सांस्कृतिक गतिविधियां (भाग-V)

Total Questions: 59

21. कुमुदिनी लाखिया ने किस प्रकार के नृत्य के लिए पद्म भूषण प्राप्त किया? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (I-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (I-पाली), Phase-XI 27 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) कथक
Solution:कुमुदिनी लाखिया प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना हैं। इन्होंने कदम्ब सेंटर फॉर डांस एंड म्यूजिक की स्थापना की। इन्हें वर्ष 1987 में पद्मश्री तथा वर्ष 2010 में पद्म भूषण सम्मान मिला।

22. निम्नलिखित में कौन-सा नाम भरतनाट्यम से जुड़ा है? [CHSL (T-I) 08 जून, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) डॉ. नरथकी नटराज
Solution:डॉ. नरथकी नटराज भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। वर्ष 2019 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली ट्रांसजेंडर कलाकार हैं।

23. इलियाना सिटारिस्टी विदेशी मूल की पहली शास्त्रीय नृत्यांगना हैं, जिन्हें ....... में उनके योगदान के लिए 2006 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। [C.P.O.S.I. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) ओडिसी
Solution:इलियाना सिटारिस्टी विदेशी मूल की पहली शास्त्रीय नृत्यांगना हैं, जिन्हें ओडिसी में उनके योगदान के लिए वर्ष 2006 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

24. ....... के प्रतिपादक और मुख्य पुनरुत्थानवादी पुथुमना गोविंदन नंबूदरी को 7 दिसंबर, 2021 को केरल लोकगीत अकादमी द्वारा केरल राज्य पुरस्कार दिया गया। [C.P.O.S.I. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) थिदंबु नृतम
Solution:थिदंबु नृतम के प्रतिपादक और मुख्य पुनरुत्थानवादी पुथुमना गोविंदन नंबूदरी को 7 दिसंबर, 2021 को केरल लोकगीत अकादमी द्वारा केरल राज्य पुरस्कार दिया गया।

25. राधा श्रीधर को भारत के किस शास्त्रीय नृत्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2018 का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला? [MTS (T-I) 08 जुलाई, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) भरतनाट्यम
Solution:कर्नाटक की राधा श्रीधर को भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2018 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

26. डॉ. पुरुषोत्तम दधीच, जिन्हें 2020 में प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली से संबंधित हैं? [CHSL (T-I) 07 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) कथक
Solution:वर्ष 2020 में प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. पुरुषोत्तम दधीच कथक नृत्य शैली से संबंधित हैं।

27. गुरु एम.के. सरोजा को निम्नलिखित में से किस नृत्य के अथक प्रयास के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है? [CHSL (T-I) 07 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) भरतनाट्यम
Solution:गुरु एम. के. सरोजा एक भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना थीं, जिन्हें भरतनाट्यम नृत्य के अथक प्रयास के लिए वर्ष 2011 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

28. वेदांतम सत्यनारायण शर्मा कौन-सी भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली के प्रतिनिधि थे? [CHSL (T-I) 07 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) कुचिपुड़ी
Solution:वेदांतम सत्यनारायण शर्मा भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली कुचिपुड़ी के प्रतिनिधि थे। उन्हें उषा, सत्यभामा, मोहिनी, शशिरेखा, गोलाभामा आदि जैसे महिला पात्रों के चित्रण के लिए जाना जाता है।

29. पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित पद्मा सुब्रह्मण्यम एक ....... नृत्यांगना हैं [CHSL (T-I) 06 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) भरतनाट्यम
Solution:पद्मा सुब्रह्मण्यम भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं। उन्हें वर्ष 1981 में पद्मश्री और वर्ष 2003 में पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था।

30. प्रसिद्ध नर्तक जोड़ी कमलानी अस्थाना और नलिनी अस्थाना को निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है? [CHSL (T-I) 03 जून, 2022 (II-पाली]

Correct Answer: (a) कथक
Solution:उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध नर्तक जोड़ी कमलानी अस्थाना और नलिनी अस्थाना को कथक नृत्य शैली में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए वर्ष 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।