अकबर (UPPCS)

Total Questions: 50

41. फतेहपुर सीकरी का इबादतखाना क्या था? [I.A.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) वह भवन जिसमें विभिन्न धर्मों के विद्वानों के साथ अकबर चर्चा करता था
Solution:बादशाह अकबर ने धार्मिक चर्चा एवं विचार-विमर्श के लिए 1575 ई. में फतेहपुर सीकरी में एक इबादतखाना के निर्माण का आदेश दिया। इबादतखाना में बादशाह की अध्यक्षता में सैयद, शेख एवं उलेमा धार्मिक चर्चा किया करते थे। 1578 ई. में अकबर ने सभी धर्मावलंबियों के लिए 'इबादतखाना' का द्वार खोल दिया। अकबर ने समस्त धार्मिक मामलों को अपने हाथों में लेने के लिए 1579 ई. में महजरनामा जारी करवाया, जिसने उसे धर्म के मामलों में सर्वोच्च बना दिया। महजर को स्मिथ और वूल्जले हेग ने अचूक आज्ञा-पत्र (Infallibility Decree) कहा है। महजर जारी करने के बाद अकबर ने 'सुल्तान-ए-आदिल' या 'इमाम-ए-आदिल' की उपाधि धारण की। स्मिथ महोदय ने कहा था "दीन-ए-इलाही अकबर की मूर्खता का स्मारक है, उसकी बुद्धिमता का नहीं।"

42. निम्नलिखित इमारतों में से कौन-सी इमारत 'शाने फतेहपुर' कही जाती है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) जामा मस्जिद
Solution:मुगल बादशाह अकबर द्वारा बसाए गए शहर फतेहपुर सीकरी (City of Victory) को वर्ष 1986 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल किया गया। उत्तर प्रदेश में स्थित फतेहपुर सीकरी 1571 से 1585 ई. तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। फतेहपुर सीकरी में मुगल वास्तुकला के स्मारक; जैसे- जामा मस्जिद, बुलंद दरवाजा, पंच महल, शेख सलीम चिश्ती का मकबरा आदि शामिल हैं। यहां स्थित जामा मस्जिद को 'शान-ए-फतेहपुर' या 'शान-ए-सीकरी' के नाम से भी जाना जाता है।

43. कौन-सा स्मारक फतेहपुर सीकरी में नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (d) अकबरी महल
Solution:अकबर ने आगरा से लगभग 37 किमी. दूर फतेहपुर सीकरी में एक राजमहल-सह-किले का निर्माण आरंभ करवाया था। एक विशाल कृत्रिम झील से युक्त पहाड़ी पर बने इस किले में गुजरात और बंगाल की शैलियों में निर्मित कई इमारतें शामिल थीं। इनमें जोधाबाई महल, पंच महल, मरियम महल (स्वर्ण महल), दीवाने आम, दीवाने खास, बीरबल कोठी आदि प्रमुख हैं। अकबरी महल आगरा के किले में स्थित है।

44. दिल्ली में कौन-सा ऐतिहासिक स्मारक भारतीय तथा फारसी वास्तुकला शैली का उदाहरण है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) हुमायूं का मकबरा
Solution:हुमायूं का मकबरा दिल्ली में स्थित है, जो हुमायूं की पत्नी के संरक्षण में निर्मित हुआ तथा मीरक मिर्जा गियास (Mirak Mirza Ghiyas) इसके वास्तुकार थे। यह मकबरा भारतीय तथा फारसी वास्तुकला शैली का उदाहरण है।

45. सुलह-ए-कुल का सिद्धांत किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया था? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) अकबर
Solution:अकबर की धार्मिक नीति का मूल उद्देश्य 'सार्वभौमिक सहिष्णुता' था, इसे 'सुलह-ए-कुल' की नीति; अर्थात सभी के साथ शांतिपूर्ण व्यवहार का सिद्धांत भी कहा जाता था। अकबर ने इस्लामी सिद्धांत के स्थान पर सुलह-ए-कुल की नीति अपनाई। 1582 ई. में उसने सभी धर्मों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए 'तौहीद-ए-इलाही' या 'दीन-ए-इलाही' नामक एक नया पंथ प्रवर्तित किया। अकबर की सुलह-ए-कुल की नीति राजनीतिक उदारता एवं धार्मिक सहनशीलता के साथ-साथ उसके उदारवादी सांस्कृतिक दृष्टिकोण को प्रदर्शित करती है।

