Solution:भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी52 ने 14 फरवरी, 2022 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, शार, श्रीहरिकोटा से पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह ईओएस-04 को 529 किमी ऊंचाई की एक इच्छित सूर्य समकालिक ध्रुवीय कक्षा में अंतक्षेपित किया।
• EOS-04 एक रडार इमेजिंग सैटेलाइट है जिसे सभी मौसम की परिस्थितियों में उच्च गुणवत्ता वाली छवियां प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
• भारत का मुख्य अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) शार, श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश में है, जिसे भारत का 'अंतरिक्ष बंदरगाह' भी कहा जाता है।
• विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) (तिरुवनंतपुरम): यह प्रक्षेपण यान (रॉकेट) के डिजाइन और निर्माण के लिए जिम्मेदार है।