अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 4)

Total Questions: 50

31. 'उपनिवेश से सम्बन्ध हो जिसका' उसके लिए एक शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) औपनिवेशिक
Solution:'उपनिवेश से सम्बन्ध हो जिसका' उसके लिए एक शब्द 'औपनिवेशिक' है। 'जिसका सम्बन्ध उपन्यास से हो' उसे 'औपन्यासिक' कहते हैं। 'उपनिवेशों का अपने अधीन रखने का सिद्धान्त' 'उपनिवेशवाद' कहलाता है।

32. 'काँटों से भरा हुआ' वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिए- [PET Exam- 2021]

Correct Answer: (a) कण्टकाकीर्ण
Solution:'काँटों से भरा हुआ' वाक्य के लिए एक शब्द 'कण्टकाकीर्ण' है। 'कण्टक' का अर्थ 'काँटा' होता है। 'जो गन्दा कपड़ा पहना हो' वाक्य के लिए एक शब्द 'कुचैला' होता है। 'विकीर्ण' का अर्थ 'फैलाया हुआ' है।

33. दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए। [SSC. G.D.-2021]

खेतों में, मेड़ों से बनाये गए छोटे-छोटे, वर्गाकार या आयताकार भाग

 

Correct Answer: (a) क्यारी
Solution:खेतों में, मेड़ो में बनाये गए छोटे-छोटे, वर्गाकार या आयताकार भाग को ही 'क्यारी' कहते हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण शब्द

परनाला बड़ी नाली, जिससे होकर गन्दा पानी बहता है।

नित्यस्नायी जो प्रतिदिन नहाता हो। निर्बाध- जो बिना किसी बाधा के हो।

34. 'जिसका जन्म कन्या के गर्भ से हुआ हो' के लिए शब्द कौन-सा होगा? [U.P. SI-2021 U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2010]

Correct Answer: (d) कानीन
Solution:जिसका जन्म कन्या के गर्भ से हुआ हो, उसे 'कानीन' कहते हैं। 'कानीन' का अर्थ अविवाहित स्त्री का पुत्र है।

35. 'कृतज्ञ' किसका संक्षिप्तीकरण है? [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2016]

Correct Answer: (d) किये हुए उपकार को मानने वाला
Solution:किये हुए उपकार को मानने वाला 'कृतज्ञ', किये हुए उपकार को न मानने वाला 'कृतघ्न', उपकार करने वाला 'उपकारी' कहलाता है।

36. किए गए उपकार को मानने वाला कहलाता है : [MP PCS (Pre) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) कृतज्ञ
Solution:किए गए उपकार को मानने वाला 'कृतज्ञ' कहलाता है। किए गए उपकार को भूल जाने वाला या न मानने वाला कृतघ्न कहलाता है। जो अपना उद्देश्य सिद्ध होने पर सन्तुष्ट हो, उसे कृतार्थ कहते हैं।

37. 'जो कड़वा बोलता है' उसे निम्न में से क्या कहते हैं : [M.P. Professional Exam.15.12.2017]

Correct Answer: (d) कटुभाषी
Solution:जो कड़वा बोलता है, उसे 'कटुभाषी' कहते हैं। जो मधुर बोलता है, उसे 'मृदुभाषी', काँटों या बाधाओं से भरा हुआ- 'कण्टकाकीर्ण', कान के नीचे लटकता हुआ कोमल भाग-'कर्णपाली', जिसकी घोषणा की गयी हो, उसे 'घोषित' कहते हैं।

38. 'जो किये गए उपकार को मानता हो', के लिए एक शब्द लिखिए- [U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Mains), 2010, U.P. Α.Ρ.Ο. (Mains), 1998, U.P. P.C.S. (Mains), 1995, U.P. R.O./ A.R.O. (Pre), 2017, UPSSSC Forest guard - 2021 2022]

Correct Answer: (b) कृतज्ञ
Solution:'जो किये गये उपकार को मानता हो', के लिए एक शब्द 'कृतज्ञ' है।

39. 'जो जरा-सा भी खर्च करने में आना-कानी करता है'- [U.P. P.C.S. (Mains), 2004]

Correct Answer: (b) कृपण
Solution:'जो जरा-सा भी खर्च करने में आना-कानी करता है। वाक्य के लिए एक शब्द 'कृपण' है। कम खर्च करने वाले को 'मितव्ययी' कहते हैं। जिसका हाथ तेज चलता है उसे 'क्षिप्रहस्त' कहते हैं।

40. 'कान के नीचे लटकता हुआ कोमल भाग' के लिए एक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017]

Correct Answer: (c) कर्णपाली
Solution:'कान से नीचे लटकता हुआ कोमल भाग' कर्णपाली कहलाता है। 'कर्णफूल' कान में पहनने वाला एक आभूषण होता है।