शुंग एवं सातवाहन काल

Total Questions: 35

1. मौर्य वंश के पतन के पश्चात किस वंश ने शासन किया था?

Correct Answer: (c) शुंग
Solution:उत्तर भारत में मौर्यों के पतन के पश्चात शुंग वंश शासन में आया। शुंगों ने 187 ई.पू. से 75 ई.पू., यानी 112 वर्षों तक राज किया। शुगों को परंपरा के अनुसार ब्राह्मण बताया गया है।

• प्रो. रामशरण शर्मा ने पुष्यमित्र शुंग द्वारा वृहदरथ की हत्या तथा सिहांसन पर अधिपत्य का वर्ष 185 ई.पू. बताया है।

2. निम्नलिखित में से शुंग वंश का संस्थापक कौन था?

Correct Answer: (b) पुष्यमित्र
Solution:पुष्यमित्र शुंग मौर्य राजा बृहद्रथ का सेनापति था। राजा द्वारा सेना को अवलोकित करते समय सेनापति पुष्यमित्र ने राजा की हत्या कर दी। सेना ने पुष्यमित्र के विरुद्ध कोई विद्रोह नहीं किया। अतः इस प्रकार शुंग वंश का संस्थापक पुष्यमित्र शुंग था।

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

1. पुष्यमित्र शुंग के शासन की पहली घटना- 'विदर्भ के साथ उसका युद्ध' था।

2. पुष्यमित्र शुंग ने विदर्भ के राजा यज्ञसेन को हराकर विदर्भ को अपने साम्राज्य में सम्मिलित कर लिया।

उपर्युक्त कथनों के आधार पर सही उत्तर का चयन करें?

 

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:पुष्यमित्र शुंग के शासन की पहली घटना 'विदर्भ के साथ उसका युद्ध था। विदर्भ का शासक यज्ञसेन था, जिसे पुष्यमित्र के पुत्र अग्निमित्र ने हराया तथा विदर्भ के साम्राज्य को अपने साम्राज्य में सम्मिलित किया था।

4. निम्नलिखित में से किस शासक ने यवनों को सिंधु नदी के तट पर पराजित किया था?

Correct Answer: (d) वसुमित्र
Solution:मालविकाग्निमित्रम् नामक संस्कृत के नाटक में यह उल्लेख है कि वसुमित्र ने यवनों को सिंधु नदी के तट पर पराजित किया था।

5. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

कथन 1- दिव्यावदान के अनुसार पुष्यमित्र ने बौद्ध धर्म का विरोध किया।

कथन 2- सांची और भरहुत के स्तूपों का विस्तार पुष्यमित्र के शासन काल में ही हुआ था।

नीचे दी गई कूट संरचना से सही उत्तर का चयन कीजिए-

 

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:दिव्यावदान के अनुसार पुष्यमित्र ने बौद्ध धर्म का विरोध किया और बौद्धों को सताया था, लेकिन इस तथ्य को देखते हुए कि सांची और भरहुत के स्तूपों का विस्तार पुष्यमित्र के शासन काल में ही किया गया था, यह आरोप सत्य नहीं लगता।

6. हेलियोडोरस निम्नलिखित में से किस शासक के काल में ऐंटियालकिड्स का राजदूत बनकर भारत आया था?

Correct Answer: (d) भागभद्र
Solution:पुराणों में शुंग वंश के दस राजाओं का उल्लेख है। ऐंटियालकिड्स का राजदूत हेलियोडोरस शुंग वंश के राजा भागवत के शासनकाल में आया था।

7. शुंगवंश का अंतिम राजा कौन था?

Correct Answer: (d) देवभूति
Solution:शुंग वंश का अंतिम राजा देवभूति था। अग्निमित्र के बाद ज्येष्ठमित्र राजगद्दी पर बैठा और उसके बाद अग्निमित्र का पुत्र वसुमित्र राजसिंहासन पर आरूढ़ हुआ। पुराणों के अनुसार 10वां व अंतिम शुंग शासक देवभूति था।

8. निम्नलिखित में से किस शासक ने कण्व राजवंश की स्थापना की थी?

Correct Answer: (a) वासुदेव कण्व
Solution:वासुदेव ने शुंगवंश के अंतिम शासक देवभूति की हत्या करके कण्व वंश की स्थापना की थी। कण्वों ने लगभग 45 वर्षों तक राज किया। इस अवधि में 4 राजा हुए (1) वासुदेव (2) भूमिमित्र कण्व (3) नारायण कण्व (4) सुशर्मन कण्व ।

9. निम्नलिखित में से किस वंश के शासकों को ऐतरेय ब्राह्मण में आंध्रजन कहा गया है?

Correct Answer: (a) सातवाहन
Solution:पुराणों एवं ऐतरेय ब्राह्मण में आंध्रजनों का उल्लेख प्राप्त होता है, जो कि सातवाहनों का ही एक अन्य नाम है, हालांकि पुराणों और ऐतरेय ब्राह्मण में सातवाहन शब्द का प्रयोग नहीं हुआ है, वहीं सातवाहन अभिलेखों में आंध्र शब्द का प्रयोग नहीं हुआ है।

10. निम्नलिखित पर विचार कर सही कूट का चयन करें-

(1) लेखन-कला शैली का विकास

(2) धान की रोपनी

(3) नगरीकरण

(4) लोहे के फालों का प्रयोग

उपर्युक्त में से किन परिस्थितियों के चलते सातवाहन राज्य का गठन हुआ?

 

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:

लोहे के प्रयोग के पश्चात विकास की गति तीव्र हुई। भौतिक संस्कृति के संपर्क के फलस्वरूप लोग नए-नए कार्यकलापों की ओर प्रेरित हुए, जिससे लेखन-कला, धान की रोपनी, नगरीकरण और लोहे के फालों का प्रयोग आदि ने सातवाहनों के साम्राज्य के लिए उपयुक्त परिस्थितियां बनाईं।