सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा, 2017 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 70

61. ऊष्मा की इकाई निम्नलिखित में से कौन नहीं है?

Correct Answer: (a) सेन्टीग्रेड
Solution:व्याख्या - सेन्टीग्रेड, ताप की इकाई है तथा अर्ग, ऊष्मा की CGS इकाई है जबकि कैलोरी और जूल, ऊष्मा की SI इकाई है। इस प्रकार कैलोरी, जूल और अर्ग ऊष्मा की इकाईयाँ हैं।

62. निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ शाकनाशी है?

Correct Answer: (d) ब्यूटाक्लोर
Solution:व्याख्या- ब्यूटाक्लोर, शाकनाशी रसायन होता है जबकि क्लोरपाइरीफॉस खरपतवारनाशी, कार्बेन्डाजिम कवकनाशी और क्विनॉलफॉस, कीटनाशी रसायन होता है।

63. निम्नलिखित में से कौन-सा बहुलक जैव-निम्नीकृत नहीं किया जा सकता?

Correct Answer: (d) पी.वी.सी.
Solution:व्याख्या - जैव-निम्नीकृत पदार्थ उसे कहा जाता है जो प्राकृतिक एजेंट जैसे कवक, बैक्टीरिया, पराबैंगनी किरणों आदि की सहायता से विघटित हो जाते हैं, जैसे सेलुलोस, स्टार्च, प्रोटीन आदि। जबकि वे पदार्थ जो प्राकृतिक प्रक्रियाओं के माध्यम से विघटित नहीं होते हैं, उन्हें गैर-जैव-निम्नीकृत पदार्थ कहा जाता है, जैसे स्क्रैप धातुए, पी.वी.सी. प्लास्टिक आदि। गैर-जैव-निम्नीकृत पदार्थ पर्यावरण के प्रत्यक्ष प्रदूषक के रूप में कार्य करते हैं।

64. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (b) कॉपर - सिनेबार
Solution:व्याख्या - सही सुमेल इस प्रकार है-
धातुअयस्क
ऐल्यूमिनियमबॉक्साइट
कॉपरपाइराइट्स, क्यूप्राइट
पारासिनेबार
जिंककैलामाइन
आयरनहेमेटाइट

जबकि सिनेबार पारे का अयस्क है।

65. समुद्री घास निम्नलिखित तत्व का मुख्य तथा महत्त्वपूर्ण स्त्रोत है-

Correct Answer: (a) आयोडीन
Solution:व्याख्या - समुद्री घास, आयोडीन का मुख्य तथा महत्वपूर्ण स्रोत है। आयोडीन एक सूक्ष्म पोषक तत्व है जो बढ़ते शिशु के मस्तिष्क विकास और थायरॉइड प्रक्रिया के लिए अनिवार्य होता है। यह शरीर के तापमान को भी विनियमित करता है। आयोडीन की कमी से घेघा नामक रोग होता है। चूंकि आयोडीन शरीर में जमा नहीं रह सकता इसलिए इसे दैनिक आधार पर लेना पड़ता है।

66. प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति आवश्यक नहीं है?

Correct Answer: (b) ऑक्सीजन
Solution:व्याख्या- प्रकाश संश्लेषण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा हरे पौधे सूर्य के प्रकाश और हरितलवक की उपस्थिति में जल एवं कार्बन डाईऑक्साइड के संयोग से कार्बोहाइड्रेट का निर्माण करते हैं। इस प्रक्रिया में उत्पाद के रूप में ऑक्सीजन निर्मुक्त होती है। 6CO2+12H2O→ C6H12O6 + 6H2O+602

67. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (d) घटपर्णी - जलोद्भिद
Solution:व्याख्या - सही सुमेल इस प्रकार है-
पादपप्रकार
अमरबेलतना परजीवी
चंदनजड़ परजीवी
आर्किडअधिपादप (एपिफाइट)
घटपर्णी (नेपेन्थिस)कीटभक्षी

68. निम्नलिखित हॉर्मोनों से कौन-सा एक स्त्रीलिंग हॉर्मोन है?

Correct Answer: (c) एस्ट्रोजन
Solution:व्याख्या- मुख्य रुप से अण्डाशय से उत्पन्न एस्ट्रोजन महिलाओं में प्रजनन और यौन विकास में मुख्य भूमिका निभाता है। यह दो प्रकार होता है- एस्ट्राडियोल और एस्ट्रियोल। एन्ड्रोस्टेरॉन और टेस्टोस्टेरॉन नर सेक्स हार्मोन्स हैं जबकि थायरॉक्सिन, थायराइड ग्रन्थि से स्त्रावित होने वाला मुख्य हार्मोन है।

69. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (c) विटामिन A - गठिया
Solution:व्याख्या- प्राकृतिक अपशिष्ट पदार्थ यूरिक एसिड के शरीर में जमाव से गठिया अथवा गाउट नामक रोग होता है जबकि विटामिन-A की कमी से रतौंधी नामक रोग होता है। शेष विकल्प सुमेलित हैं। विटामिन A का रासायनिक नाम रेटिनॉल है।
विटामिनरासायनिक नाम
विटामिन Bथायमिन
विटामिन Dकैल्शीफिराल
विटामिन Cएस्कार्बिक अम्ल

70. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (d) ऐस्पिरिन -निश्चेतक
Solution:व्याख्या - सही सुमेल इस प्रकार है-
औषधिउपयोग
क्लोरोमाइसेटिनटाइफॉयडनाशी
क्रिस्टल वॉयलेटपूर्तिरोधी
क्वीनीन (कुनैन)मलेरिया रोधी
ऐस्पिरिनदर्दनिवारक