विविध (अर्थव्यवस्था) भाग-II

Total Questions: 50

41. मांग वक्र के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [CHSL (T-I) 16 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

I. यह मांग फलन का एक ग्राफिक चित्रण है।

II. यह उपभोक्ता द्वारा प्रत्येक मूल्य पर मांगी गई मात्रा को प्रकट करता है।

Correct Answer: (b) I और II दोनों
Solution:मांग वक्र वस्तुओं की मांग और कीमत के बीच ग्राफिकल प्रतिनिधित्व के रूप में परिभाषित किया जाता है और यह भी कि उनके मूल्यों में परिवर्तन के साथ ग्राफ कैसे बदलता है। मांग वक्र, मांग के नियम और आपूर्ति के नियम के परिणामस्वरूप आता है। यह उपभोक्ता द्वारा प्रत्येक मूल्य पर मांगी गई मात्रा को प्रकट करता है।

42. यूनाइटेड नेशन्स कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट (UNCTAD) की 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की आर्थिक विकास दर के वर्ष 2021 में 8.2% से वर्ष 2022 में ....... तक घटने का अनुमान है। [CHSL (T-I) 15 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 6.8%
Solution:UNCTAD की ट्रेड एंड डेवलपमेंट रिपोर्ट-2022 के अनुसार, वर्ष 2022 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर (जीडीपी ग्रोथ रेट) वर्ष 2021 में 8.2 प्रतिशत रही, जबकि वर्ष 2022 के लिए यह गिरकर 5.7 प्रतिशत तथा वर्ष 2023 के लिए 4.7 प्रतिशत पूर्वानुमानित थी। 'ट्रेड एंड डेवलपमेंट रिपोर्ट, 2024 के अनुसार, वर्ष 2021, वर्ष 2022 तथा वर्ष 2023 के लिए भारत की वृद्धि दर संशोधित होकर क्रमशः 7.8 प्रतिशत, 5.8 प्रतिशत तथा 5.5 प्रतिशत दर्ज है, जबकि वर्ष 2024 के लिए यह 5.5 प्रतिशत पूर्वानुमानित है।

43. इनमें से क्या सूक्ष्म वित्त की व्याख्या नहीं कर सकता है? [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) वित्तीय सेवाएं गरीबों को जमाराशियों पर उच्च ब्याज दर अर्जित करने में सक्षम बना सकती हैं।
Solution:सूक्ष्म वित्त (Micro Finance) एक गैर-लाभकारी, सामाजिक और कल्याणकारी उपाय है, जो समुदाय-आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से घरेलू आय में वृद्धि करके सामाजिक कल्याण को प्रेरित करता है। यह गरीब और कम आय वाले परिवारों को अपनी आय स्तर को बढ़ाने, उनके जीवन स्तर में सुधार करके गरीबी से बाहर निकलने में सक्षम बनाता है। गरीबी में कमी, महिला सशक्तीकरण, कमजोर समूहों को सहायता और सामुदायिक विकास को लक्षित करने का यह साधन भी है। अतः सूक्ष्म वित्त के संदर्भ में विकल्प (d) को छोड़कर शेष सभी सही हैं।

44. निम्नलिखित में से किस एक विकल्प को छोड़कर बाकी सभी कारण गरीबों तक ऋण की पहुंच के अभाव की व्याख्या करते हैं? [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) सूचना निगरानी की कम लागत
Solution:प्रबंधन की लागत को कम करने के लिए ऋणदाता कम संख्या में बड़े ऋणों को लेन-देन करना पसंद करते हैं, आय के स्थायी स्रोत का अभाव और निर्बंध स्वत्व वाले ऋणाधार का अभाव आदि सभी कारण गरीबों तक ऋण की पहुंच के अभाव की व्याख्या करते हैं, जबकि 'सूचना निगरानी की कम लागत' गरीबों तक ऋण की पहुंच की व्याख्या नहीं करता है।

