हरियाणा पुलिस परीक्षा ( 07.08.2021 ) द्वितीय पाली

Total Questions: 100

1. यदि किसी संख्या का तिगुना उस संख्या के 3/5 से 60 अधिक हो, तो वह संख्या क्या है?

Correct Answer: (1) 25
Solution:

माना संख्या x है

प्रश्नानुसार,

3x - 3x/5 = 60

⇒ 15x - 3x = 5 * 60

⇒ 12x = 5 * 60

⇒ x = (5 * 60) / 12 = 25

2. 2203 में वह कौन-सी न्यूनतम संख्या जोड़ी जाए कि परिणाम एक पूर्ण वर्ग हो?

Correct Answer: (3) 6
Solution:(47)² = 2209

अभीष्ट न्यूनतम संख्या

= 2209 - 2203 = 6

3. छात्रों की अधिकतम संख्या ज्ञात करें जिनके बीच 1001 कलम तथा 910 पेंसिलो को इस तरह बाँटा जाता है कि प्रत्येक छात्र को बराबर संख्या में कलम तथा बराबर संख्या में पेंसिल प्राप्त होता है।

Correct Answer: (1) 91
Solution:छात्रों की अधिकतम संख्या = 1001

तथा 910 का म० स०

1001 = 91 * 11

910 = 91 * 10

1001 तथा 910 का म० स० = 91

4. यदि मैंने 10 रुपये में 11 वस्तुएँ खरीदी तथा उन्हें 11 रुपये में 10 वस्तुएँ की दर पर से बेच दिया, तो मेरा प्रतिशत लाभ ज्ञात करें।

Correct Answer: (3) 21%
Solution:

प्रश्नानुसार,

11 वस्तुओं का क्रय मूल्य = 10 रुपये

11 वस्तुओं का विक्रय मूल्य

= (11/10) * 11 = 121/10 रुपये

प्रतिशत लाभ = (121/10 - 10) / 100

= (121 - 100) / (10 * 100) * 100 = 21%

5. यदि किसी धनराशि पर 5% वार्षिक दर से 3 वर्षों के साधारण और चक्रवृद्धि 4 ब्याजों का अन्तर रु. 36.60 हो, तो धनराशि है।

Correct Answer: (4) रु. 4800
Solution:

3 वर्ष के लिए,

चक्रवृद्धि ब्याज तथा साधारण ब्याज का अंतर = P x (r/100)² (3 + r/100)

36.60 = P * (5/100)² (3 + 5/100)

P = 36.60 * 20 * 20 * 20/61

= 4,800 रुपये

6. दो संख्याओं का अनुपात 10 : 7 है और उनका अन्तर 105 है तो संख्याओं कर योग ज्ञात करें?

Correct Answer: (1) 595
Solution:

माना संख्याएँ 10x तथा 7x है

प्रश्नानुसार,

10x - 7x = 105

⇒ 3x = 105

⇒ x = 105/3 = 35

संख्याओं का योग = 10x + 7x

= 17x = 17 * 35 = 595

7. A एक काम को 10 दिनों में, B 15 दिनों में तथा C 20 दिनों में कर सकता है। A और C ने एक साथ 2 दिनों तक काम किया उसके बाद A की जगह B काम करने लगा। पूरा काम कितने दिनों में होगा?

Correct Answer: (4) 8 दिन
Solution:

(A + C) का 2 दिन का कार्य

= 2[(1/10) + (1/20)]

= 2[(2+1)/20] = 3/10

शेष कार्य = 1 - 3/10 = 7/10

(B + C) द्वारा कार्य पूरा करने में लगा समय

= (15 * 20) / (15 + 20) = (15 * 20) / 35 = 60/7

शेष कार्य को (B + C) द्वारा पूरा करने में लगा समय

= (7/10) / (60/7) = 6 दिन

कार्य को पूरा होने में लगा समय = 2 + 6 = 8 दिन

8. एक 180 मी. लम्बी रेलगाड़ी 20 मी./सें. की चाल से चलते हुये समान दिशा में 10 मी./सें. की चाल से चल रहे आदमी को पार करने में कितना समय लेगी?

Correct Answer: (3) 18 सेकण्ड
Solution:

रेलगाड़ी की लम्बाई = 180 मी.

सापेक्ष चाल = 20 - 10 = 10मी/से.

अभीष्ट समय = रेलगाड़ी की लम्बाई / सापेक्ष चाल

= 180/10 = 18 सेकंड

9. एक कक्षा में 30 विद्यार्थी हैं। प्रथम 10 विद्यार्थियों की आयु का औसत 12.5 वर्ष है। अन्य 20 विद्यार्थियों की आयु का औसत 13.1 वर्ष है। सम्पूर्ण कक्षा की आयु का औसत ज्ञात करें?

Correct Answer: (4) 12.9 वर्ष
Solution:

संपूर्ण कक्षा की आयु का औसत

= (10 * 12.5 + 20 * 13.1) / 30

= (125 + 262) / 30 = 387 / 30 = 12.9 वर्ष

10. एक 10 सेमी. ऊँचाई तथा 20 सेमी. त्रिज्या आधार के शंकु को 4 सेमी. व्यास वाली गेंदों परिवर्तित किया गया। अतः गेंदों की संख्या ज्ञात करें?

Correct Answer: (4) 125 गेंद
Solution:

माना गेंदों की संख्या = n

n * गोले का आयतन = शंकु का आयतन

⇒ n * (4/3)πR³ = (1/3)πr²h

⇒ n * (4/3)π * (4/2)³ = (1/3) * π * (20)² * 10

⇒ n = (20 * 20 * 10) / (4 * 2 * 2 * 2) = 125