Correct Answer: (d) प्रत्यक्ष
Solution:'परोक्ष' संज्ञा पुल्लिंग शब्द है। यह पर (परे) तथा अक्ष से बना शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ है- आँखों से परे। 'प्रत्यक्ष' शब्द प्रति + अक्ष से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है- आँखों के सामने। अपरोक्ष शब्द का अर्थ है, जो परोक्ष न हो अर्थात् प्रत्यक्ष हो। शाब्दिक दृष्टि से अपरोक्ष तथा प्रत्यक्ष दोनों के अर्थ समान हैं, लेकिन विलोम के व्याकरणिक नियम से संज्ञा का विलोम संज्ञा एवं विशेषण का विशेषण होना चाहिए। अतः इस दृष्टि से परोक्ष का विलोम प्रत्यक्ष होगा। अपरोक्ष विशेषण शब्द है। हालाँकि यदि विकल्प में प्रत्यक्ष शब्द न दिया गया होता, तो अपरोक्ष को विलोम के रूप में चयनित किया जा सकता है।