46. अकबर द्वारा अपनाई गई 'सुलह-ए-कुल' (सार्वभौम शांति तथा भाईचारा) की अवधारणा निम्नांकित में से किस पर आधारित थी? [U.P. P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:अकबर की धार्मिक नीति का मूल उद्देश्य 'सार्वभौमिक सहिष्णुता' था, इसे 'सुलह-ए-कुल' की नीति; अर्थात सभी के साथ शांतिपूर्ण व्यवहार का सिद्धांत भी कहा जाता था। अकबर ने इस्लामी सिद्धांत के स्थान पर सुलह-ए-कुल की नीति अपनाई। 1582 ई. में उसने सभी धर्मों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए 'तौहीद-ए-इलाही' या 'दीन-ए-इलाही' नामक एक नया पंथ प्रवर्तित किया। अकबर की सुलह-ए-कुल की नीति राजनीतिक उदारता एवं धार्मिक सहनशीलता के साथ-साथ उसके उदारवादी सांस्कृतिक दृष्टिकोण को प्रदर्शित करती है।

47. किस मुगल बादशाह के विरुद्ध जौनपुर से 'फतवा' जारी हुआ था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (b) अकबर
Solution:1580 ई. में जौनपुर के एक धर्म गुरु या काजी (मुल्ला मुहम्मद यजदी) ने सभी मुस्लिमों को अकबर के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए फतवा जारी किया था।

48. निम्न कथनों पर विचार कीजिए- [U.P. Lower Sub. (Pre) 1998]

कथन (A) : अकबर ने 1602 ई. में फतेहपुर सीकरी में 'बुलंद दरवाजा' बनवाया।

कारण (R) : यह निर्माण अकबर ने अपने पुत्र जहांगीर के जन्म की खुशी में बनवाया।

उपर्युक्त के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा एक सही उत्तर है?

कूट :

Correct Answer: (c) (A) सही है; परंतु (R) गलत है।
Solution:अकबर ने सीकरी का निर्माण 1568-69 ई. में आरंभ करवाया था तथा बाद में गुजरात विजय (1572-73 ई.) के पश्चात इस नगरी को फतेहपुर सीकरी कहा जाने लगा। एक वर्ग के इतिहासकारों का मत है कि गुजरात विजय के उपलक्ष्य में सम्राट अकबर ने सीकरी के बुलंद दरवाजा का निर्माण विजय स्तंभ के रूप में कराया था, जबकि पर्सी ब्राउन ने इसका निर्माण दक्षिण विजय (1601 ई.) के उपलक्ष्य में बताया है।

49. निम्न में से किसका निर्माण अकबर ने करवाया था? [U.P. P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (e) (a&b)
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में मुगल बादशाह अकबर ने 'बुलंद दरवाजा' तथा फतेहपुर सीकरी की जामा मस्जिद का निर्माण कराया था।

50. अकबर की लोकप्रियता के कारण थे - [U.P. P.C.S. (Pre) 2004]

A. मनसबदारी प्रथा          B. धार्मिक निति

C. भू-राजस्व व्यवस्था       D. सामाजिक सुधार

Correct Answer: (d) A,B,C,D सही है
Solution:मुगल शासन व्यवस्था को स्थापित करने का श्रेय अकबर को ही है। उसकी केंद्रीय शासन व्यवस्था तथा बादशाह के पद और अधिकारों एवं कर्तव्यों की व्याख्या, उसका प्रांतीय शासन, उसकी लगान व्यवस्था, उसकी मुद्रा व्यवस्था, उसकी मनसबदारी व्यवस्था आदि सभी को उसके समय में सफलता प्राप्त हुई और वह उसके उत्तराधिकारियों के लिए आधार-स्वरूप बनीं। अकबर प्रथम मुस्लिम शासक था, जिसने हिंदू और मुसलमानों को निकट लाने का प्रयास किया। अपनी उदार नीति के अंतर्गत उसने 1562 ई. में दास प्रथा, 1563 ई. में तीर्थयात्रा कर तथा 1564 ई. में जजिया कर को समाप्त कर दिया। अपने सामाजिक सुधार के अंतर्गत उसने बाल विवाह एवं सती प्रथा को रोकने का प्रयत्न किया। अतः अकबर की लोकप्रियता के कारणों में उपर्युक्त चारों बिंदुओं को सम्मिलित किया जा सकता है।