हरियाणा क्लर्क (UDC) (23.06.2016)

Total Questions: 80

21. नए केन्द्रीय कैबिनेट में स्मृति इरानी की जगह एच.आर.डी. का मंत्रालय अब किसे सौंपा गया है?

Correct Answer: (4) प्रकाश जावडेकर
Solution:केन्द्रीय कैबिनेट में स्मृति इरानी की जगह एच.आर.डी. का मंत्रालय प्रकाश जावडेकर को सौंपा गया था। वर्तमान में मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान हैं।

22. 1857 की क्रांति में हरियाणा के वीरों के पराजय का कारण था?

Correct Answer: (4) उपरोक्त सभी
Solution:हरियाणा में 1857 का विद्रोह 26 मार्च को 36वीं बटालियन नेटिव इन्फैन्ट्री के द्वारा किया गया था। इस क्रांति में हरियाणा के वीरों के पराजय का कारण था :
(i) अन्य रियासतो से सहयोग न मिलना
(ii) शस्त्र पर्याप्त मात्रा में न मिलना
(iii) एक नेतृत्व न मिलना

23. होली से पन्द्रह दिन पूर्व कौन-सा नृत्य किया जाता है?

Correct Answer: (3) फाग नृत्य
Solution:फाग नृत्यः यह एक ऋतु नृत्य है, जिसके माध्यम से किसान लोग अपने हर्ष और उल्लास को अभिव्यक्ति देते हैं। लहलहाती फसलों तथा मादक बसंत के आगमन की मस्ती को ग्रामीण लोग गीत और नृत्य के माध्यम से व्यक्त करते हैं। यह पुरुषों एवं महिलाओं का सामूहिक नृत्य है।

24. यदि 2^{2x} = 64 है, तो X = ?

Correct Answer: (2) 3
Solution:2^(2x) = 64

⇒ 2^(2x) = 2^6

⇒ 2x = 6

⇒ x = 3

25. 5, 8, 3, 2, 1 अंकों का उपयोग कर कोई भी अंक दोहराए बगैर कितनी तीन अंकीय सम संख्या बनाई जा सकती है?

Correct Answer: (1) 24
Solution:000

2 या 8

5, 3, 1

∴ इकाई स्थाई पर 2 या 8 आ सकता है।
∴ अभीष्ट सं.

^2(P1) * ^4(P2) = 2 * 4 * 3 = 24

26. वनस्पति द्वारा शोषण किया गया अतिरिक्त पानी इसके माध्यम से हवा में छोड़ा जाता है

Correct Answer: (1) पत्ते की ऊपरी सतह
Solution:पत्तियों के कार्यः

(i) पत्तियों का प्रमुख कार्य प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन बनाना है।
(ii) पत्तियाँ रंध्रों की सहायता से श्वसन में सहायता करती है।
(iii) कुछ पत्तियाँ प्रतान का रूप धारण करके आरोहण में सहायता करती है।
(iv) पत्तियाँ वर्धी प्रजनन एवं परागण में मदद करती है।
(v) कुछ पत्तियाँ भोजन संग्रह करने का कार्य करती है।

27. बिजली के बल्ब का आविष्कार 1879 में इन्होंने किया

Correct Answer: (4) थॉमस अल्वा एडिसन
Solution:बिजली के बल्ब का आविष्कार 1879 में थॉमस अल्वा एडिसन ने किया था।

28. अति प्राचीन वट वृक्ष जिसे गीता-ज्ञान से संबंधित माना जाता है, कहाँ है?

Correct Answer: (3) ज्योतिसर
Solution:ज्योतिसर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्थित एक कस्बा है। यह एक हिन्दू तीर्थ है। माना जाता है कि यहीं पर भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। यहाँ एक बरगद का वृक्ष है जिसके बारे में मान्यता है कि उसी वट वृक्ष के नीचे कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया था और यही अर्जुन को अपना विराट रूप दिखाया था।

29. 'सुल्तान' फिल्म में हरियाणा के पहलवान की भूमिका किसने अदा की?

Correct Answer: (1) सलमान खान
Solution:'सुल्तान' फिल्म में हरियाणा के पहलवान की भूमिका सलमान खान ने अदा की थी।

30. 'बॉक्सिंग का पावर हाउस' किस नगर को कहा जाता है?

Correct Answer: (1) भिवानी
Solution:बॉक्सिंग का पावर हाउस' भिवानी नगर को कहा जाता है। यहाँ के मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह ने 'ओलंपिक 2008' में देश के लिए मुक्केबाजी में पहला काँस्य पदक जीता। भिवानी को 'City of War Heroes' भी कहा जाता है।

भिवानी 'छोटा क्यूना' के नाम से भी प्रसिद्ध है। भिवानी को 'बॉक्सिंग का पावर हाउस' बनाने में पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन कप्तान हवा सिंह की अहम भूमिका रही।