हरियाणा CET परीक्षा 5.11.2022 (Shift – II)

Total Questions: 100

81. 1913 में पंजाब उच्च न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त पहले भारतीय कौन थे?

Correct Answer: (1) गोपाल सिंह
Solution:गोपाल सिंह

82. हरियाणा राज्य के पहले वित्त आयोग का गठन कब हुआ?

Correct Answer: (4) 31 मई, 1994
Solution:पहला हरियाणा राज्य वित्त आयोग (एसएफसी) 31 मई, 1994 को स्थापित किया गया था।
• छठे एसएफसी का गठन 22 सितम्बर 2020 को 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए पी. राघवेंद्र राव की अध्यक्षता में किया गया था।

83. एम.के. गाँधी को पलवल रेलवे स्टेशन से किस दिन गिरफ्तार किया गया, जब वे रॉलेट ऐक्ट का विरोध करने पंजाब जा रहे थे?

Correct Answer: (1) 10 अप्रैल, 1919
Solution:गाँधी संग्रहालय पलवल रेलवे स्टेशन के करीब है। महात्मा गाँधी को 10 • अप्रैल, 1919 को रौलट एक्ट के खिलाफ पंजाब जाते समय पलंवल रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया था।
• 1919 में अधिनियमित रॉलेट एक्ट ने सरकार को बिना किसी मुकदमे के किसी भी संदिग्ध को दो साल तक की कैद और बिना वारंट के गिरफ्तार करने का अधिकार प्रदान किया।

84. हरियाणा के जिले महेन्द्रगढ़ का प्राचीन नाम क्या है?

Correct Answer: (1) कानौड
Solution:महेंद्रगढ़ जिला हरियाणा के 22 जिलों में से एक है।
• जिले का नाम महेंद्रगढ़ शहर के नाम पर रखा गया है, जिसे पहले कानौद के नाम से जाना जाता था।
• पिछला नाम कानौद के राजा से लिया गया था।

85. शिवालिक की पहाड़ियाँ हरियाणा के किस जिले में नहीं पाई जाती हैं?

Correct Answer: (2) सिरसा
Solution:शिवालिक श्रेणी हिमालय की सबसे बाहरी श्रेणी है और शिवालिक पहाड़ियों को चुरिया हिल्स के नाम से भी जाना जाता है।
• हरियाणा में शिवालिक क्षेत्र अंबाला, पंचकुला और यमुनानगर के कुछ हिस्सों के 3,514 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

86. तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। सामान्यतः ज्ञात तथयों से भिन्न होते हुए भी कथनों को सत्य मानते हुए यह निर्णय कीजिए कि तार्किक रूप से कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से निकलता/निकलते हैं।

कथन :

कुछ सेब अंगूर हैं।

सभी अंगूर केले हैं।

कुछ आलूबुखारे अंगूर हैं।

निष्कर्ष :

I. कुछ केले आलूबुखारे हैं।

II. कुछ सेब केले हैं।

III. सभी केले अंगूर हैं।

Correct Answer: (3) केवल I और II निकलते हैं।
Solution:पहला और तीसरा कथन अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) हैं।

दूसरा कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A- प्रकार) है।

I + A ⇒ I-प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ सेब, केले हैं।"

यह निष्कर्ष II है।

I + A ⇒ I-प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ आलूबुखारे, केले हैं।"

निष्कर्ष I इसका व्युत्क्रम है।

87. इस प्रतिमान में 'α' का मान क्या है?

X α L=2

Ρ α Η=2

L α F=2

Correct Answer: (4) ÷
Solution:

X α L = 2

⇒ 24 ÷ 12 = 2

P α H = 2

⇒ 16 ÷ 8 = 2

L α F = 2

⇒ 12 ÷ 6 = 2

88. P, Q, R, S, T, पिकनिक पर गए। 'P', 'Q' का पुत्र है, किंतु 'Q', 'P' का पिता नहीं है। 'R', 'S' का पुत्र है जो 'P' का भाई है। T', 'S' की पत्नी है।

'P' का 'R' से क्या संबंध है?

Correct Answer: (1) चाचा
Solution:Q माता है P और S की।

P और S भाई हैं।

R पुत्र है S का।

अतः, P चाचा है R का।

89. किसी एक कूटभाषा में XYZA को 1234 और EFGH को 78910 के रूप में लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में AXGE को कैसे लिखा जाएगा?

Correct Answer: (3) 4197
Solution:

90. तीन सहेलियाँ अमिता, बबीता और चंचल एक रेस्तराँ में गईं। जब बिल मिला तो अमिता ने बबीता द्वारा दी गई राशि का 3/5 दिया और बबीता ने चंचल द्वारा दी गई राशि का 1/2 दिया। यदि 360 रुपये के बिल का भुगतान किया गया है, तो बबीता ने कितनी राशि का भुगतान किया है?

Correct Answer: (4) 100 रुपये
Solution:

माना, चंचल ने x भाग भुगतान किया।

बबीता ने भुगतान किया = (x/2) भाग

अमिता ने भुगतान किया = (x/2) * (3/5) = (3x/10) भाग

प्रश्नानुसार,

x + (x/2) * (3x/10) = 360

⇒ (10x + 5x + 3x)/10 = 360

⇒ 18x = 360 * 10

⇒ x = (360 * 10)/18 = 200

बबीता ने भुगतान किया = (x/2) = 200/2

= 100 रुपये