सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 75

51. महेश ने जितने में 20 अण्डे खरीदे उतने में उसने 18 अण्डे बेचे उसका लाभ या हानि का प्रतिशत ज्ञात कीजिए-

Correct Answer: (d) लाभ (11 1/9)%
Solution:

व्याख्या- माना महेश ने ₹ x में 20 अण्डे खरीदे।

∴ 1 अण्डे का क्रय मूल्य = ₹ x/20

∴ 1 अण्डे का विक्रय मूल्य = ₹ x/18

अभीष्ट % = (x/18 - x/20)/(x/20) × 100

= (10x - 9x)/180 × 20/x × 100

= x/180 × 20/x × 100 = 11 1/9 % लाभ

52. एक परिवार में एक आदमी, उसकी पत्नी, उनके चार बेटे और उनकी पत्नियाँ हैं परिवार के प्रत्येक बेटे के तीन बेटे और एक बेटी है परिवार में सभी पुरुषों की संख्या ज्ञात कीजिए-

Correct Answer: (d) 17
Solution:व्याख्या- पुरुषों की कुल संख्या = 1 + 4 + 12 = 17  उत्तर

53. रमन ने रु. 12,000, प्रतिवर्ष 10.5% की दर से 3 वर्ष के लिए सरल ब्याज पर उधार लिए, जबकि राहुल ने उतनी ही धनराशि उतने ही समय के लिए 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से उधार ली, किसने ज्यादा धनराशि दी और कितनी अधिक ?

Correct Answer: (d) राहुल रु. 192
Solution:

व्याख्या - रमन द्वारा दिया गया ब्याज

= PRT/100

= (12000 x 10.5 x 3) / 100 = 3780

अतः रमन द्वारा चुकाई गयी कुल धनराशि = 12000 + 3780

= 15,780 ₹

राहुल द्वारा चुकाई गयी धनराशि

= P(1 + r/100)ⁿ

= 12000 (1 + 10/100)³

= 12000 x (11/10) x (11/10) x (11/10)

= 12 x 1331 = 15,972 ₹

∴ 15,972 - 15,780 = ₹192

अतः राहुल ने ₹192 ज्यादा चुकाए।

54. पिता और उसके पुत्र की आयु का मध्यमान 27 वर्ष है 18 साल के बाद पिता की आयु अपने पुत्र की आयु की दोगुनी होगी, उनकी वर्तमान आयु क्रमशः है-

Correct Answer: (a) 42, 12
Solution:

व्याख्या- पिता और उसके पुत्र की कुल आयु = 27 x 2 = 54 वर्ष

माना पुत्र की वर्तमान आयु x वर्ष है,

तथा पिता की वर्तमान आयु = (54 - x) वर्ष

प्रश्नानुसार- 2(x + 18) = 54 - x + 18

2x + 36 = 54 - x + 18

3x = 54 + 18 - 36

3x = 36

पुत्र की वर्तमान आयु x = 12 वर्ष

पिता की वर्तमान आयु = (54 - 12) = 42 वर्ष

42, 12 वर्ष उत्तर

55. 'A' 'B' से दोगुना अच्छा कर्मकार (Workman) है और दोनों साथ में 18 दिनों में किसी काम को पूरा करते हैं, ' A' अकेले उस काम को कितने दिन में पूरा करेगा?

Correct Answer: (c) 27 दिन
Solution:

व्याख्या- माना B किसी काम को X दिन में पूरा करता है तथा A उसी काम को (\frac{x}{2}) दिन में पूरा करता है-

प्रश्नानुसार - (\frac{1}{x}+\frac{2}{x}=\frac{1}{18}) (\frac{1+2}{x}=\frac{1}{18}) (x=54) दिन

अतः A अकेले उस काम को 27 दिन में पूरा करेगा।

56. दो ट्रेनों की गति के बीच का अनुपात 7:8 है। अगर दूसरी ट्रेन 4 घण्टे में 400 किमी की दूरी तय करती है तो पहली ट्रेन की गति होगी-

Correct Answer: (d) 87.5 किमी. प्रति घण्टा
Solution:

व्याख्या-

दूसरी ट्रेन की चाल = 400 / 4 = 100 Km/h

पहली ट्रेन की चाल = 100 / 8 * 7 = 87.5 किमी./घंटा

57. पुस्तिकाओं को समान रूप से एक वर्ग के बच्चों में मुफ्त में वितरित किया गया पुस्तिकाओं की संख्या जो प्रत्येक बच्चे को मिली, बच्चों की संख्या का वाँ 1/8 भाग थी । अगर बच्चों की संख्या को आधा कर दिया जाता, तो प्रत्येक बच्चे को 16 पुस्तिकाएं मिल जाती। कुल कितनी पुस्तिकाओं का वितरण किया गया?

Correct Answer: (c) 512
Solution:

व्याख्या - माना बच्चों की कुल संख्या = x

1 बच्चे को मिली पुस्तिकाओं की संख्या = (1/8) × x

पुस्तिकाओं की कुल संख्या = x × (x/8) = x²/8

प्रश्नानुसार - x × (x/8) = (x/2) × 16

=> x = 64

कुल पुस्तिकाओं की संख्या = 64 * (64/8) = 512 Ans.

58. एक 60 लीटर के मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 2:1 है इस अनुपात को 1:2 करने के लिए मिश्रण में कितना पानी (लीटर में) मिलाना होगा?

Correct Answer: (b) 60
Solution:

व्याख्या - मिश्रण में दूध की मात्रा = (60/3)×2 = 40 लीटर मिश्रण में पानी की मात्रा = (60/3) × 1 = 20 लीटर माना x लीटर पानी की आवश्यकता है -

प्रश्नानुसार -

40 / (20 + x) = 1/2 20 + x = 80 x = 60 लीटर उत्तर

59. एक सड़क को 39 व्यक्ति 12 दिन में, 5 घण्टे कार्य करके मरम्मत कर सकते हैं तो कितने दिन में समान दक्षता वाले 30 व्यक्ति प्रतिदिन 6 घण्टे कार्य करके इस कार्य को पूरा करेंगे?

Correct Answer: (b) 13
Solution:व्याख्या- माना काम पूरा करने के लिए x दिनों की आवश्यकता है- 39 x 12 x 5 = 30 x 6 x x
x = 13 दिन

60. 1947 ई. में मरणोपरान्त परमवीर चक्र से सम्मानित किए जाने वाले मेजर सोमनाथ शर्मा सम्बन्धित थे-

Correct Answer: (d) कुमाऊँ रेजीमेंट से
Solution:व्याख्या- मेजर सोमनाथ शर्मा भारतीय सेना की कुमाऊँ रेजिमेंट की चौथी बटालियन की डेल्टा कंपनी के कंपनी कमांडर थे जिन्होंने अक्टूबर-नवम्बर, 1947 के भारत-पाक संघर्ष में अपनी वीरता से शत्रु के छक्के छुड़ा दिये। उन्हें भारत सरकार ने मरणोपरान्त परमवीर चक्र से सम्मानित किया। परमवीर चक्र पाने वाले वे प्रथम व्यक्ति हैं। ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह यादव, राइफल मैन संजय कुमार, कैप्टन विक्रम बत्रा को 1999 में परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।