्र 16,655 वर्ग किमी. है, जो राजस्थान के भौगोलिक क्षेत्र का 4.87 प्रतिशत है।

नोट प्रश्न में राजस्थान के वन क्षेत्र 16,654 वर्ग किमी. दिया गया है, जबकि भारत राज्य वन रिपोर्ट, 2021 में राजस्थान का वनावरण 16,655 वर्ग किमी. है। प्रश्न में वनस्पति वनावरण (हिंदी संस्करण) में दिया है, जबकि अंग्रेजी संस्करण में Forest Cover दिया है।

2. किन जिलों के समूह में अधिकतम वन क्षेत्र पाया जाता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (a) बारां-उदयपुर-चित्तौड़गढ़
Solution:प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (a) सही उत्तर था। भारत वन स्थिति रिपोर्ट, (ISFR) 2021 के अनुसार, राजस्थान में सर्वाधिक वन एवं जिलों की स्थिति इस प्रकार है-

3. राजस्थान में सर्वाधिक वन क्षेत्र है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (c) चित्तौड़गढ़ जिले में
Solution:प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (a) सही उत्तर था। भारत वन स्थिति रिपोर्ट, (ISFR) 2021 के अनुसार, राजस्थान में सर्वाधिक वन एवं जिलों की स्थिति इस प्रकार है-

4. निम्नलिखित कथनों का परीक्षण कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2013]

(1) शुष्क सागवान के वन राजस्थान के दक्षिणी भाग में संकेंद्रित हैं।

(2) सागवान के वन 75 से 110 सेमी. वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

(3) माउंट आबू पर उप-उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन पाए जाते हैं।

(4) पश्चिमी राजस्थान के वन मिश्रित पतझड़ वाले वन है।

Correct Answer: (d) (1), (2) और (3) सही हैं।
Solution:शुष्क सागवान (सागौन) के वन राजस्थान के दक्षिणी भाग में संकेंद्रित हैं। सागवान के वन 75 से 110 सेमी. वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। शुष्क सागवान के वन राजस्थान के दक्षिणी भाग बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, कोटा, बारां आदि जिलों में पाए जाते हैं। माउंट आबू पर उप-उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन पाए जाते हैं। मिश्रित पतझड़ वाले वन उदयपुर, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, सिरोही आदि जिलों में पाए जाते हैं।

5. राजस्थान का वह जिला, जहां उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन पाए जाते हैं, वह है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (e) ( c & d)
Solution:राजस्थान में उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वनों का विस्तार सीमित क्षेत्रों में ही है। ये वन राजस्थान में अरावली श्रृंखला के उत्तरी तथा पूर्वी ढलानों वाले क्षेत्रों में मिलते हैं। ये मुख्यतः अलवर, भरतपुर एवं धौलपुर जिलों में पाए जाते हैं। इन वनों के अंतर्गत पाए जाने वाले वृक्षों की कुछ प्रजातियां जालौर, नागौर, श्रीगंगानगर एवं बीकानेर जिलों में भी पाई जाती हैं।

6. निम्न में से किस जिले में, उप-उष्ण पर्वतीय वन पाए जाते हैं? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) सिरोही
Solution:उप-उष्ण पर्वतीय वन राजस्थान में केवल सिरोही जिले के आबू पर्वतीय क्षेत्र में है। इन वनों में सदाबहार एवं अर्द्ध सदाबहार वनस्पति होती है। घने वनस्पति के कारण साल भर हरियाली बनी रहती है। इस प्रकार के वनों में आम, बांस, नीम, सागौन (सागवान) आदि के वृक्ष पाए जाते हैं।

7. निम्न प्रकार की वनस्पतियों में से कौन-सी राजस्थान में प्राप्य नहीं है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (d) उष्णकटिबंधीय तर-पतझड़ी
Solution:राजस्थान में वर्षा की कमी के कारण उष्णकटिबंधीय शुष्क, कंटीली तथा मरुस्थलीय वनस्पतियां ही प्राप्य हैं, यहां उष्णकटिबंधीय तर-पतझड़ी वनस्पतियां नहीं मिलती हैं।

8. राजस्थान के वन, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा हाल ही में जारी की गई एक अधिसूचना के अनुसार राज्य में कितने वेट-लैंड हैं? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (b) 44
Solution:जुलाई, 2023 में राजस्थान के वन, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, राज्य के 19 जिलों में 44 वेट-लैंड हैं, जिसमें से सर्वाधिक 12 वेट-लैंड बारां जिले में हैं।

9. राजस्थान सरकार द्वारा पहली वन नीति का अनुमोदन कब किया गया? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) फरवरी, 2010
Solution:राजस्थान सरकार द्वारा पहली 'वन नीति' (Forest Policy) का अनुमोदन फरवरी, 2010 में किया गया।

10. राजस्थान के किस क्षेत्र में सागौन के वन पाए जाते हैं? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (b) दक्षिणी
Solution:राजस्थान के दक्षिणी भाग में (बांसवाड़ा और उसके आस-पास के क्षेत्र में) सागौन (सागवान) के वन पाए जाते हैं।