विश्व की नदियां

Total Questions: 6

1. अपने विस्तार और अटलांटिक महासागर में विस्तृत जल निकासी के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है? [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) अमेजन
Solution:अमेजन नदी अटलांटिक महासागर में अपने पानी का निर्वहन करती है। अमेजन नदी दुनिया में पानी की मात्रा का निर्वहन करने वाली सबसे बड़ी नदी है।

2. निम्नलिखित में से कौन-सी बारहमासी नदी 720 किमी. लंबी है और यह हिमालय से निकलकर, हिमाचल प्रदेश के चंबा से होकर बहती है? [CGL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) रावी नदी
Solution:रावी नदी 720 किमी. लंबी है और यह हिमालय से निकलकर, हिमाचल प्रदेश के चंबा से होकर बहती है। रावी नदी का जल पाकिस्तान में चिनाब तथा सिंधु नदी से होते हुए अरब सागर में गिरता है।

3. निम्नलिखित में से कौन-सी नेपाल की सबसे लंबी नदी है? [कांस्टेबल GD 2 मार्च, 2019 (II-पाली), CHSL (T-I) 15 अप्रैल, 2021 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) करनाली
Solution:नेपाल की सबसे लंबी नदी करनाली है। भारत में इस नदी को घाघरा के नाम से जाना जाता है।

4. किस नदी को 'त्संगपो' (Tsangpo) के नाम से भी जाता जाता है? [MTS (T-I) 01 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) ब्रह्मपुत्र नदी
Solution:ब्रह्मपुत्र नदी को त्संगपो के नाम से भी जाना जाता है।

5. ब्रह्मपुत्र नदी की उत्पत्ति कहां से होती है? [CGL (T-I) 17 अगस्त, 2021 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) कैलाश श्रेणी का चेमायुंगडुंग ग्लेशियर
Solution:ब्रह्मपुत्र नदी की उत्पत्ति कैलाश पर्वत श्रेणी में मानसरोवर झील के निकट चेमायुंगडुंग ग्लेशियर (वर्तमान में इसका उद्गम भारत सरकार द्वारा एंग्सी ग्लेशियर स्वीकार किया गया है) से होती है। इसका अपवाह तंत्र तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश में विस्तृत है।

6. बांग्लादेश में सहायक नदियों सहित नदियों की कुल संख्या कितनी है? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) लगभग 700
Solution:बांग्लादेश में लगभग 700 नदियां और सहायक नदियां हैं, जो कुल 24,000 किमी. से अधिक की लंबाई तय करती हैं और कृषि, मत्स्यपालन और अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत प्रदान करती हैं।