वर्णमाला (Part-3)

Total Questions: 50

21. जब दो समान व्यंजन आपस में मिलते हैं, तो उन्हें क्या कहते हैं? [M.P. Professional Exam.11.12.2017]

Correct Answer: (b) द्वित्व व्यंजन
Solution:जब दो समान व्यंजन आपस में मिलते हैं, तो उन्हें 'द्वित्व व्यंजन ' कहते हैं। जैसे- दिक्कत, अक्षुण्ण इत्यादि। इन्हें 'युग्मक ध्वनि' भी कहते हैं। जब एक ध्वनि दो व्यंजनों से संयुक्त होती है, तो उसे 'सम्पृक्त ध्वनि' कहते हैं। जैसे- चम्बल ।

22. व्यंजन गुच्छ वाला शब्द है- [M.P. Professional Exam.10.12.2017]

Correct Answer: (b) क्यारी
Solution:'संयुक्त व्यंजन' दो भिन्न व्यंजनों के संयोग से बनते हैं। जैसे -क्यारी, कच्छा, प्याला, कत्था इत्यादि। इन्हें 'व्यंजन गुच्छ' भी कहते हैं।

23. निम्न में अल्पप्राण व्यंजन कौन-सा है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV)]

Correct Answer: (b) ग
Solution:दिये गये व्यंजनों में अल्पप्राण व्यंजन 'ग' है। ऐसे वर्ण जिनके उच्चारण में श्वास अल्प मात्रा में निकलती है उसे 'अल्पप्राण व्यंजन' कहते हैं। प्रत्येक वर्ग का पहला, तीसरा तथा पाँचवा वर्ण अल्पप्राण व्यंजन होता है जबकि दूसरा और चौथा वर्ण महाप्राण होता है। क वर्ग का प्रथम वर्ण क, तीसरा वर्ण ग है। इसी प्रकार अन्य व्यंजन भी 'अल्पप्राण' में आते हैं।

24. 'अल्पप्राण' ध्वनि कौन-सी है? [BPSC स्कूल टीचर परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (b) च
Solution:

25. निम्न में से कौन एक अल्पप्राण ध्वनि है? [T.G.T. परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (a) क
Solution:निम्न में से 'क' अल्पप्राण ध्वनि है। स्पर्श व्यंजन वर्ग का पहला, तीसरा तथा पाँचवा वर्ण अल्पप्राण होता है। जैसे- क, ग, ङ, च, ज, ञ, ट, ड, ण इत्यादि।

26. किन वर्षों के उच्चारण में कम वायु तथा कम समय लगता है? [M.P. Professional Exam. 10.12.2017]

Correct Answer: (c) अल्पप्राण
Solution:जिन व्यंजनों के उच्चारण में कम वायु निकलती है तथा कम समय लगता है, उन्हें 'अल्पप्राण' कहते हैं। स्पर्श व्यंजन वर्ग का पहला, तीसरा तथा पाँचवाँ वर्ण 'अल्पप्राण' होता है। जैसे क, ग, ङ, च, ज, ञ, ट, ठ, ण, त, द, न, प, ब, म इत्यादि।

27. इनमें से कौन व्यंजन अल्पप्राण है? [P.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (c) च
Solution:इनमें से अल्पप्राण व्यंजन च है। 'च' वर्ण अपने वर्ग का अर्थात् च वर्ग का प्रथम वर्ण है। यथा 'च, छ, ज, झ, ञ्' इनमें च प्रथम वर्ण, ज तृतीय वर्ण तथा ञ पंचम वर्ण है, अतः ये प्रथम वर्ण (च), तृतीय वर्ण (ज) तथा पंचम वर्ण ञ 'अल्पप्राण' हैं।

28. जो व्यंजन अल्पप्राण नहीं है, उसे अलग कीजिए - [M.P. Professional Exam. 15.12.2017]

Correct Answer: (a) ख
Solution:'अल्पप्राण' के व्यंजनों के उच्चारण में कम वायु निकलती है, जो हर वर्ण का प्रथम, तृतीय तथा पाँचवाँ व्यंजन होता है। अतः क, ख, ग, घ, ङ वर्ग में ख और घ 'महाप्राण' होंगे।

29. निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ण घोष-महाप्राण है। [T.G.T.-2021 (U.P)]

Correct Answer: (d) ह
Solution:'ह' वर्ण घोष तथा महाप्राण दोनों हैं। यह ऊष्म व्यंजन भी है।

30. निम्नलिखित में अघोष महाप्राण ध्वनि है- [P.G.T. परीक्षा-2021 (यू.पी.)]

Correct Answer: (a) ख
Solution:'ख' अघोष-महाप्राण वर्ण है। अन्य वर्ण इस प्रकार हैं-