अनेक शब्दों के एक शब्द (Part- 9)

Total Questions: 50

21. माँ सोने के गहने बनाने वाले के पास गयीं रेखांकित हैं। [High Court (Group D) Exam, 2015]

अंश के लिए एक शब्द बताइए-

 

Correct Answer: (c) सुनार
Solution:'सोने के गहने बनाने वाले' को 'सुनार' कहते हैं।

22. 'सन्देश ले जाने वाला' वाक्य हेतु सही शब्द है- [U.P. P.C.S. (Mains), 2009]

Correct Answer: (d) सन्देशवाहक
Solution:'सन्देश ले जाने वाला' के लिए उपयुक्त शब्द 'सन्देशवाहक' है। 'पत्र को ले जाने वाला', 'पत्रवाहक' तथा 'सूचना देने वाला', 'सूचनादाता' कहलाता है।

23. किसी साहित्यिक कृति की समालोचना करने वाला। [UPPCL JE Exam, 11-नवम्बर, 2016 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (b) समीक्षक
Solution:'किसी साहित्यिक कृति की समालोचना करने वाला' के लिए एक शब्द 'समीक्षक' होगा।

24. 'सब कुछ जानने वाले' के लिए एक शब्द है- [R.O./A.R.O. (Pre) - 2021]

Correct Answer: (c) सर्वज्ञ
Solution:'सब कुछ जानने वाले' के लिए एक शब्द 'सर्वज्ञ' है। ज्ञानी, महाज्ञानी तथा जानकार परस्पर पर्याय शब्द हैं।

25. 'जिसका पति जीवित है' के लिए एक शब्द निम्न में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.19.12.2017]

Correct Answer: (d) सधवा
Solution:जिसका पति जीवित है, उसके लिए एक शब्द 'सधवा' होता है। 'विधवा' उसे कहते है, जिसका पति मर गया हो। 'विधुर' उसे कहते हैं, जिसकी पत्नी मर गयी हो।

26. 'कुछ खास शर्तों पर किसी कार्य को करने का समझौता' के लिए एक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]

Correct Answer: (d) संविदा
Solution:'कुछ खास शर्तों पर किसी कार्य को करने का समझौता 'के लिए एक शब्द 'संविदा' होता है। अन्य विकल्प असंगत हैं।

27. 'जो पसीने से उत्पन्न हो' के लिए एक उपयुक्त शब्द है- [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2015, U.P.R.O./ A.R.O. (Pre), 2024, U.P. P.C.S.(Mains), 2006, Uttarakhand P. C.S. (Mains), 2006]

Correct Answer: (c) स्वेदज
Solution:'जो पसीने से उत्पन्न हो' उसके लिए उपयुक्त शब्द 'स्वेदज' है।

28. समस्त पृथ्वी से सम्बन्ध रखने वाला कहलाता है- [T.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (a) सार्वभौमिक
Solution:'समस्त पृथ्वी से सम्बन्ध रखने वाला' अर्थात् 'समस्त भूमि या समस्त देशों से सम्बन्ध रखने वाला' सार्वभौमिक कहलाता है। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने इस प्रश्न का उत्तर प्रारम्भिक उत्तर कुंजी में (d) माना था, किन्तु संशोधित उत्तर कुंजी में विकल्प (a) सही माना है।

29. 'जहाँ खाना मुफ्त में मिलता है', के लिए कौन-सा शब्द सही है? [U.P. P.C.S. (Mains), 2006, U.P. Lower Sub. (Mains), 2009]

Correct Answer: (a) सदावर्त
Solution:'जहाँ खाना मुफ्त में मिलता है', के लिए 'सदावर्त' शब्द सही है।

30. 'नित्य दीन दुःखियों को भोजन देने की व्यवस्था' के लिए प्रयुक्त होने वाला एक शब्द होता है- [UPRO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023, आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009, 2012]

Correct Answer: (a) सदावर्त
Solution:'नित्य दीन दुःखियों को भोजन देने की व्यवस्था' के लिए प्रयुक्त होने वाला एक शब्द' सदावर्त' है। वस्तुतः लिए गए व्रत के अनुसार गरीबों/दीन दुःखियों को एक निश्चित् समय सीमा तक प्रतिदिन भोजन या अन्य आवश्यक वस्तुओं को बाँटने के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता है।