विविध (आधुनिक भारत का इतिहास)

Total Questions: 51

21. भारत में खिलाफत आंदोलन ....... शुरू हुआ था। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) तुर्की में इस्लामी खिलाफत की रक्षा के लिए
Solution:खिलाफत आंदोलन का मुख्य उद्देश्य तुर्की खलीफा के पद को पुनः स्थापित करना तथा वहां के धार्मिक क्षेत्रों से प्रतिबंधों को हटाना था। वर्ष 1919 में अली बंधुओं द्वारा अखिल भारतीय खिलाफत कमेटी का गठन किया गया।

22. 1856 में मिर्जा वाजिद अली शाह किस राज्य के राजा थे, जब इसे व्यपगत के सिद्धांत (डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स नीति) के तहत भारत में ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया गया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) अवध
Solution:फरवरी, 1856 को लॉर्ड डलहौजी ने कथित आंतरिक कुशासन का आरोप लगाकर अवध के नवाब मिर्जा वाजिद अली शाह को पदच्युत करने का आदेश दिया। यह डलहौजी के व्यपगत के सिद्धांत के अनुरूप था।

23. ईस्ट इंडिया कंपनी ने राजपुरघाट की संधि किस मराठा शक्ति के साथ की थी? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) होल्कर
Solution:राजपुरघाट की संधि (1805) पर अंग्रेजों और यशवंत राव होल्कर के बीच हस्ताक्षर किए गए थे। संधि के अनुसार, उसे अपना खोया हुआ राज्य मिल गया, लेकिन उसे बुंदेलखंड और चंबल नदी के उत्तर में अपने दावों को त्यागना पड़ा।

24. रणजीत सिंह सिख समुदाय के किस मिसल से संबंधित थे? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) सुकरचकिया
Solution:सुकरचकिया मिसल की स्थापना चरहत /चरत सिंह (Charat/ Charhat Singh) ने की थी। उनके पोते महाराजा रणजीत सिंह सुकरचकिया मिसल के अंतिम महान शासक थे। अठारहवीं शताब्दी के अंत में, महाराजा रणजीत सिंह ने सभी मिसलों को एकजुट किया और एक स्वतंत्र सिख साम्राज्य की स्थापना की

25. स्वतंत्रता के बाद स्थापित उद्योगों पर पूर्ण नियंत्रण किसका था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) सरकार का
Solution:वर्ष 1948 में यह निर्णय लिया गया कि औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने में राज्य प्राथमिक भूमिका निभाएगा; इसलिए सरकार (राज्य) का उन सभी उद्योगों पर पूर्ण नियंत्रण होगा, जो अर्थव्यवस्था और जनता की जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण थे।

26. निम्नलिखित में से किसने 1930 में दलित वर्ग संघ की स्थापना की थी? [Phase-XI 28 जून, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) डॉ. बी. आर. अंबेडकर
Solution:डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने वर्ष 1930 में दलितों के हित में अखिल भारतीय दलित वर्ग संघ का गठन किया।

27. निम्नलिखित में से किसने कहा था कि 'अंग्रेजी शिक्षा ने हमें गुलाम बना लिया है'? [Phase-XI 30 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) महात्मा गांधी
Solution:महात्मा गांधी ने दावा किया था कि 'अंग्रेजी शिक्षा ने हमें बेड़ियों में जकड़ दिया है।' उन्होंने तर्क दिया कि औपनिवेशक स्कूली शिक्षा ने भारतीयों में हीनता की भावना पैदा की। अंग्रेजी शिक्षित भारतीय स्थानीय संस्कृति से घृणा करते हैं तथा अपनी जनता से जुड़ने के तौर-तरीके भूल चुके हैं।

28. निम्नलिखित में से किसने मध्य भारत में चमड़ा श्रमिकों की बेहतरी के लिए सतनामी आंदोलन शुरू किया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) गुरु घासीदास
Solution:गुरु घासीदास ने चमड़ा श्रमिकों की सामाजिक स्थिति में सुधार के लिए मध्य भारत में सतनामी आंदोलन शुरू किया। सतनामी समूह की स्थापना 1820 ई. में छत्तीसगढ़ में हुई थी।

29. सिख सुधारकों द्वारा अपने धार्मिक स्थलों में धीरे-धीरे फैल रही सामाजिक कुरीतियों को हटा कर उन्हें शुद्ध करने के लिए ....... की शुरुआत की गई थी। [MTS (T-I) 03 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) अकाली आंदोलन
Solution:सिख सुधारकों ने 'अकाली आंदोलन' को अपने धार्मिक स्थानों में फैल रही सामाजिक कुरीतियों को हटा कर उन्हें पवित्र रखने के लिए प्रारंभ किया। इस आंदोलन के परिणामस्वरूप नवंबर, 1920 में गुरुद्वारों का नियंत्रण "शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी" नामक निर्वाचित समिति के हाथों में आ गया।

30. निम्नलिखित में से कौन अलीगढ़ आंदोलन के संस्थापक थे, जो भारत में मुसलमानों के पुनरुत्थान के लिए काफी हद तक उत्तरदायी था ? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) सैयद अहमद खान
Solution:सैयद अहमद खान अलीगढ़ आंदोलन के संस्थापक थे, जो भारत में मुसलमानों के पुनरुत्थान के लिए काफी हद तक उत्तरदायी था।