संस्थान एवं संगठन

Total Questions: 15

1. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) भारतीय वन प्रबंधन संस्थान- कोलकाता
Solution:भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, कोलकाता में नहीं, बल्कि भोपाल में अवस्थित है। अन्य विकल्प सही सुमेलित हैं।

2. केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) अवस्थित है- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (d) जोधपुर में
Solution:केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (CAZRI) राजस्थान के जोधपुर में स्थित है।

3. सेंट्रल एरिड जोन रिसर्च इंस्टीट्यूट स्थित है - [U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) जोधपुर में
Solution:'सेंट्रल एरिड जोन रिसर्च इंस्टीट्यूट' (CAZRI) जोधपुर, राजस्थान में स्थित है।

4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट अवस्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (a) नई दिल्ली में
Solution:'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट' नई दिल्ली में अवस्थित है। इसकी स्थापना विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर 5 जून, 1980 को हुई थी।

5. निम्नलिखित में से किस शहर में भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र स्थित है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (d) हैदराबाद
Solution:भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र, हैदराबाद में अवस्थित है। यह भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त विभाग है। यह सतत सागरीय प्रेक्षण और केंद्रित अनुसंधान के माध्यम से समाज, उद्योग, सरकार और सामाजिक समुदाय को आंकड़े, सूचना तथा सलाहकारी सूचनाएं प्रदान करता है। ध्यातव्य है कि इस संगठन की स्थापना वर्ष 1999 में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय के रूप में की गई थी। इस संगठन का दायित्व व्यवस्थित एवं केंद्रित अनुसंधान के माध्यम से निरंतर समुद्री अवलोकन एवं अनवरत सुधार के माध्यम से समाज, उद्योग, सरकारी अधिकरणों तथा वैज्ञानिक समुदाय को सर्वोत्तम संभव समुद्री जानकारी तथा सलाहकारी सेवाएं प्रदान करना है।

6. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

सूची-I(संस्थान)सूची-II(शहर)
A. वन अनुसंधान संस्थानजोधपुर
B. भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थाननई दिल्ली
C. केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थानदेहरादून
D. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थानझांसी

 

ABCD
(a)2413
(b)3412
(c)1324
(d)4231

 

Correct Answer: (b)
Solution:सूची-1 का सूची-II से सुमेलन निम्नवत है-
सूची-1(संस्थान)सूची-II(शहर)
वन अनुसंधान संस्थानदेहरादून
भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थानझांसी
केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थानजोधपुर
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थाननई दिल्ली

7. 'कैलाश पवित्र लैंडस्केप संरक्षण तथा विकास पहल' (KSLCDI) किन तीन देशों के मध्य सहयोग है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) भारत, चीन, नेपाल
Solution:'कैलाश पवित्र लैंडस्केप संरक्षण तथा विकास पहल' (KSLCDI) भारत, चीन और नेपाल के मध्य सहयोग है।

8. निम्नलिखित संस्थानों में किसमें पर्यावरण सूचना प्रणाली (ENVIS) का 'जनसंख्या एवं पर्यावरण केंद्र' स्थित है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (c) आई.आई.पी.एस., मुंबई
Solution:पर्यावरण सूचना प्रणाली (Environmental Information System: ENVIS) का 'जनसंख्या एवं पर्यावरण केंद्र' आई.आई.पी.एस. (International Institute for Population and Sciences: IIPS), मुंबई में स्थित है।

9. निम्नलिखित नगरों में से किसमें 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट' स्थित है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014]

Correct Answer: (a) नई दिल्ली
Solution:'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट' नई दिल्ली में अवस्थित है। इसकी स्थापना विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर 5 जून, 1980 को हुई थी।

10. निम्न में से किसे 'दक्षिण गंगोत्री' के नाम से जाना जाता है? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2007]

Correct Answer: (c) भारत का प्रथम अंटार्कटिका शोध केंद्र।
Solution:'दक्षिण गंगोत्री' अंटार्कटिका में भारत का पहला अनुसंधान केंद्र है। इसकी स्थापना वर्ष 1983-84 में की गई। भारत ने अपने दूसरे अनुसंधान केंद्र 'मैत्री' की स्थापना वर्ष 1988-89 में की। अंटार्कटिका में भारत का तृतीय अनुसंधान केंद्र 'भारती' है। 'भारती' की स्थापना वर्ष 2012 में की गई।