वन

Total Questions: 27

11. मरुस्थल क्षेत्रों में जल हास को रोकने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा/से पर्ण रूपांतरण होता है/होते हैं? [I.A.S. (Pre), 2018]

1. कठोर एवं मोमी पर्ण

2. लघु पर्ण

3. पर्ण की जगह कांटे

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:मरुस्थलीय वनस्पतियों में उच्च ताप तथा शुष्क मौसम को सहन करने की क्षमता होती है। ऐसी वनस्पति को मरुद्भिद (Xerophyte) वनस्पति कहते हैं। यहां पर उगने वाले पौधे गर्म तथा शुष्क जलवायु के साथ समायोजन करने के लिए कई उपाय करते हैं। मरुस्थलीय वनस्पतियों की जड़ें लंबी होती हैं, ताकि अधिक गहराई तक प्रविष्ट होकर नमी प्राप्त कर सकें। तने की छाल मोटी होती है। पत्तियां या तो होती ही नहीं और यदि होती भी हैं, तो वे छोटी-छोटी तथा मोमी (Waxy) एवं मोटी होती हैं, उन पर छोटे-छोटे कांटे होते हैं, रोम छिद्र बंद होते हैं ताकि उनसे वाष्पीकरण वाष्पोत्सर्जन (Evapotranspiration) न हो सके। अतः स्पष्ट है कि विकल्प (d) सही उत्तर है।

12. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए - [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

सूची-I(वनस्पति प्रकार)सूची-II(क्षेत्र)
A. माक्ची1. कैलिफोर्निया
B. फिंबस2. भूमध्य सागर के तटीय क्षेत्र
C. चैपरेल3. दक्षिणी अफ्रीका
D. मैटोरेल4. चिली

 

ABCD
(a)2314
(b)4321
(c)3412
(d)4231

 

Correct Answer: (a)
Solution:निम्नलिखित सुमेलित हैं
सूची-1(वनस्पति के प्रकार)सूची-II (क्षेत्र)
माक्चीभूमध्य सागर के तटीय क्षेत्र
फिंबसदक्षिणी अफ्रीका
चैपरेलकैलिफोर्निया
मैटोरेलचिली

13. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए : [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

सूची-1(प्राकृतिक वनस्पति)सूची-II (क्षेत्र)
A. जैधिजीवी वनस्पति1. भूमध्य सागरीय
B. बबूल2. भूमध्य रेखीय
C. बैओबाब3. सहारा
D. देवदार4. सवाना

 

ABCD
(a)2341
(b)2314
(c)2431
(d)2413

 

Correct Answer: (a)
Solution:सुमेलित हैं-
सूची-I(प्राकृतिक वनस्पति)सूची-II(क्षेत्र)
अधिजीवी वनस्पतिभूमध्य रेखीय
बबूलसहारा
बैओबाबसवाना
देवदारभूमध्य सागरीय

14. "पत्ती कूड़ा (लीफ लिटर) किसी अन्य जीवोम (बायोम) की तुलना में तेजी से विघटित होता है और इसके परिणामस्वरूप मिट्टी की सतह प्रायः अनावृत्त होती है। पेड़ों के अतिरिक्त, वन में विविध प्रकार के पौधे होते हैं जो आरोहण के द्वारा या अधिपादप (एपिफाइट) के रूप में पनपकर पेड़ों के शीर्ष तक पहुंचकर प्रतिस्थ होते हैं और पेड़ों की ऊपरी शाखाओं में जड़ें जमाते हैं" यह किसका सबसे अधिक सटीक विवरण है - [I.A.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) उष्णकटिबंधीय वर्षावन
Solution:उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में वर्षभर अधिक तापमान तथा अधिक वर्षा के कारण इस क्षेत्र के वन में वृक्षों की विविधता होती है। यहां अधिपादप भी पाए जाते हैं तथा गिरी हुई पत्तियां तेजी से सड़ कर विघटित हो जाती हैं।

15. निम्नलिखित वृक्षों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2023]

1. कटहल (आर्टोकार्पस हेटेरोफाइलस)

2. महुआ (मधुका इंडिका)

3. सागौन (टेक्टोना ग्रैंडिस)

उपर्युक्त में से कितने पर्णपाती वृक्ष हैं?

