विविध : उद्योग (Part-I)

Total Questions: 35

11. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है? [U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (c) सिंदरी - तांबा
Solution:झारखंड राज्य में अवस्थित सिंदरी अपने उर्वरक कारखानों के लिए जाना जाता है। अन्य सभी विकल्प सुमेलित हैं।

12. सहकारिता क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा उर्वरक कारखाना स्थित है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) फूलपुर (उ.प्र.) में
Solution:फूलपुर (प्रयागराज, उ.प्र.) में भारत का सहकारिता क्षेत्र में सबसे बड़ा उर्वरक कारखाना स्थित है।

13. अखबारी कागज उद्योग निम्न में से किस स्थान पर अवस्थित है? [67th B.P.S.C. Re. Exam (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) नेपानगर
Solution:नेपानगर, मध्य प्रदेश राज्य के बुरहानपुर जिले में स्थित एक औद्योगिक नगर है, जो अखबारी कागज उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

14. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है - [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

कथन (A) : अहमदाबाद भारत में सूती वस्त्र उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र है।

कारण (R) : अहमदाबाद भारत के प्रमुख कपास उत्पादन क्षेत्र में स्थित है, इसलिए इसे कच्चा माल की कोई समस्या नहीं है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (d) (A) गलत है, किंतु (R) सही है।
Solution:भारत में सूती वस्त्र उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र मुंबई (महाराष्ट्र) है। उसके बाद अहमदाबाद का स्थान आता है। अहमदाबाद का भारत के प्रमुख कपास उत्पादन क्षेत्र में स्थित होने के कारण इसे कच्चे माल की कोई समस्या नहीं होती है। अतः उपर्युक्त व्याख्या के आधार पर कहा जा सकता है कि कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।

15. तमिलनाडु भारत में कारखाना-निर्मित सूत का प्रमुख उत्पादक है। इसका क्या कारण हो सकता है? [I.A.S. (Pre) 2010]

1. इस राज्य में काली कपास मृदा किस्म की मिट्टी की प्रधानता है।

2. कुशल श्रमिक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:तमिलनाडु भारत में कारखाना-निर्मित सूत का अग्रणी उत्पादक है। इसका प्रमुख कारण कताई मिलों की संख्या का अधिक होना, कुशल श्रमिकों की प्रचुर मात्रा, सस्ती जलविद्युत की उपलब्धता आदि हैं। तमिलनाडु काली कपास की मृदा का प्रमुख क्षेत्र नहीं है। अतः केवल दूसरा कथन सही है।

16. कथन : [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013]

कथन (A): यद्यपि भारत के कुछ ही भागों में कपास उत्पादित की जाती है, परंतु सूती वस्त्र उद्योग पूरे देश में फैला हुआ है।

कथन (R) : कच्चा माल, वस्त्र बनाने की प्रक्रिया में अपना भार नहीं खोता।

निम्नलिखित में से कौन-सा सही चयन है?

Correct Answer: (a) कथन सही है और कारण भी सही है।
Solution:भारत में कपास का उत्पादन मुख्य रूप से काली मिट्टी वाले क्षेत्र में होता है। प्रमुख कपास उत्पादक राज्यों में गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक आदि हैं। इस तरह देश के कुछ ही भागों में कपास उत्पादित की जाती है। परंतु कच्चे माल के भारहासी न होने के कारण यह उद्योग पूरे देश में फैला हुआ है। मुंबई, अहमदाबाद, कानपुर, कोयम्बटूर आदि सूती वस्त्र उद्योग के प्रमुख केंद्र हैं।

17. 1818 ई. में पहला सूती वस्त्र कारखाना निम्न क्षेत्र में शुरू हुआ- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) पश्चिम बंगाल में फोर्ट ग्लास्टर में
Solution:1818 ई. में कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) के निकट स्थित फोर्ट ग्लास्टर में भारत का पहला सूती वस्त्र कारखाना शुरू कि गया, परंतु यह प्रयास सफल नहीं हो सका।

18. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) धर्मापुरी - ओडिशा
Solution:धर्मापुरी तमिलनाडु में अवस्थित है। अन्य सभी विकल्प सही सुमेलित हैं।

19. . सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 2000]

सूची-I(औद्योगिक इकाई)सूची-II (केंद्र)
(A) एटलस साइकिल कंपनी लि.1. बंगलौर
(B) भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड2. भुवनेश्वर
(C) इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर्स3. कलोल
(D) नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड4. सोनीपत

 

ABCD
(a)1423
(b)1432
(c)4123
(d)4132

 

Correct Answer: (d)
Solution:एटलस साइकिल कंपनी लिमिटेड (एटलस साइकिल्स (हरियाणा) लि.), सोनीपत (हरियाणा); भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड, (बी.ई.एम.एल. लिमिटेड) बंगलौर (बंगलुरू); इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर्स कॉपरेटिव लिमिटेड (IFFCO), कलोल तथा नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड भुवनेश्वर में स्थित है।

20. 'डायमंड पार्क' क्या हैं? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) ये वे औद्योगिक केंद्र हैं, जो हीरों, सिंथेटिक जवाहरातों तथा आभूषणों के निर्माण और निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए बनाए गए हैं।
Solution:डायमंड पार्क वे औद्योगिक केंद्र हैं, जो हीरों-जवाहरातों और आभूषणों के निर्माण और निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए बनाए गए हैं।