सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री.) परीक्षा, 2016 सामान्य हिन्दी

Total Questions: 60

1. 'सुलभ' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है-

Correct Answer: (d) दुर्लभ
Solution:व्याख्या- 'सुलभ' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द 'दुर्लभ' है जबकि दुष्प्राप्य अथवा अप्राप्य का विलोम शब्द प्राप्य है और 'लब्ध' का विपरीतार्थक शब्द 'अलब्ध' अथवा 'प्रदत्त' होता है।

2. 'दीर्घायु' का विलोम होगा-

Correct Answer: (b) अल्पायु
Solution:व्याख्या- 'दीर्घायु' अथवा 'चिरायु' का विलोम शब्द 'अल्पायु' है जबकि 'नश्वर' अथवा 'क्षणिक' का विपरीतार्थक शब्द 'शाश्वत' है।

3. 'व्यष्टि' का विपरीतार्थक शब्द है-

Correct Answer: (c) समष्टि
Solution:व्याख्या- 'व्यष्टि' का विपरीतार्थक शब्द 'समष्टि' है जबकि 'समास' का विलोम शब्द 'व्यास', 'समवेत' का विलोम शब्द 'असमवेत' होता है।

4. 'उपमेय' का सर्वथा उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है-

Correct Answer: (a) अनुपमेय
Solution:व्याख्या- 'उपमेय' का सर्वथा उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द 'अनुपमेय' है। अतुलनीय का तात्पर्य है जिसकी तुलना न की जा सके जबकि अनुपम का अर्थ है जिसकी कोई उपमा न हो।

5. 'भूगोल' का विपरीतार्थक शब्द है-

Correct Answer: (d) खगोल
Solution:व्याख्या- 'भूगोल' का विपरीतार्थक शब्द 'खगोल' होता है। शेष विकल्प असंगत हैं।

6. 'सहयोगी' का सर्वथा उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है-

Correct Answer: (a) प्रतियोगी
Solution:व्याख्या- 'सहयोगी' का सर्वथा उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द 'प्रतियोगी' होता है जबकि 'प्रतिकूल' का विपरीतार्थक शब्द 'अनुकूल' होता हैं।

7. 'जोड़' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है-

Correct Answer: (c) घटाव
Solution:काव्याख्या- 'जोड़' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द 'घटाव' होता है जबकि 'गुणा' का विपरीतार्थक शब्द 'भाग' होता है। शेष विकल्प असंगत हैं।

8. 'तृष्णा' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है-

Correct Answer: (a) वितृष्णा
Solution:व्याख्या- 'तृष्णा' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द 'वितृष्णा' है जबकि 'संतुष्टि' का विपरीतार्थक शब्द 'असंतुष्टि' है। शेष विकल्प असंगत हैं।

9. 'निषिद्ध' का सर्वथा उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है-

Correct Answer: (b) विहित
Solution:व्याख्या- 'निषिद्ध' का सर्वथा उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द 'विहित' है, जबकि 'निश्चित' का विलोम 'अनिश्चित', 'उचित' का विलोम 'अनुचित' और 'निर्मित' का विलोम 'अनिर्मित' होता है।

10. 'पोषक' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द होगा-

Correct Answer: (c) शोषक
Solution:व्याख्या- 'पोषक' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द 'शोषक' होता है। अतः प्रश्नगत विकल्प (c) सत्य है।