हरियाणा CET परीक्षा 6.11.2022 (Shift – II)Total Questions: 10061. एक लड़की की ओर इशारा करते हुए अंकित ने कहा, "यह लड़की मेरी माँ के पोते की पत्नी है।" अंकित का उस लड़की से क्या संबंध है?(1) पिता(2) चाचा(3) पुत्र(4) ससुर(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (4) ससुरSolution:अंकित की माता के पोते का अर्थ हुआ अंकित का पुत्र।वह लड़की अंकित के पुत्र की पत्नी है।अतः, अंकित उस लड़की का ससुर है।62. तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न होते हुए भी कथनों को सत्य मानते हुए यह निर्णय कीजिए कि तार्किक रूप से कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से निकलता/निकलते हैं।कथन :सभी चूहे बिल्लियाँ हैं।सभी शेर बिल्लियाँ हैं।सभी हिरण शेर हैं।निष्कर्ष :I. सभी हिरण बिल्लियाँ हैं।II. कुछ हिरण चूहे हैं।III. कुछ बिल्लियाँ हिरण हैं।(1) केवल II और III निकलते हैं।(2) केवल I और III निकलते हैं।(3) केवल II निकलता है।(4) केवल I और II निकलते हैं।(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (2) केवल I और III निकलते हैं।Solution:सभी तीनों कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) हैं।A + A → A-प्रकार का निष्कर्ष"सभी हिरण, बिल्लियाँ हैं।"यह निष्कर्ष I है।निष्कर्ष III व्युत्क्रम है निष्कर्ष I का।63. श्रृंखला में (x) का मान क्या है?35, 46, 59, (x), 91, 110, 131(1) 64(2) 74(3) 79(4) 84(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (2) 74Solution:35 + 11 = 46 46 + 13 = 5959 + 15 = 7474 + 17 = 9191 + 19 = 110110 + 21 = 13164. पाँच लड़के एक पंक्ति में बैठे हैं। रवि, सुरेश अथवा अनिल के निकटस्थ नहीं बैठा है। अनुभव, सुरेश के निकटस्थ नहीं बैठा है। रवि, मोहन के निकटस्थ बैठा है। मोहन पंक्ति में मध्य में बैठा है। अनिल दायीं ओर अंत में बैठा है। तो अनुभव निम्नलिखित में से किसके निकटस्थ बैठा है?(1) रवि(2) मोहन(3) सुरेश(4) अनिल(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) रविSolution:65. आप एक देश के वित्त मंत्री हैं। देश की अर्थव्यवस्था में मंदी छाई हुई है। आप कौन-सा बेहतर कदम उठाएँगे?(1) अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों से धन लेने का प्रयत्न करेंगे।(2) देश की अर्थव्यवस्था में वृद्धि करने के लिए अच्छी वित्तीय नीतियाँ लागू करेंगे।(3) लोगों का ध्यान अन्य मुद्दों की ओर मोड़ेंगे।(4) अन्य देशों से धन उधार लेने का प्रयत्न करेंगे।(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (2) देश की अर्थव्यवस्था में वृद्धि करने के लिए अच्छी वित्तीय नीतियाँ लागू करेंगे।Solution:स्पष्टतः, विकल्प (2) सबसे उपयुक्त उत्तर है।66. निम्नलिखित संख्या श्रृंखला को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए विकल्पों में से लुप्त संख्याओं का चयन कीजिए।0, 2, 6, ?, 20, 30, 42, ?, 72, 90(1) 18 और 56(2) 12 और 56(3) 18 और 48(4) 12 और 48(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (2) 12 और 56Solution:0 + 2 = 22 + 4 = 66 + 6 = 1212 + 8 = 2020 + 10 = 3030 + 12 = 4242 + 14 = 5656 + 16 = 7272 + 18 = 9067. निम्नलिखित में भिन्न पद ज्ञात कीजिए(1) संगीतकार - गाना(2) किसान - हल(3) श्रमिक - फावड़ा(4) बढ़ई - आरा(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) संगीतकार - गानाSolution:शब्द-युग्म 'संगीतकार : गाना' को छोड़कर, अन्य तीन शब्द-युग्मों में 'कामगार : औजार' संबंध दर्शाया गया है। संगीतकार गाना लिखता है।68. उस विकल्प को चुनिए जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा पद संबंधित है पहले पद से।12 : 72 :: 6 : ?(1) 46(2) 28(3) 18(4) 64(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (3) 18Solution:12 : 72⇒ 12 × 12/2 = 72उसी प्रकार,6 : ?⇒ 6 × 6/2 = 1869. उस विकल्प को चुनिए जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी पद संबंधित है पहले पद से।Mma : AMm :: Ppr : ?(1) RPp(2) Rpr(3) RpP(4) Prp(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (1) RPpSolution:70. ऐसे संख्या संयोजन का चयन कीजिए जिसके अनुसार अक्षरों को व्यवस्थित किए जाने से एक सार्थक शब्द बनाया जा सके :D U O P I M1 2 3 4 5 6(1) 4, 3, 2, 5, 1,6(2) 6, 3, 1, 2, 5, 4(3) 4, 3, 1, 5, 2, 6(4) 4, 3, 2, 1, 6, 5(5) उत्तर नहीं देना चाहतेCorrect Answer: (3) 4, 3, 1, 5, 2, 6Solution:4 3 1 5 2 6P O D I U MSubmit Quiz« Previous12345678910Next »