वर्गिकी (भाग-I)

Total Questions: 30

21. द्विकोरकी प्राणियों के एक उदाहरण की पहचान करें। [CGL (T-I) 05 दिसंबर, 2022 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) सीलेंटेरटा
Solution:द्विकोरकी प्राणियों में दो आधारभूत जनन स्तर (भ्रूणीय स्तर), एक बाह्य त्वचा (एक्टोडर्म) तथा एक अंतःत्वचा (एंडोडर्म) होती है। इसका उदाहरण संघ सीलेंट्रेटा और टिनोफोरा हैं। संघ सीलेंटेरटा को संघ निडेरिया के नाम से भी जाना जाता है।

22. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म, गलत रूप से सुमेलित है? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) टेरिडोफाइटा - साइकस
Solution:टेरिडोफाइटा का उदाहरण साइकस नहीं है, साइकस पौधा अनावृतबीजी (Gymnosperm) का एक उदाहरण है। साइकस एक सदाबहार पौधा होता है, जो कि देखने में ताड़ जैसा होता है, परंतु अधिक ऊंचा नहीं होता है, यह विश्वव्यापी पौधा है। टेरिडोफाइटा के उदाहरण, लाइकोपोडियम, सिलेजिनेला, ड्रायोप्टेरिस आदि हैं, अतः दिए गए विकल्प (d) का युग्म गलत है।

23. निम्नलिखित में से कौन ताजे पानी के तालाबों, झीलों और दलदलों में पाए जाने वाले जंतुओं का संघ है जिनमें चलन (locomotion) हेतु शूक (setae) या पैरापोडिया होती है? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) एनेलिडा
Solution:एनेलिडा वह समुदाय है जो ताजे पानी के तालाबों, झीलों एवं दलदलों में पाए जाने वाले जंतुओं का संघ है, इनमें चलने के लिए शूक (Setae) या पैरापोडिया (Parapodia) पाई जाती है। एनेलिडा का अर्थ खंडयुक्त कृमि (Segemented worms) होता है। इसके प्रमुख उदाहरण हैं-नेरीस, हीरुडिनेरिया (इसे सामान्य भाषा में भारतीय जोंक कहा जाता है)।

24. निम्नलिखित में से कौन-सा लाल शैवाल है? [CGL (T-I) 14 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) रोडोफाइसी
Solution:रोडोफाइसी (Rhodophyceae) को लाल शैवाल कहा जाता है। अधिकांश शैवाल जलीय होते हैं, ये अपना भोज्य पदार्थ स्टार्च के रूप में संचित करते हैं तथा इनकी कोशिका भित्ति सेलुलोज की बनी होती है। रंजकों के आधार पर शैवाल को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है- (1) क्लोरोफाइसी, (2) फियोफाइसी तथा (3) रोडोफाइसी। रोडोफाइसी को सामान्यतया लाल शैवाल कहते हैं; क्योंकि उनके शरीर में लाल वर्णक, आर-फाइकोएरिथ्रिन तथा आर-फाइकोसायनिन नामक रंगद्रव्य (Pigment) की मात्रा अधिक होती है। क्लोरोफाइसी को हरे शैवाल तथा फियोफाइसी को भूरे शैवाल कहा जाता है।

25. एक प्रजनन रणनीति का नाम बताइए जिसमें परजीवी एक ही प्रजाति या विभिन्न प्रजातियों के अन्य जीवों की देखभाल का लाभ उठाते हैं जिससे वे अपने बच्चों को पाल सकें- [CGL (T-I) 14 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) शाव परजीविता
Solution:'शाव परजीविता' वह प्रजनन नीति है, जिसमें परजीवी एक ही प्रजाति या विभिन्न प्रजातियों के अन्य जीवों की देखभाल का लाभ उठाते हैं, जिससे वे अपने बच्चों को पाल सकें, उदाहरण-कोयल पक्षी। क्लैप्टो परजीविता एक भोजन रणनीति को संदर्भित करता है, जिसमें एक परजीवी अक्सर दूसरे परजीवी का पीछा करके या उसे परेशान करके उसका भोजन चुराता है, उदाहरण-मधुमक्खी। प्रतिस्पर्धी परजीविता में अक्सर एक परजीवी एक मेजबान के व्यवहार या शरीर विज्ञान में हेरफेर करके उसके संसाधनों और प्रजनन पर कब्जा कर लेता है, उदाहरण-टेपवर्म। जबकि लैंगिक परजीविता में एक नर या मादा दूसरे को धोखा देकर अथवा उसके साथ जबरदस्ती करके एक साथी तक पहुंच प्राप्त करता है, उदाहरण-सूत्रकृमि शिस्टोसोमा का नर, शरीर पर बनी कुल्या (Caual) में मादा को रखता है।