Correct Answer: (b) केवल दो
Solution:कटहल सदाबहार वृक्ष है जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। महुआ एक उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वृक्ष है। यह भारत में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र आदि राज्यों में पाया जाता है। सागौन भी एक उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वृक्ष है। सागौन की लकड़ी को स्थायित्व व जल प्रतिरोध हेतु महत्वपूर्ण माना जाता है।

16. सेल्वा वनों की विशेषता है- [U.P. B.E.O. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) चौड़ी पत्ती सदाबहार
Solution:ब्राजील में अमेजन नदी बेसिन में पाए जाने वाले वनों को सेल्वा या सेल्वास वन कहते हैं। ये वन विषुवतीय क्षेत्र में स्थित हैं। यहां वर्ष भर अधिक तापमान व औसत से अधिक वर्षा 200 सेमी. से अधिक होने के कारण घने व चौड़ी पत्ती वाले सदाबहार वन पाए जाते हैं। इस प्रकार विकल्प (a) सही उत्तर है।

17. एक भौगोलिक क्षेत्र की, जिसकी ऊंचाई 400 मीटर है, निम्नलिखित विशेषताएं हैं- [I.A.S. (Pre) 2010]

यदि इस भौगोलिक क्षेत्र में प्राकृतिक वन विद्यमान हो, तो सर्वाधिक संभावना यह है कि यह-

Correct Answer: (d) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन होगा
Solution:उपर्युक्त विशेषता उष्णकटिबंधीय वर्षा वन वाले क्षेत्र की होगी। तापमान और वर्षा के वार्षिक आंकड़ों से यह स्पष्ट हो जाता है।

18. विश्व वन क्षेत्र में से किस एक के फैलाव की प्रतिशतता सर्वाधिक है? [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (a) शीतोष्ण शंकुवृक्षी वन
Solution:उपर्युक्त में से शीतोष्ण शंकुवृक्षी वन वर्तमान में विश्व में सर्वाधिक क्षेत्र को आच्छादित किए हुए हैं। शीतोष्ण शंकुवृक्षी वन मुख्यतः उच्च आक्षांशों पर पाए जाते हैं।

19. निम्नलिखित देशों में से किसमें कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के 70% भाग पर वन बनाए रखने का संवैधानिक प्रावधान है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) भूटान
Solution:भूटान सरकार ने अपने देश में कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के कम-से-कम 60 प्रतिशत भाग पर वन बनाए रखने के लिए संवैधानिक प्रावधान किया है। अतः प्रश्न में 70% दिया गया संवैधानिक प्रावधान गलत है। वर्ष 2021 में भूटान का लगभग 71.5 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है।

20. सदाबहार वर्षा वन पाए जाते हैं- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (b) ब्राजील में
Solution:उष्णकटिबंधीय सदाबहार वर्षा वनों का विस्तार विषुवत रेखा (भूमध्य रेखा) के पास 10° उत्तर से 10° दक्षिण अक्षांशों के मध्य पाया जाता है। ये बहुत घने होते हैं। ये वन विश्व के तीन बृहत्तम क्षेत्रों में विस्तृत हैं- अमेजन बेसिन-ब्राजील, बोलिविया, पेरू, इक्वेडोर, कोलंबिया, वेनेजुएला, फ्रेंच गुयाना, गुयाना और सूरीनाम। कांगो बेसिन कांगो गणतंत्र, कैमरून, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, गैबन, इक्वेटोरियल गिनी, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य। दक्षिण-पूर्व एशिया- इसके अंतर्गत मुख्यतः इण्डोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस एवं मेकांग नदी बेसिन के क्षेत्र शामिल किए जाते हैं। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।