अनुसूचियां (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 50

21. जानवरों के प्रति क्रूरता की रोकथाम को भारतीय संविधान के किस सूची में रखा गया है? [66th B.P.S.C. (Pre) (Re-Exam) 202]

Correct Answer: (c) समवर्ती सूची
Solution:जानवरों के प्रति क्रूरता की रोकथाम (Prevention of cruelty to animals) संविधान की सातवीं अनुसूची की समवर्ती सूची में प्रविष्टि 17 के तहत उल्लिखित है।

22. निम्नलिखित में से कौन-सा विषय समवर्ती सूची का है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011 U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (b) आपराधिक मामले
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में प्रदत्त विषयों में से पुलिस राज्य सूची में और विदेशी मामले तथा रेडियो और टेलीविजन जैसे प्रसारण साधन संघ सूची में हैं, जबकि आपराधिक मामले समवर्ती सूची का विषय है।

23. निम्नलिखित में से कौन-सी मद भारत के संविधान की समवर्ती सूची में है? [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (a) जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन
Solution:जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन-समवर्ती सूची तथा लोक स्वास्थ्य और स्वच्छता, प्रति व्यक्ति कर एवं निखात निधि-राज्य सूची के अंतर्गत आते हैं।

24. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) राज्य सभा में सीटों का बंटवारा - द्वितीय अनुसूची
Solution:सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता-सातवीं अनुसूची में राज्य सूची में (प्रविष्टि 6)

जनगणना-सातवीं अनुसूची में संघ सूची में (प्रविष्टि 69)

राज्य सभा में सीटों का बंटवारा-चौथी अनुसूची

दल-बदल विरोध-दसवीं अनुसूची

25. निम्नलिखित में से कौन-सा विषय समवर्ती सूची में है? [47th B.P.S.C. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) शिक्षा
Solution:भारतीय संविधान में संघीय ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए विषयों का केंद्र और राज्यों के मध्य विभाजन किया गया है। इन्हें महत्व के आधार पर संघ सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची में विभाजित किया गया है। प्रश्नगत विकल्पों में शिक्षा प्रारंभ में राज्य सूची में शामिल थी, किंतु संघ एवं राज्यों दोनों के लिए इसके समान महत्व को देखते हुए, संविधान के 42वें संशोधन अधिनियम, 1976 की धारा 57 द्वारा इसे समवर्ती सूची में डाल दिया गया। कृषि और पुलिस राज्य सूची के तहत हैं, जबकि रक्षा संघ सूची के विषयों में शामिल है।

26. शिक्षा जो प्रारंभ में राज्य सूची का विषय था, उसे समवर्ती सूची में स्थानांतरित किया गया- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2008 U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (b) 25वें संशोधन द्वारा
Solution:भारतीय संविधान में संघीय ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए विषयों का केंद्र और राज्यों के मध्य विभाजन किया गया है। इन्हें महत्व के आधार पर संघ सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची में विभाजित किया गया है। प्रश्नगत विकल्पों में शिक्षा प्रारंभ में राज्य सूची में शामिल थी, किंतु संघ एवं राज्यों दोनों के लिए इसके समान महत्व को देखते हुए, संविधान के 42वें संशोधन अधिनियम, 1976 की धारा 57 द्वारा इसे समवर्ती सूची में डाल दिया गया। कृषि और पुलिस राज्य सूची के तहत हैं, जबकि रक्षा संघ सूची के विषयों में शामिल है।

27. भारतीय संविधान के किस संशोधन में वनों को राज्य सूची से समवर्ती सूची में स्थानांतरित कर दिया गया ? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (b) 42वां
Solution:भारत के मूल संविधान में 'वन' (Forest) को सातवीं अनुसूची के तहत राज्य सूची के विषय के रूप में शामिल किया गया था। 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा 'वन' को राज्य सूची से स्थानांतरित कर समवर्ती सूची में प्रविष्टि 17-क के तहत अंतःस्थापित किया गया।

28. भारत के संविधान के अंतर्गत विषय तथा संबंधित सूची के बारे में निम्न युग्मों में से कौन एक सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2009 U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

(विषय)(सूची)
(A) वनसमवर्ती सूची
(B) शेयर बाजारसमवर्ती सूची
(C) डाकघर बचत बैंकसंघीय सूची
(D) जन स्वास्थ्यराज्य सूची
Correct Answer: (b)
Solution:भारतीय संविधान में अनु. 245 से अनु. 255 के अधीन केंद्र और राज्यों के बीच विधायी शक्तियों का विभाजन किया गया है तथा इस संदर्भ में सातवीं अनुसूची में संघीय (संघ) सूची, राज्य सूची तथा समवर्ती सूची का प्रावधान है। इसमें 'वन' समवर्ती सूची में, 'जन स्वास्थ्य' राज्य सूची में तथा 'शेयर बाजार' एवं 'डाकघर बचत बैंक' संघीय सूची में हैं।

29. सुमेलित कीजिए : [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

सूची - Iसूची - II
A. केंद्र सूची1. पुलिस और सार्वजनिक व्यवस्था
B. राज्य सूची2. अंतरिक्ष अनुसंधान
C. समवर्ती सूची3. जनगणना
D. अवशिष्ट विषय4. जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन

 

      (A)

      (B)

      (C)

        (D)

(a)

3

1

4

2

(b)

2

3

1

4

(c)

1

2

3

4

(d)

4

1

2

3

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है:

केंद्र सूची - जनगणना

राज्य सूची - पुलिस और सार्वजनिक व्यवस्था

समवर्ती सूची -   जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन

अवशिष्ट विषय (केंद्र के अधीन) -  अंतरिक्ष अनुसंधान

30. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन-से प्रावधान शिक्षा पर प्रभाव डालते हैं? [I.A.S (Pre) 2012]

1. राज्य की नीति के निदेशक तत्व

2. ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकाय

3. पंचम् अनुसूची

4. षष्ठम् अनुसूची

5. सप्तम् अनुसूची

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (d) 1, 2, 3, 4 और 5
Solution:नीति निदेशक तत्वों में अनुच्छेद 45 तथा ग्रामीण एवं शहरी स्थानीय निकायों को क्रमशः अनुच्छेद 243-छ तथा 243-ब में प्रदान की गई शक्तियों और प्राधिकारों के अंतर्गत शिक्षा के प्रावधान किए गए हैं। अनुच्छेद 45 के अंतर्गत (नीति निदेशक तत्व) बच्चों की शैशवपूर्व देखभाल एवं 6 वर्ष की आयु तक शिक्षा का उपबंध किया गया है। पंचायतों को 243-छ के अंतर्गत तथा नगरपालिकाओं को 243-ब के अंतर्गत शक्तियों, प्राधिकारों एवं उत्तरदायित्वों का आवंटन किया गया है, जिनमें शिक्षा के प्रबंध की व्यवस्था का भी उत्तरदायित्व शामिल है। षष्ठम् एवं सप्तम् अनुसूची में भी शिक्षा से संबंधित प्रावधान शामिल हैं, जबकि पंचम् अनुसूची के तहत वर्णित अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन हेतु उपबंध शिक्षा पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालते हैं।