45. केंद्र सरकार ने देश भर में समाचार और समसामयिक मामलों के प्रकाशकों के लिए एक स्व-नियामक निकाय के रूप में प्रिंट और डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (PADMA) को मंजूरी दी। इस संगठन का प्रमुख कौन है? [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) मूलचंद गर्ग
Solution:सरकार ने देशभर में समाचार और समसामयिक विषयों के प्रकाशकों के लिए स्व-नियामक निकाय के रूप में प्रिंट और डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (PADMA) को मंजूरी दे दी है। इस संगठन का नेतृत्व उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मूलचंद गर्ग करेंगे।

46. निम्नलिखित में से कौन-सा पूंजीगत प्राप्ति का एक उदाहरण है? [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

(A) बाघों को बचाने की परियोजना का वित्तपोषण करने के लिए विश्व बैंक से ऋण-ग्रहण करना

(B) निजी कंपनियों को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) में 30% हिस्सेदारी की बिक्री

Correct Answer: (d) A और B दोनों
Solution:पूंजीगत प्राप्तियां वे प्राप्तियां हैं, जो देनदारियां पैदा करती हैं या वित्तीय परिसंपत्तियों को कम करती हैं। वे आने वाले नकदी प्रवाह का भी उल्लेख करती हैं। पूंजीगत प्राप्तियां गैर-ऋण और ऋण प्राप्तियां दोनों हो सकती हैं; अर्थात विश्व बैंक से ऋण और किसी पीएसयू में हिस्सेदारी की बिक्री पूंजी प्राप्ति का हिस्सा है।

47. दूसरी G20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक (अक्टूबर 2022 में आयोजित), जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने संबोधित किया था, ....... आयोजित की गई थी। [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) बाली, इंडोनेशिया
Solution:तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इंडोनेशिया के बाली में जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की दूसरी बैठक को संबोधित किया था।

48. डेविड रिकार्डो के अनुसार, उच्च घाटे की स्थिति के दौरान करारोपण और ऋण-ग्रहण, व्यय के लिए खर्च करने के ....... वित्त साधन हैं। [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) समतुल्य
Solution:डेविड रिकार्डो के अनुसार, उच्च घाटे की स्थिति के दौरान सरकारी व्यय हेतु करारोपण एवं ऋण-ग्रहण, एक समतुल्य वित्तीय साधन हैं। रिकार्डो ने अपने निबंध "Essay on the funding system" में यह निष्कर्ष दिया कि सरकारी बॉण्ड जारी करके या कराधान बढ़ाकर सरकारी व्यय को वित्तपोषित किया जा सकता है; क्योंकि यही दो साधन सरकार के पास सर्वाधिक उपयुक्त होते हैं।

49. निम्न में से मिन्न विकल्प को पहचानिए। [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) नैज मूल्य
Solution:विकल्प (a) को छोड़कर शेष सभी मुद्रा (Money) से संबंधित हैं, जबकि विकल्प (a) संपत्ति (Asset) से संबंधित है। नैज मूल्य (Intrinsic Value) किसी कंपनी, स्टॉक आदि का अनुमानित या गणना किया गया मूल्य है, जो मौलिक विश्लेषण के माध्यम से निर्धारित किया जाता है। इसमें मूर्त और अमूर्त कारक शामिल हैं। इसे वास्तविक मूल्य भी कहा जाता है और यह वर्तमान बाजार मूल्य के समान हो भी सकता है और नहीं भी।

50. निम्नलिखित में से कौन-सा उन मूलभूत प्रश्नों में से एक नहीं है जिसका प्रत्येक समाज को जबाव देने की आवश्यकता है? [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) वस्तुओं का विनिमय कैसे किया जाना चाहिए?
Solution:प्रत्येक समाज का मूलभूत प्रश्न है जिसका उत्तर प्रत्येक समाज को जीवित रहने और फलने-फूलने के लिए देने की आवश्यकता है। अर्थशास्त्र के चार मौलिक प्रश्न हैं-क्या उत्पादन करना है?, उत्पादन कैसे करें, उत्पादन किसके लिए करें तथा वस्तुओं और सेवाओं का वितरण कैसे किया जाए। वस्तुओं का विनिमय कैसे किया जाए। यह सामाजिक दायित्व नहीं है।