26. फर्न, हॉर्सटेल और लाइकोफाइट्स निम्नलिखित में से किस समूह से संबंधित हैं? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) टेरिडोफाइटा
Solution:फर्न, हॉर्सटेल और लाइकोफाइट्स सभी टेरिडोफाइटा समूह से संबंधित हैं। टेरिडोफाइटा के पौधे सामान्यतया नम, छायादार क्षेत्रों में पाए जाते हैं, ये बीजरहित संवहनी पादप हैं, जिनमें बीज नहीं पाए जाते एवं प्रजनन बीजाणुओं द्वारा होता है।

27. उस जीव की पहचान करें जिसमें द्विपक्षीय समरूपता नहीं है- [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) निडारियन
Solution:निडारियन एकमात्र जीव समूह है, जिसमें द्विपक्षीय समरूपता का अभाव है। द्विपक्षीय समरूपता की अनुपस्थिति उनकी सरल शारीरिक योजना के कारण होती है, जिसमें एक थैली जैसा शरीर होता है जिसमें अंतर्ग्रहण एवं उत्सर्जन दोनों हेतु एक ही द्वार होता है।

28. निम्नलिखित में से किस जंतु संघ में शरीर सिर, वक्ष और उदर में विभाजित होता है? [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) आर्थोपोडा
Solution:संघ आर्थोपोडा में शरीर सिर, वक्ष एवं उदर में विभाजित होता है। इनका शरीर काइटिनी बाह्य कंकाल से ढका होता है। इस संघ में संधियुक्त उपांग पाए जाते हैं तथा इनका परिसंचरण तंत्र खुले प्रकार का होता है। इस संघ में उत्सर्जन मैलपिगी नलिकाओं के माध्यम से होता है।

29. जिम्नोस्पर्म के बारे में गलत कथन का चयन कीजिए। [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) जिम्नोस्पर्म बीज रहित फूल वाले पौधे हैं।
Solution:जिम्नोस्पर्म पौधों का एक समूह है जिसमें बीज तो होता है, परंतु इसमें फूल नहीं होते हैं। जिम्नोस्पर्म काष्ठीय झाड़ियों, पेड़ों एवं बेलों के रूप में पाए जाते हैं तथा इनमें कोई वास्तविक, जलीय शामिल नहीं होता है और कुछ एपिफाइट्स शामिल होते हैं। जिम्नोस्पर्म आमतौर पर प्रजनन के मामले में धीमे होते हैं, परागण और निषेचन के बीच एक वर्ष तक का समय लग सकता है और बीज की परिपक्वता के लिए 3 वर्ष की आवश्यकता होती है। अतः विकल्प (b) का कथन गलत है।

30. पृथुकृमि (प्लेटिहेल्मिन्थीज) में परासरण नियमन में कौन-सी कोशिकाएं मदद करती हैं? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) ज्वाला कोशिकाएं
Solution:पृथुकृमि (प्लेटिहेल्मिन्थीज) में परासरण नियमन में ज्वाला कोशिकाएं (Flame Cells) सहायता करती हैं। परासरण नियमन वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा शरीर के भीतर पानी और आयनों का संतुलन बनाए रखा जाता है। यह ज्वाला कोशिकाएं परासरण नियमन के साथ-ही-साथ अपशिष्ट उत्पादों को हटाने में भी सहायता करती हैं।