विविध (अर्थव्यवस्था) भाग-I

Total Questions: 50

11. इनमें से कौन-सा सूक्ष्म वित्त के पीछे के कारणों में से एक नहीं है? [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) ऋण से अधिक गरीबों को सब्सिडी की आवश्यकता होती है।
Solution:भारत में सूक्ष्म वित्त एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो कम आय वाले लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। सूक्ष्म वित्त के पीछे के कारणों को देखें तो विकल्प (b) 'ऋण से अधिक गरीबों को सब्सिडी की आवश्यकता होती है', कथन गलत है; क्योंकि गरीबों को सब्सिडी से अधिक आवश्यकता ऋण की होती है। अतः प्रश्न के संदर्भ में कथन (b) गलत है। शेष सभी कथन सत्य हैं।

12. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं? [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

A. बाह्यकरण का प्रभाव सदैव धनात्मक होता है।

B. वास्तविक राष्ट्रीय आय का अर्थ स्थिर कीमतों पर राष्ट्रीय आय है।

Correct Answer: (d) केवल A
Solution:बाह्यकरण का प्रभाव धनात्मक तथा ऋणात्मक दोनों हो सकता है। अतः कथन A असत्य है। जबकि कथन B 'वास्तविक राष्ट्रीय आय का अर्थ स्थिर कीमतों पर राष्ट्रीय आय है' सही है।

13. इनमें से कौन-सा प्रत्यक्ष परिणामों में से एक नहीं है, जो एक अच्छे औद्योगिक क्षेत्र की व्याख्या कर सकता है? [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) किसानों की आय दोगुनी करना
Solution:अर्थशास्त्रियों ने ऐसा पाया है कि निर्धन राष्ट्र तभी प्रगति कर पाते हैं, जब उनमें अच्छे औद्योगिक क्षेत्रक होते हैं। उद्योग रोजगार उपलब्ध कराते हैं और यह कृषि में रोजगार की अपेक्षा अधिक स्थायी होते हैं। इनसे आधुनिकीकरण और समग्र समृद्धि को बढ़ावा मिलता है। किसानों की आय दोगुनी करना उद्योग से नहीं, बल्कि किसानों के कल्याण से संबंधित है।

14. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने किस वर्ष भारत में जीवीए (GVA) अवधारणा को अपनाया? [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) 2015
Solution:राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (पूर्व में केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय) ने वर्ष 2015 से GVA की अवधारणा शुरू किया। कुल GVA = GDP + सब्सिडी + उत्पादों पर कर

15. आर्थिक पर्यावरण लेखांकन प्रणाली में अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के बीच अंतर्संबंधों का विश्लेषण ....... द्वारा प्रस्तुत किया। [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) संयुक्त राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय
Solution:आर्थिक पर्यावरण लेखांकन प्रणाली एक ढांचा है, जो अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तथा पर्यावरणीय संपत्तियों के स्टॉक और स्टॉक में परिवर्तन के बीच अंतर्संबंधों का अधिक व्यापक और बहुउद्देशीय दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए आर्थिक और पर्यावरणीय डेटा को एकीकृत करता है। इसे संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी कार्यालय द्वारा प्रस्तुत किया गया।

16. स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के संबंध में गलत कथन/कथनों की पहचान कीजिए। [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

i. इनमें सामाजिक और आर्थिक रूप से एक समान 20 लोगों तक के स्वैच्छिक समूह शामिल होते हैं।

ii. स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए निश्चित नियमों और उपनियमों का पालन करने की आवश्यकता नहीं होती है।

iii. अप्रैल, 1996 में, आरबीआई ने SHG-BLP को एक प्राथमिकता क्षेत्रक की ऋण गतिविधि के रूप में घोषित किया।

Correct Answer: (b) केवल ii
Solution:स्वयं सहायता समूह समान सामाजिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि वाले 10-20 सदस्यों का एक स्वैच्छिक समूह है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अप्रैल, 1996 में अपने परिपत्र के जरिए स्वयं सहायता समूहों को दिए गए ऋण में प्राथमिकता क्षेत्र अग्रिमों के तहत शामिल किए जाने का निर्देश दिया। विकल्प ii असत्य है; क्योंकि SHGs के लिए निश्चित नियमों और उपनियमों का पालन करना अनिवार्य होता है।

17. समष्टि आर्थिक प्रदर्शन का सबसे सामान्यतः उपयोग किया जाने वाला संकेतक कौन-सा है? [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय उत्पाद
Solution:समष्टि अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र की एक शाखा है, जो समग्र अर्थव्यवस्था के व्यवहार का अध्ययन करती है जिसमें बाजार, व्यवसाय, उपभोक्ता और सरकारें शामिल हैं। यह मुद्रास्फीति, मूल्य स्तर, आर्थिक वृद्धि दर, राष्ट्रीय आय, सकल घरेलू उत्पाद और बेरोजगारी में बदलाव जैसी घटनाओं की जांच करता है। समष्टि आर्थिक प्रदर्शन का सामान्यतः सर्वाधिक उपयोग प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय उत्पाद है।

18. इनमें से कौन-सी स्थिति MFIs की अधिक संसाधनों को आकर्षित करने और अपने ग्राहकों के लिए सेवाओं का विस्तार करने की क्षमता को बढ़ाती है? [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) वित्तीय रूप से व्यवहार्य और आत्मनिर्भर
Solution:समष्टि अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र की एक शाखा है, जो समग्र अर्थव्यवस्था के व्यवहार का अध्ययन करती है जिसमें बाजार, व्यवसाय, उपभोक्ता और सरकारें शामिल हैं। यह मुद्रास्फीति, मूल्य स्तर, आर्थिक वृद्धि दर, राष्ट्रीय आय, सकल घरेलू उत्पाद और बेरोजगारी में बदलाव जैसी घटनाओं की जांच करता है। समष्टि आर्थिक प्रदर्शन का सामान्यतः सर्वाधिक उपयोग प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय उत्पाद है।

19. इनमें से कौन-सी स्थिति MFIs की अधिक संसाधनों को आकर्षित करने और अपने ग्राहकों के लिए सेवाओं का विस्तार करने की क्षमता को बढ़ाती है? [CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) वित्तीय रूप से व्यवहार्य और आत्मनिर्भर एमएफआई
Solution:MFIs एक प्रकार की बैंकिंग सेवा है, जो कम आय वाले उन व्यक्तियों या समूहों को प्रदान की जाती है, जिनकी पहुंच उन वित्तीय सेवाओं तक नहीं होती। वित्तीय रूप से व्यवहार्य और आत्मनिर्भर एमएफआई (MFIs) की अधिक संसाधनों को आकर्षित करने और अपने ग्राहकों के लिए सेवाओं का विस्तार करने की क्षमता को बढ़ाती है।

20. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण [NFHS-V (2019-2021)] में स्वसूचित (self-reported) गोइटर या थायरॉयड विकार की व्यापकता क्या थी? [CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) 2.9%
Solution:राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-V (2019-21) में स्व-रिपोर्ट की गई घेघा या थायरॉयड विकार की व्यापकता 2.9 प्रतिशत थी, NFHS-IV (2015-16) में यह 2.2 प्रतिशत थी।