अनुसूचियां (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 50

1. भारतीय संविधान में कुल अनुसूचियां हैं- [M.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (a) 12
Solution:भारतीय संविधान में कुल 12 अनुसूचियां हैं। मूलतः संविधान में 8 अनुसूचियां थीं। कालांतर में संविधान संशोधनों द्वारा नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं अनुसूचियों को संविधान में शामिल किया गया।

2. भारतीय संविधान में - [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) 12 अनुसूचियां हैं।
Solution:भारतीय संविधान में कुल 12 अनुसूचियां हैं। मूलतः संविधान में 8 अनुसूचियां थीं। कालांतर में संविधान संशोधनों द्वारा नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं अनुसूचियों को संविधान में शामिल किया गया।

3. पर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें। [I.A.S. (Pre) 2005]

1. भारत के संविधान में 20 भाग हैं।

2. भारत के संविधान में कुल 390 अनुच्छेद हैं।

3. भारत के संविधान में नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं अनुसूचियों को संविधान (संशोधन) अधिनियम द्वारा जोड़ा गया।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (c) केवल 3
Solution:भारत के संविधान में क्रमांक अनुसार कुल भाग 22 (गणना अनुसार कुल 25) एवं क्रमांक अनुसार कुल अनुच्छेद 395 (गणना अनुसार 471) हैं। मूल संविधान में कुल 8 अनुसूचियां थीं तथा नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं अनुसूची को संविधान (संशोधन) अधिनियमों (क्रमशः पहले, 52वें, 73 वें एवं 74वें) द्वारा संविधान में जोड़ा गया है।

4. भारतीय संविधान की निम्न दी गई अनुसूचियों में से कौन-सी एक राज्यों के नामों की सूची तथा उनके राज्य क्षेत्रों का ब्योरा देती है? [I.A.S. (Pre) 2003 U.P. P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (a) पहली
Solution:पहली अनुसूची   -    राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के नाम एवं उनके राज्यक्षेत्र/विस्तार का ब्योरा

दूसरी अनुसूची   -    संवैधानिक प्राधिकारियों के वेतन के बारे में उपबंध

तीसरी अनुसूची   -   शपथ का प्रारूप

चौथी अनुसूची     -   राज्य सभा में स्थानों का आवंटन

5. यदि भारत संघ के एक नए राज्य का सृजन करना हो, तो संविधान की निम्नलिखित अनुसूचियों में किसी एक को अवश्य संशोधित किया जाना चाहिए? [I.A.S. (Pre) 2001 U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) पहली
Solution:पहली अनुसूची   -    राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के नाम एवं उनके राज्यक्षेत्र/विस्तार का ब्योरा

दूसरी अनुसूची   -    संवैधानिक प्राधिकारियों के वेतन के बारे में उपबंध

तीसरी अनुसूची   -   शपथ का प्रारूप

चौथी अनुसूची     -   राज्य सभा में स्थानों का आवंटन

6. भारत के संविधान की चौथी अनुसूची विवेचित करती है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (a) राज्य सभा में स्थानों के आवंटन को
Solution:पहली अनुसूची   -    राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के नाम एवं उनके राज्यक्षेत्र/विस्तार का ब्योरा

दूसरी अनुसूची   -    संवैधानिक प्राधिकारियों के वेतन के बारे में उपबंध

तीसरी अनुसूची   -   शपथ का प्रारूप

चौथी अनुसूची     -   राज्य सभा में स्थानों का आवंटन

7. भारतीय संविधान की तृतीय अनुसूची में निम्न में से क्या उपबंधित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

1. संघ के मंत्री के लिए पद की शपथ का प्रारूप।

2. उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा ली जाने वाली शपथ का प्रारूप।

