अर्थशास्त्र (भाग-IV) (रेलवे)

Total Questions: 50

21. 1969 में चौथी पंचवर्षीय योजना के दौरान इंदिरा गांधी द्वारा कितने निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (1) 14
Solution:जुलाई 1969 में, प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने 14 निजी स्वामित्व वाले बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।
  • वर्तमान में भारत में राष्ट्रीयकृत बैंकों कली कुल संख्या 12 है।

22. ___________वह धन है, जो किसी व्यक्ति की आय में से स्थानीय, राज्य और संघीय करों का भुगतान करने के बाद उपलब्ध होता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) प्रयोज्य आय
Solution:प्रयोज्य आय का तात्पर्य करों और सामाजिक सुरक्षा शुल्कों की कटौती के बाद बची हुई आय से है, जो किसी की इच्छा के अनुसार खर्च करने या बचाने के लिए उपलब्ध है।
  • यह वह पैसा है जो आयकर के दृष्टिकोण से घरेलू खपत, बचत और खर्च के लिए उपलब्ध है।

23. मार्च 2022 में भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सितंबर 2022 तक विस्तारित दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम इनमें से कौन-सा है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
Solution:केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 26 मार्च 2022 को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) योजना को और छह महीने यानी सितंबर 2022 (चरण VI) तक बढ़ा दिया है।
  •  इसे 28 सितंबर 2022 को और तीन महीने (अक्टूबर 2022-दिसंबर 2022) के लिए बढ़ा दिया गया था।
  •  पीएम-जीकेएवाई अप्रैल 2020 से लागू किया जा रहा है।

24. राजकोषीय नीति,___________की नीति है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) सरकार
Solution:राजकोषीय नीति वह साधन है जिसके द्वारा सरकार किसी देश की अर्थव्यवस्था की निगरानी और प्रभावित करने के लिए अपने खर्च के स्तर और कर की दरों को समायोजित करती है।
  • यह केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है।
  • आरबीआई द्वारा मौद्रिक नीति का संचानलन किया जाता है।

25. ट्वेंटी पॉइंट प्रोग्राम (TPP) भारत सरकार द्वारा__________में शुरू किया गया था। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) 1975
Solution:ट्वेंटी पॉइंट प्रोग्राम की शुरुआत 1975 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा की गई थी तथा बाद में 1982 और 1986 में इसका पुनर्गठन किया गया था।
  • नई नीतियों और कार्यक्रमों की शुरुआत के साथ, इसे अंततः 2006 में पुनर्गठित किया गया था एवं वर्तमान में संचालन में है।
  • इसका उद्देश्य गरीबी उन्मूलन और देश के गरीबों और वंचित आबादी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।

26. वे श्रमिक जो अपनी आजीविका कमाने के लिए किसी उद्यम के मालिक हैं और उसका संचालन भी करते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा. 23.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) स्वनियोजित श्रमिक
Solution:वे श्रमिक जो अपनी आजीविका कमाने के लिए एक उद्यम के मालिक हैं तथा उसका संचालन करते हैं, स्वरोजगार के रूप में जाने जाते हैं।
  • सैलून के मालिक, रिक्शा चालक और सब्जी विक्रेता स्वरोजगार के उदाहरण हैं।
  •  भारत में आधे से अधिक कार्यबल इसी श्रेणी के हैं।

27. एन. के. सिंह भारत के किस वित्त आयोग के अध्यक्ष बने ? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) 15वें
Solution:योजना आयोग के पूर्व सदस्य एन. के. सिंह को नवंबर 2017 में 15वें वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • आयोग संघ और राज्यों के वित्त, घाटे, ऋण स्तर, नकदी शेष और राजकोषीय अनुशासन प्रयासों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करेगा।
  • यह 1 अप्रैल, 2020 से शुरू होने वाली पांच वर्ष की अवधि को पूरा करेगा।
  • वित्त आयोग का गठन प्रत्येक 5 वर्ष पर राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।

28. निम्नलिखित में से किसके साथ भारत सरकार ने 115 मिलियन डॉलर के 'नवोन्मेषी विकास के माध्यम से कृषि को सहनीय बनाने के लिए जल-विभाजक क्षेत्र के कायाकल्प (REWARD) कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) विश्व बैंक
Solution:भारत सरकार, कर्नाटक और ओडिशा की राज्य सरकारों और विश्व बैंक ने फरवरी 2022 में कायाकल्प (Reward) कार्यक्रम के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में विकास के लिए वाटरशेड का कायाकल्प करने हेतु $115 मिलियन (INR 869 करोड़) रुपया पर हस्ताक्षर किया गया है।
  • विश्व बैंक की शाखा इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (IBRD) द्वारा ऋण प्रदान किया गया है और इसके समाप्त होने की अवधि (maturity) 15 वर्ष है।

29. नरसिम्हा राव सरकार द्वारा आर्थिक सुधारों की शुरुआत____________ में की गई थी। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (1) आठवीं पंचवर्षीय योजना
Solution:नरसिम्हा राव सरकार ने 1991 में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की जब 8वीं पंचवर्षीय योजना प्रगति पर थी।
  • इन आर्थिक सुधारों को आर्थिक उदारीकरण कहा जाता है।
  • तत्कालीन वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत के मुक्त बाजार सुधारों की शुरुआत की, जिसने देश को दिवालिया होने से बचा लिया था ।

30. अर्थशास्त्र विषय के संदर्भ में मांग के नियम के बारे में इनमें से कौन-सा कथन सही है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 (तृतीय पाली)]

(a) मांग का नियम अर्थशास्त्र का एक मौलिक सिद्धांत है, जो बताता है कि उच्च मूल्य होने पर उपभोक्ता किसी वस्तु की कम मात्रा की मांग करेगा।

(b) मांग, ह्रासमान सीमांत उपयोगिता के नियम से व्युत्पन्न है, यह इस तथ्य पर आधारित है कि उपभोक्ता सबसे पहले अपनी सबसे जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए किफायती वस्तुओं का उपयोग करते हैं।

(c) मूल्य में परिवर्तन के प्रत्युत्तर में मांग का आकार (रूप) और परिमाण बदल जाता है।

Correct Answer: (3) a एवं b दोनों
Solution:मांग का नियम के अनुसार, खरीदी गई वस्तु की मात्रा उसके कीमत के साथ व्युत्क्रमानुपाती होती है। दूसरे शब्दों में, कीमत जितनी अधिक होगी, मांग की मात्रा उतनी ही कम होगी।
  • कीमत में परिवर्तन मांग वक्र के साथ गति में परिलक्षित हो सकते हैं, लेकिन वे स्वयं मांग में वृद्धि या कमी नहीं करते हैं।
  • मांग का आकार और परिमाण उपभोक्ता की प्राथमिकताओं, आय, या संबंधित आर्थिक वस्तुओं में परिवर्तन की प्रतिक्रिया में बदलता है, न कि मूल्य में परिवर्तन के लिए।