संसद

Total Questions: 41

1. भारतीय संविधान के अनुसार, लोक सभा में केंद्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने के लिए ....... से अधिक सदस्य नहीं होंगे। [MTS (T-I) 12 जुलाई, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) बीस
Solution:लोक सभा संसद का निचला सदन (लोकप्रिय सदन) है। इसके सदस्यों की अधिकतम निर्धारित संख्या 552 थी। इसमें 530 सदस्य राज्यों से, 20 सदस्य केंद्रशासित प्रदेशों से तथा 2 सदस्य एंग्लो-इंडियन (आंग्ल-भारतीय) समुदाय से मनोनीत होते थे। अनुच्छेद 331 के अनुसार, यदि राष्ट्रपति की राय में लोक सभा में एंग्लो-इंडियन (आंग्ल-भारतीय) समुदाय का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं रहता था, तो वह इस समुदाय के अधिकतम 2 सदस्यों को लोक सभा में नामित कर सकता था। 104वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2019 द्वारा एंग्लो-इंडियन (आंग्ल-भारतीय) सदस्यों के मनोनयन के प्रावधान को आगे न बढ़ाते हुए निष्प्रभावी कर दिया गया है। अतः अब लोक सभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 550 हो सकती है।

2. लोक सभा के समक्ष वार्षिक बजट कौन प्रस्तुत करता है? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 20 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) केंद्रीय वित्त मंत्री
Solution:लोक सभा के समक्ष वार्षिक बजट केंद्रीय वित्त मंत्री प्रस्तुत करता है। संविधान में 'बजट' शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है। अनुच्छेद 112 के तहत इसे 'वार्षिक वित्तीय विवरण' कहा गया है।

3. लोक सभा (जनता का सदन) का पहली बार विधिवत गठन ....... को किया गया था। [MTS (T-I) 14 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 17 अप्रैल, 1952
Solution:25 अक्टूबर, 1951 से 21 फरवरी, 1952 तक पहले आम चुनावों के पश्चात 17 अप्रैल, 1952 को प्रथम लोक सभा का गठन हुआ था।

4. अर्चना भारत में लोक सभा चुनाव लड़ना चाहती है। वह अधिकतम कितने क्षेत्रों से चुनाव लड़ सकती है? [MTS (T-I) 14 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) दो
Solution:यदि कोई व्यक्ति भारत में चुनाव लड़ना चाहता है तो वह अधिकतम दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ सकता है।

5. जून, 2023 तक भारतीय संविधान लोक सभा में अधिकतम ....... सदस्यों की अनुमति देता है। [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) 550
Solution:जून, 2023 तक भारतीय संविधान लोक सभा में अधिकतम 550 सदस्यों की अनुमति प्रदान करता है। अनुच्छेद 81 लोक सभा की संरचना के बारे में है। इसके अनुसार, अनुच्छेद 331 के उपबंधों के अधीन लोक सभा राज्यों से चुने जाने वाले 530 से अनधिक सदस्यों तथा संघ राज्य क्षेत्र से चुने जाने वाले 20 से अनधिक सदस्यों से मिलकर बनेगी। अनुच्छेद 331 के तहत राष्ट्रपति लोक सभा में दो आंग्ल-भारतीय सदस्यों को मनोनीत करता था, किंतु अब (2019 से) यह प्रावधान निष्प्रभावी हो गया है।

6. निम्नलिखित में से केंद्र सरकार का विधायी अंग (Legislative organ) कौन-सा है? [MTS (T-I) 11 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) संसद
Solution:केंद्र सरकार का विधायी अंग (Legislative Organ) संसद है। अनुच्छेद 79 के अनुसार संसद का गठन राष्ट्रपति और लोक सभा तथा राज्य सभा से मिलकर होगा।

7. संसद के शीतकालीन सत्र में, जो 29 नवंबर, 2021 से 22 दिसंबर, 2021 तक आयोजित किया गया था, ....... विधेयक पारित किए गए (एक विनियोग विधेयक को छोड़कर)। [Phase-XI 30 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) 10
Solution:29 नवंबर, 2021 से 22 दिसंबर, 2021 तक आयोजित संसद के शीतकालीन सत्र में कुल 10 विधेयक पारित किए गए (एक विनियोग विधेयक को छोड़कर)। संसद के सदनों द्वारा पारित कुछ महत्वपूर्ण विधेयक इस प्रकार हैं-कृषि कानून निरसन विधेयक, 2021, बांध सुरक्षा विधेयक 2021, सरोगेसी (विनियमन) विधेयक, 2021 आदि।

8. राष्ट्रपति को निम्नलिखित में से किसके परामर्श से दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के संबंध में प्रक्रिया के लिए नियम बनाने की शक्ति प्राप्त है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) सभापति और अध्यक्ष
Solution:भारत का राष्ट्रपति लोक सभा अध्यक्ष और राज्य सभा के सभापति के परामर्श से दोनों सदनों की संयुक्त बैठक (अनुच्छेद 108) के संबंध में प्रक्रिया के लिए नियम बना सकता है।

9. भारत की आकस्मिकता निधि ....... द्वारा संचालित की जाती है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) कार्यरत कार्यपालिका
Solution:भारतीय संविधान में अनुच्छेद 267 में भारत की आकस्मिकता निधि का प्रावधान है। ध्यातव्य है भारत की आकस्मिकता निधि कार्यरत कार्यपालिका के द्वारा संचालित होती है।

10. लोक सभा में अनुसूचित जातियों के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (I-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) 84
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 79 के अनुसार, भारत की संसद के तीन संघटक अंग हैं-राष्ट्रपति, राज्य सभा और लोक सभा। गौरतलब है कि मुख्यतः 84 सीटें लोक सभा में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित की गई हैं।