वर्गिकी

Total Questions: 50

1. जीव विज्ञानियों ने पादप-जगत और प्राणि जगत की जातियों को बहुत बड़ी संख्या में ज्ञात किया है, ढूंढ निकाला है और पहचान लिया है। संख्या की दृष्टि से अब तक ढूंढे हुए और पहचाने हुए जीवों में सबसे अधिक संख्या है- [I.A.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) कीटों की
Solution:जीव विज्ञानियों के अनुसार, जीव जगत में सबसे अधिक संख्या कीटों (Insects) की है। कीट आथ्रोपोडा संघ के अंतर्गत आते हैं। कुल ज्ञात जातियों (15 लाख से अधिक) में से सर्वाधिक जातियां (10 लाख से मी अधिक) कीटों की हैं। जंतु जल, स्थल तथा वायु सभी जगहों में पाए जाते हैं। पादप जातियों की संख्या लगभग 4 लाख है

2. सूक्ष्म जीवाणु (बैक्टीरिया) को देखा जा सकता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (b) कम्पाउंड खुर्दबीन द्वारा
Solution:जीवाणु (Bacteria) अति-सूक्ष्म एवं साधारण जीव हैं। इनकी लंबाई सामान्यतः 0.5 से 5 माइक्रोन (1) तक होती है। कुछ जीवाणु 0.5 मिमी या अधिक लंबाई के भी होते हैं। कुछ सूक्ष्म जीवाणुओं को कम्पाउंड खुर्दबीन (Compound Microscope) द्वारा देखा जा सकता है. क्योंकि यह किसी वस्तु को 1500-2000 गुना (कुछ में 4000 गुना) बड़ा कर दिखाता है।

3. कथन (A): कुछ जीवाणु अपना भोजन संश्लेषित कर सकते हैं। [U.P.P.C.S. (Pre) 2000]

कारण (R): इन जीवाणुओं में हरा पदार्थ जो हरितलवक कहलाता है, पाया जाता है।

 

Correct Answer: (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
Solution:पोषण के आधार पर जीवाणु परपोषी (Heterotrophic) तथा स्वपोषित होते हैं। स्वपोषित जीवाणु कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) तथा अकार्बनिक पदार्थों से अपना भोजन स्वयं बना लेते हैं। ये जीवाणु दो प्रकार के प्रकाश-संश्लेषी तथा रसायन-संश्लेषी होते हैं। इन जीवाणुओं में हरितलवक (Chloroplast) का अभाव होता है। कुछ जीवाणुओं में पर्णहरिम (Chlorophyll) से मिलते-जुलते रंगद्रव्य होते हैं, जिससे ये प्रकाश संश्लेषण की क्रिया करते हैं।

4. सूक्ष्म जीवाणु (बैक्टीरिया) के बारे में कौन-सा कथन सत्य है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
Solution:जीवाणु (Bacteria) सबसे सरल, अतिसूक्ष्म तथा एककोशिकीय, आद्य (Primitive) जीव है, जिन्हें मोनेरा (Monera) जगत में रखा गया है। जीवाणु हमारे लिए लाभदायक एवं हानिकारक दोनों प्रकार के होते हैं तथा इनका अध्ययन जीवाणु विज्ञान (Bacteriology) में किया जाता है।

5. सबसे छोटा जीव, जो स्वयं विकास एवं प्रजनन करने में समर्थ है, है [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) माइकोप्लाज्मा
Solution:माइकोप्लाज्मा सबसे छोटा जीव है, जो स्वयं विकास एवं प्रजनन करने में समर्थ होता है।

6. कथन (A): अमीवा, विमंजन द्वारा जनन करता है। [I.A.S. (Pre) 2005]

कारण (R) : सभी एक-कोशिकीय जीव अलैंगिक विधियों से जनन करते हैं।

कूट :

 

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
Solution:अमीबा (Amoeba) एक प्रोटोजोआ एककोशिकीय जंतु है, जो कि प्रायः द्विखंडन विधि द्वारा जनन करता है। प्रायः सभी एककोशिकीय जीव अलैंगिक विधि द्वारा जनन क्रिया करते हैं।

7. निम्नलिखित पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2021]

1. जीवाणु  2. कवक  3. विषाणु

उपर्युक्त में से किन्हें कृत्रिम / संश्लेषित माध्यम में संवर्धित किया जा सकता है?

 

Correct Answer: (a) केवल 1 और 2
Solution:कृत्रिम एवं संश्लेषित माध्यम से बैक्टीरिया को संवर्धित किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने एस्वैरिचिया कोलार्ड बैक्टीरिया के डीएनए का पुनः लेखन भी किया है। कवक को भी कृत्रिम एवं संश्लेषित माध्यम से संवर्धित किया जा सकता है। जैसे- पोटैटो डेक्सट्रोज एगर एवं सबौराड डेक्सट्रोज एगर। विषाणु में स्वयं की उपाचयी मशीनरी के अभाव के कारण इन्हें कृत्रिम रूप से संवर्धित करना कठिन है।

8. गर्म रुचिर वाले जंतु वे होते हैं, जो अपने शरीर के तापक्रम को- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) हमेशा एक-सा बनाए रखते हैं।
Solution:समतापी (Homeothermal) अर्थात गर्म रुधिर वाले (Warm Blooded) वे जंतु होते हैं, जिनके शरीर का ताप वातावरण के ताप से प्रभावित न होकर सदैव एक-सा रहता है। इसके अंतर्गत पक्षी (Bird) तथा स्तनधारी आते हैं। जबकि असमतापी के अंतर्गत मत्स्य, उभयचर, सरीसृप इत्यादि जंतु आते हैं, जिनके शरीर का ताप वातावरण के ताप के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है।

9. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) सभी इकाइनोडर्म सजीव प्रजक होते हैं।
Solution:

इकाइनोडर्म (Echinoderm) समुद्र में पाए जाने वाले पंचतयी अरीय सममिति (Pentamerous radial symmetry) वाले ड्यूटरोस्टोमी यूसीलोमेट यूमेटाजोआ होते हैं, जिनकी डिंभक प्रावस्था में शरीर की सममिति द्विपाश्र्वीय (Bilateral) होती है तथा सभी इकाइनोडर्म सजीव प्रजक (Viviparous) नहीं होते हैं। इस प्रकार विकल्प (a) का कथन सही नहीं है, जबकि अन्य प्रश्नगत कथन सही है।

10. निम्न में से कौन-से जीव में रक्त नहीं होता किंतु वे सांस लेते हैं? [Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) हाइड्रा
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में हाइड्रा में रक्त नहीं होता किंतु उसमें श्वसन अर्थात गैसों का आदान-प्रदान विसरण (Diffusion) द्वारा होता है।