अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 4)

Total Questions: 50

21. 'जो धरती फोड़कर जन्मता हो' वाक्य के लिए कौन-सा शब्द उपयुक्त है? [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2002 UPSSSC राजस्व निरीक्षक परीक्षा 2016]

Correct Answer: (b) उद्भिज
Solution:'जो धरती फोड़कर जन्मता हो' वाक्य के लिए सही शब्द 'उ‌द्भिज' है।

22. 'जिसने ऋण चुका दिया हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द है- [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009, 2012 UPSSSC UDA/LDA 2022]

Correct Answer: (b) उऋण
Solution:'जिसने ऋण चुका दिया हो' उसे 'उऋण' कहते हैं।

23. दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए। [SSS. G.D-2021, राजस्व लेखपाल (प्रथम पाली) परीक्षा, 2015]

'पहाड़ का निचला भाग'

 

Correct Answer: (d) उपत्यका
Solution:'पहाड़ का निचला भाग' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'उपत्यका' होता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण शब्द

24. 'जिससे बढ़कर ऊँचा कोई न हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा- [SSC G.D.-2021]

Correct Answer: (c) उच्चतम
Solution:जिससे बढ़कर ऊँचा कोई न हो' उसे उच्चतम कहते हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण शब्द है।

'लघुत्तम' - सबसे छोटा।

'महत्तम' - सबसे बड़ा।

'निम्नतम' - कम से कम ।

'नियताप्ति' - नाटक की एक अवस्था, जिसमें फल प्राप्ति निश्चित होती हो।

25. 'जिस पर उपकार किया गया हो' के लिए एक शब्द है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2016 U.P. N.T., 2006]

Correct Answer: (b) उपकृत
Solution:'जिस पर उपकार किया गया हो' उसे 'उपकृत' कहते हैं।

26. दिए गए वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए। [SSC. G.D. 2024 U.P.P.C.S. (Mains), 2017 (पुनर्परीक्षा)]

'ऊपर कहा गया'

 

Correct Answer: (b) उपर्युक्त
Solution:ऊपर कहा गया, वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द उपर्युक्त है। उपरोक्त शब्द अशुद्ध है, लेकिन प्रायः इसे लेखन में प्रयोग कर दिया जाता है। निम्नलिखित शब्द का अर्थ है- नीचे लिखा हुआ।

27. 'जिसने उधार लिया हो' वाक्य के लिए उपयुक्त शब्द है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 1990]

Correct Answer: (b) ऋणी
Solution:'जिसने उधार लिया हो' वाक्य के लिए उपयुक्त शब्द 'ऋणी' है।

28. 'जिसका सम्बन्ध इतिहास से हो' के लिए एक शब्द बताइए। [High Court (Group D) Main's Exam, 2016]

Correct Answer: (a) ऐतिहासिक
Solution:'जिसका सम्बन्ध इतिहास से हो' के लिए एक शब्द है-'ऐतिहासिक'।

29. 'औदार्यदाता' शब्द के लिए एक वाक्य है- [U.P. P.C.S. (Mains), 2004]

Correct Answer: (b) जो सब कुछ उदारता से देना चाहता हो
Solution:'औदार्यदाता' शब्द के लिए एक वाक्य 'जो सब कुछ उदारता से देना चाहता हो' है, 'जो उदारता दिखाता हो' उसके लिए एक शब्द 'औदार्य' शब्द सही है।

30. 'अपनी विवाहित स्त्री से उत्पन्न पुत्र' इन अनेक शब्दों के लिए एक शब्द है - [RO/ARO (Mains 2021)]

Correct Answer: (d) औरस
Solution:अपनी विवाहिता स्त्री से उत्पन्न पुत्र को 'औरस' कहते हैं। जरायु (गर्भ की थैली) से जन्म लेने वाले को 'जरायुज' कहते हैं। उपपति से उत्पन्न सन्तान / विवाहेतर सम्बन्धों से उत्पन्न सन्तान को 'जारज' कहते हैं। वह पुत्र जो शास्त्र या विधि द्वारा अपनाया गया है, उसे 'दत्तक' कहते हैं।