अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 4)

Total Questions: 50

11. 'अव्यक्त' शब्द के लिए प्रयुक्त एक वाक्य है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Mains), 2006]

Correct Answer: (b) जिसे व्यक्त न किया जा सके।
Solution:'अव्यक्त' शब्द के लिए एक वाक्य 'शब्द द्वारा जो व्यक्त न हो सके' है।

12. 'धूतों अर्थात् जीवों द्वारा होने वाला (दुःख)'-वाक्य के लिए एक शब्द है- [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2017]

Correct Answer: (b) आधिभौतिक
Solution:'धूतों अर्थात् जीवों द्वारा होने वाला (दुःख)' वाक्य के लिए एक शब्द 'आधिभौतिक' है।

13. 'अपने मत को मानने वाला' के लिए कौन-सा शब्द सही है? [U.P. P.C.S. (Mains), 2011]

Correct Answer: (c) आत्माभिमत
Solution:'अपने मत को मानने वाला' के लिए 'आत्माभिमत' शब्द सही है। 'अपनी इच्छा के अनुसार आचरण करने वाला', 'स्वेच्छाचारी' तथा 'अपने ही वश में रहने वाला', 'स्ववश्य' कहलाता है। 'मत के अनुसार चलने वाला', 'मतानुयायी' कहलाता है।

14. जो इन्द्रियों की पहुँच से बाहर हो-वाक्यांश के लिए एक शब्द बताइए। [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 द्वितीय पाली (01/10/2019) Chattisgarh P.C.S.Exam-2017]

Correct Answer: (c) इन्द्रियातीत
Solution:'जो इन्द्रियों की पहुँच से बाहर हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'इन्द्रियातीत' है।

15. 'नीले रंग का कमल' के लिए दिए गए शब्दों में कौन-सा शब्द सही है? [U.P. P.C.S. (Mains), 2007]

Correct Answer: (a) इन्दीवर
Solution:'नीले रंग का कमल' के लिए 'इन्दीवर' शब्द सही है। 'जिसकी आभा नीली हो' उसे 'नीलाम' कहते हैं। 'सफेद रंग के कमल' को 'पुण्डरीक' कहते हैं। 'जिसकी आँखें नीली हों' उसे 'नीलाक्ष' कहते हैं।

16. जो इन्द्र पर विजय प्राप्त कर चुका हो- [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) इन्द्रजीत
Solution:जो इन्द्र पर विजय प्राप्त कर चुका हो, उसे 'इन्द्रजीत' कहा जाता है।

17. पूरब और उत्तर के बीच की दिशा [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2016 उ.प्र. पुलिस कांस्टेबल (निरस्त परीक्षा), 2024 (I पाली)]

Correct Answer: (b) ईशान
Solution:विवरण निम्नलिखित प्रकार है-

दक्षिण और पूर्व के बीच की दिशा - आग्नेय

पूर्व और उत्तर के बीच की दिशा - ईशान

उत्तर और पश्चिम के बीच की दिशा - वायव्य

दक्षिण और पश्चिम के बीच की दिशा - नैऋत्य

18. 'जो भूमि उपजाऊ हो' शब्द के लिए एक वाक्यांश है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (c) उर्वर
Solution:जो भूमि उपजाऊ हो, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'उर्वर' है। वह भूमि जिसमें रेह अधिक हो और खेती के योग्य न हो, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'बंजर' है। जिसे जरा या बुढ़ापा न आए, वाक्यांश के लिए एक शब्द 'अजर' है।

19. 'जो पेट के बल चलता हो' शब्द समूह के लिए सही शब्द है- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2006]

Correct Answer: (b) उदरचर
Solution:'जो पेट के बल चलता हो' शब्द समूह के लिए दिए गए शब्दों में से 'उदरचर' शब्द सही है। वैसे 'उरग' शब्द का प्रयोग भी इसी अर्थ में होता है।

20. निम्नलिखित विकल्पों में से "परम्परा से सम्पत्ति अथवा पद पाने वाला।" वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द क्या होगा? [CRPF Tradesman परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) उत्तराधिकारी
Solution:"परम्परा से सम्पत्ति अथवा पद पाने वाला" वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द 'उत्तराधिकारी है। जिसका सम्बन्ध उपनिवेश या उपनिवेशों से है, उसे 'औपनिवेशिक' कहते हैं। अपनी इच्छा के अनुसार सब काम करने वाले को 'इच्छाचारी' कहते हैं। पद पर रहकर कार्य करने वाले के लिए एक सार्थक शब्द 'पदाधिकारी' है।