3. भारत के राष्ट्रपति के लिए पद की शपथ का प्रारूप।

4. संसद के सदस्य द्वारा ली जाने वाली शपथ का प्रारूप।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) 1, 2, 4
Solution:भारतीय संविधान की तृतीय अनुसूची 'शपथ या प्रतिज्ञान के प्रारूप' से संबंधित है। इस अनुसूची में निम्न के द्वारा ली जाने वाली पद तथा गोपनीयता की शपथ या प्रतिज्ञान का प्रारूप दिया गया है-

(1) संघ के मंत्री

(2) संसद के निर्वाचन के अभ्यर्थी

(3) संसद के सदस्य

(4) उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश और भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक

(5) किसी राज्य के मंत्री

(6) राज्य विधानमंडल के निर्वाचन के अभ्यर्थी

(7) राज्य विधानमंडल के सदस्य

(8) उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश

भारत के राष्ट्रपति द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान का प्रारूप संविधान के अनुच्छेद 60 में दिया गया है न कि तृतीय अनुसूची में।

8. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

सूची-I (अनुसूची)सूची-II (विषय)
(A) तृतीय अनुसूची1. राज्य विधान परिषदों (Council of States) में स्थानों का आवंटन
(B) चतुर्थ अनुसूची2.  शपथ या प्रतिज्ञान के प्रारूप
(C) सातवीं अनुसूची3. भाषाएं
(D) आठवीं अनुसूची4.  संसद और राज्य विधानमंडलों द्वारा बनाई जाने वाली विधियों की विषय सूची

 

      (A)

      (B)

      (C)

        (D)

(a)

3

4

2

1

(b)

1

2

3

4

(c)

4

3

1

2

(d)

2

1

4

3

Correct Answer: (d)
Solution:सूची-I और सूची-II का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I (अनुसूची)सूची-II (विषय)
तृतीय अनुसूचीशपथ या प्रतिज्ञान के प्रारूप
चतुर्थ अनुसूचीराज्यों/संघ राज्यक्षेत्रों के लिए राज्य सभा में स्थानों का आवंटन
सातवीं अनुसूचीसंसद और राज्य विधानमंडलों द्वारा बनाई जाने वाली विधियों की विषय सूची
आठवीं अनुसूचीभाषाएं

नोट : इस प्रश्न में सूची-II के प्रथम विषय में अंग्रेजी में 'Council of States' है, जबकि हिंदी में 'राज्य विधान परिषदों' है, जो कि गलत है।

9. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे गए कूट से सही उत्तर चुनिए। [U.P.P.C.S. (Pre) 19]

सूची-1 (संविधान की अनुसूची)सूची-2 (विषय)
(A) चतुर्थ1. भूमि सुधार
(B) षष्ठम्2. भाषा
(C) अष्टम्3. राज्य सभा
(D) नवम्4. जनजातीय क्षेत्र
      (A)       (B)      (C)        (D)
(a)1234
(b)2341
(c)3421
(d)4213
Correct Answer: (c)
Solution:
अनुसूचीविषय
चतुर्थराज्य सभा में स्थानों का आवंटन
षष्ठम्असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों के जनजातीय क्षेत्र
अष्टम्भाषाएं
नवम्भूमि सुधार अधिनियम

10. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के अंत में ि गए कूट से सही उत्तर चुनिए [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]

सूची-I (अनुसूची)सूची-II (विषय)
(A) सातवीं अनुसूची1. भाषाएं
(B) आठवीं अनुसूची2. विधायी शक्तियों का वितरण
(C) नौवीं अनुसूची3. दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता
(D) दसवीं अनुसूची4. कुछ अधिनियमों का विधिमान्यकरण

 

      (A)

      (B)

      (C)

        (D)

(a)

3

1

2

4

(b)

2

3

4

1

(c)

3

1

4

2

(d)

4

2

1

3

Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलित हैं-
सूची-I (अनुसूची)सूची-II (विषय)
सातवीं अनुसूचीविधायी शक्तियों का वितरण
आठवीं अनुसूचीभाषाएं
नौवीं अनुसूचीकुछ अधिनियमों का विधिमान्यकरण
दसवीं अनुसूचीदल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता