हरियाणा HSSC क्लर्क परीक्षा 2016

Total Questions: 100

41. यदि 12 पेनों की खरीद कीमत 8 पेनों की बिक्री कीमत के बराबर है, तो लाभ प्रतिशत क्या होगा ?

Correct Answer: (3) 50%
Solution:माना, प्रत्येक पेन का क्रय मूल्य = 1 रुपया

∴ 8 पेनों का क्रय मूल्य = 8 रुपए

इनका विक्रय मूल्य = 12 रुपए

∴ लाभ प्रतिशत

= (12 - 8)/8 * 100 = 50%

42. पाँच वर्ष पूर्व P तथा Q की उम्र का औसत 15 वर्ष था। P. Q तथा R की वर्तमान उम्र का औसत 20 वर्ष है, तो 10 वर्ष के पश्चात् R की उम्र क्या हो जाएगी?

Correct Answer: (4) 30 वर्ष
Solution:(P + Q) की वर्तमान उम्र

= (2 * 15 + 10) वर्ष

= 40 वर्ष

(P + Q + R) की वर्तमान उम्र

= 20 * 3 =60 वर्ष

∴ R की वर्तमान उम्र = 60 - 40 = 20

∴ 10 वर्ष पश्चात् R की उम्र

= (20 + 10) वर्ष = 30 वर्ष

43. वह बड़ी से बड़ी संख्या क्या है जिससे 1661 तथा 2045 को विभाजित किए जाने पर क्रमशः 10 तथा 13 शेष रहता है?

Correct Answer: (2)127
Solution:

44. [(243)^n/5 * 3^(2n+1)] / (9^n * 3^(n-1)) = ?

Correct Answer: (3) 9
Solution:

45. किसी टंकी की पेंदी में रिसाव से 6 घंटे में पूरी टंकी खाली हो सकती है। एक आपूर्ति पाइप 4 लीटर प्रति मिनट की दर से जल भरता है। जब टंकी पूरी भरी होती है, आपूर्ति नल खोला जाता है और रिसाव के कारण टंकी 8 घंटे में खाली हो जाती है। टंकी की क्षमता (लीटर में) है

Correct Answer: (3) 5760 लीटर
Solution:आपूर्ति नल द्वारा टंकी को भरने में लगा समय = x घंटे

प्रश्नानुसार,

1/6 - 1/x = 1/8

⇒ 1/x = 1/6 - 1/8 = (4 - 3)/24 = 1/24
:. x = 24 घंटे

∴ टंकी की क्षमता

= (24 * 60 * 4) लीटर

= 5760 लीटर

46. ब्लैजे पास्कल का संबंध किसके साथ है?

Correct Answer: (1) परिकलन - यंत्र
Solution:ब्लैजे पास्कल एक फ्रेंच गणितज्ञ और भौतिज्ञ वैज्ञानिक थे, उन्होंने 1642 और 1644 के मध्य गणना करने वाले एक यंत्र की कल्पना की और उसका निर्माण किया, आरंभ में इस यंत्र को पास्कल कैल्क्युलेटर कहा गया बाद में इसे पास्कैलिन कहा जाने लगा। इन आविष्कारों ने उन्हें यांत्रिक गणक (मेकैनिकल कैल्क्युलेटर) के प्रथम दो आविष्कारकों में से एक के रूप में स्थापित किया। काउंटिंग इंटीजर्स द्वारा संचालित होने के कारण पास्कैलिन प्रथम डिजिटल कैल्क्युलेटर था।

47. पदार्थ के द्वारा ऊष्मा के स्थानांतरण की प्रक्रिया, कणों के बिना वास्तविक गतिमान हुए हो, कहलाती है

Correct Answer: (1) चालन
Solution:चालन (कंडक्शन) एक प्रक्रिया है जिसमें वस्तु के अणुओं की किसी वास्तविक गतिविधि को शामिल किए बिना ऊष्मा को वस्तु के गर्म भाग से ठंडे भाग में स्थानांतरित किया जाता है। अणुओं की कम्पन गति के परिणामस्वरूप ऊष्मा को एक अणु से दूसरे अणु में स्थानांतरित किया जाता है। जालन (कंडक्शन) ठोसों में ऊष्मा स्थानांतरण की एक प्रक्रिया है।

48. निम्नलिखित में से कौन 'हास्य गैस' के नाम से जानी जाती है?

Correct Answer: (1) N₂O
Solution:नाइट्स ऑक्साइड (N₂O) को सामान्यतः हँसाने वाली गैस के रूप में जाना जाता है। संवेदनहारी और पीड़ाहारी प्रभावों के लिए इसका प्रयोग शल्य चिकित्सा और दन्त चिकित्सा में किया जाता है। श्वास में लेने पर इसके उल्लासोन्मादपूर्ण प्रभाव के कारण इसे 'हँसाने वाली गैस' के रूप में जाना जाता है, इसके मनोरंजनात्मक गुणधर्म के परिणामस्वरूप इसका प्रयोग विघटनशील निश्चेतक के रूप में किया जाता है।

49. शरीर का तापक्रम कम करने के लिए किस औषध का प्रयोग किया जाता है?

Correct Answer: (1) ज्वरनाशी
Solution:ऐन्टिपाइरेटिक एक औषधि है, जिसका प्रयोग बुखार होने पर शरीर का तापमान कम करने के लिए किया जाता है। ऐन्टिपाइरेटिक तापमान में वृद्धि को प्रेरित करने वाले प्रोस्टैग्लैनडिन का दमन करने के लिए हाइपॉथलैमस उत्पन्न करता है, तत्पश्चात् शरीर तापमान को कम करने का कार्य करता है, जिसके परिणामस्वरूप बुखार कम हो जाता है। ऐस्प्रिन, ऐसिटेमिनॉफेन (टाइलेनॉल), आइबुप्रोफेन इत्यादि सुप्रसिद्ध ऐन्टिपाइरेटिक्स हैं

50. हीमोग्लोबिन का मुख्य संघटक है

Correct Answer: (2) लौह
Solution:हीमोग्लोबिन आयरन है जिसमें ऑक्सीजन अंतर्विष्ट होता है जो सभी कशेरुकियों के लाल रक्त कणों में मेटेलॉप्रोटीन को वहन करता है, यह श्वसन अंगों से शरीर के शेष भागों तक ऑक्सीजन पहुँचाता है। हीमोग्लोबिन का प्रत्येक अणु चार हेम समूह से मिलकर बनता है जो आयरन के एक परमाणु से सम्बद्ध होता है। यह आयरन परमाणु है जो ऑक्सीजन को फेफड़ों और ऊतकों के मध्य रक्त गति के रूप में बाँधता है।