असहयोग आंदोलन (UPPCS)

Total Questions: 48

11. "एक वर्ष के भीतर स्वराज की प्राप्ति" लक्ष्य था- [U.P. P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) असहयोग आंदोलन का
Solution:असहयोग आंदोलन 1 अगस्त, 1920 को औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया था। गांधीजी ने असहयोग आंदोलन शुरू होने के 'एक वर्ष के भीतर स्वराज' प्राप्त करने का नारा दिया।

12. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा असहयोग आंदोलन के संबंध में सही नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) एम.ए. जिन्ना ने इस आंदोलन का समर्थन किया था।
Solution:असहयोग आंदोलन 1 अगस्त, 1920 को प्रारंभ हुआ; किंतु 4 फरवरी, 1922 को हुए चौरी-चौरा कांड के कारण महात्मा गांधी ने इसे वापस लेने का निर्णय लिया। 12 फरवरी, 1922 को बारदोली में हुई कांग्रेस की बैठक में आंदोलन को स्थगित करने का घोषणा की। असहयोग आंदोलन का लक्ष्य 'एक वर्ष के भीतर स्वराज की प्राप्ति' था। इसके साथ ही सरकारी उपाधि, स्कूल न्यायालयों तथा विदेशी सामानों का पूर्णतः बहिष्कार की योजना भी थी; परंतु मोहम्मद अली जिन्ना ने इसका समर्थन नहीं किया, अपितु इसका विरोध किया था।

13. नगरों में असहयोग आंदोलन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही नहीं हैं? [68th B.P.S.C. (Pre) 2022]

1. आंदोलन में केवल उच्च जातियों और अमीरों ने भाग लिया।
2. मद्रास की जस्टिस पार्टी द्वारा भी काउंसिल के चुनावों का बहिष्कार किया गया।
3. हजारों छात्रों ने सरकारी नियंत्रण वाले स्कूलों को छोड़ दिया, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने इस्तीफा दे दिया और वकीलों ने अपनी प्रैक्टिस छोड़ दी।

Correct Answer: (a) केवल 1 और 2
Solution:1 अगस्त, 1920 को असहयोग आंदोलन की शुरुआत हुई। इसमें हजारों छात्रों ने सरकारी नियंत्रण वाले स्कूलों को छोड़ दिया, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने त्यागपत्र दे दिया एवं वकीलों ने अपनी वकालत छोड़ दी। विदित हो कि इस आंदोलन में शहर एवं ग्रामीण दोनों ही क्षेत्र के लोग शामिल थे और यह अब तक के स्वतंत्रता आंदोलन का सबसे बड़ा जन आंदोलन था। इस समय हुए काउंसिल के चुनावों में मद्रास की जस्टिस पार्टी ने भाग लिया तथा 63 सीटों पर जीत दर्ज की।

14. गांधी जी के असहयोग आंदोलन में लोगों को शराब से परहेज करने का आग्रह किया गया। फलस्वरूप सरकार के राजस्व में भारी कमी आयी। एक प्रदेश की सरकार ने लोगों को फिर से शराब पीने को प्रेरित करने के लिए प्रमुख व्यक्तियों की एक सूची प्रसारित की जो शराब पीते थे। उस प्रदेश का नाम बताइए। [64th B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) बिहार
Solution:गांधी जी के असहयोग आंदोलन के फलस्वरूप लोगों के शराब से परहेज करने के चलते सरकार के राजस्व में भारी कमी आयी। अतः बिहार एवं ओडिशा की सरकार ने शराब को स्वास्थ्य के लिए हितकर प्रभावों को प्रचारित एवं प्रसारित करने के लिए ऐसे महान एवं प्रसिद्ध लोगों की एक सूची जारी की, जो शराब का सेवन करते थे। इस सूची में सिकंदर, जूलियस सीजर, नेपोलियन, शेक्सपियर आदि शामिल थे।

15. नीचे कथनों पर ध्यान दीजिए-असहयोग आंदोलन से- [I.A.S. (Pre) 1996]

1. कांग्रेस सर्वप्रथम जन-आंदोलन बनी।

2. हिंदू-मुस्लिम एकता में वृद्धि हुई।

3. जनता के मन से ब्रिटिश 'शक्ति' का भय हट गया।

4. ब्रिटेन की सरकार भारतीयों को राजनीतिक रियायतें देने को राजी हुई।

इन कथनों में से-

Correct Answer: (b) 1, 2 और 3 सही हैं
Solution:असहयोग आंदोलन की अनेक सफलताएं हैं, इसी आंदोलन ने पहली बार देश की जनता को इकट्ठा किया। अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर कोई यह आरोप नहीं लगा सकता था कि वह कुछ मुट्ठी भर लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। इस आंदोलन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि उसने जनता को आधुनिक राजनीति से परिचित कराया एवं उनमें आजादी की भूख जगाई। मालाबार की घटनाओं के बावजूद इस आंदोलन में बड़े पैमाने पर मुसलमानों की भागीदारी और सांप्रदायिक एकता आंदोलन की कोई छोटी उपलब्धि नहीं थी। साथ ही इस आंदोलन से जनता के मन से ब्रिटिश 'शक्ति' का भय हट गया। तथापि चौरी-चौरा कांड के बाद इस आंदोलन को समाप्त कर दिया गया और ब्रिटिश सरकार से भारत को कोई राजनीतिक रियायत भी प्राप्त नहीं हुई।

16. ब्रिटिश सरकार ने महात्मा गांधी को जो उपाधि दी थी और जिसे उन्होंने असहयोग आंदोलन में वापस कर दिया, वह थी- [I.A.S. (Pre) 1993 U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) कैसर-ए-हिंद
Solution:जिस समय गांधी जी भारत आए (1915), उस समय प्रथम विश्व युद्ध चल रहा था। उन्होंने सरकार के युद्ध प्रयासों में मदद की, जिसके लिए सरकार ने उन्हें 'कैसर-ए-हिंद' सम्मान से सम्मानित किया, जिसे उन्होंने असहयोग आंदोलन में वापस कर दिया। अन्य लोगों ने भी गांधीजी का अनुकरण करते हुए अपनी पदवियों एवं उपाधियों को त्याग दिया यथा- जमनालाल बजाज ने अपनी 'राय बहादुर' की उपाधि वापस कर दी।

17. निम्न में से किसने असहयोग आंदोलन के दौरान अपनी वकालत छोड़ दी थी? [U.P. P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (d) चितरंजन दास ने
Solution:असहयोग आंदोलन के दौरान सी.आर. दास, मोतीलाल नेहरू, राजेंद्र प्रसाद, जवाहरलाल नेहरू, विठ्ठलभाई पटेल एवं वल्लभभाई पटेल ने अपनी वकालत छोड़ दी थी।

18. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [68th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) वर्ष 1921 में महात्मा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
Solution:असहयोग आंदोलन की शुरुआत 1 अगस्त, 1920 को हुई थी। 4 फरवरी, 1922 को चौरी-चौरा कांड के कारण, 12 फरवरी, 1922 को बारदोली में हुई कांग्रेस की बैठक में आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इसके पश्चात 10 मार्च, 1922 को महात्मा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। गांधी जी ने अपना पहला प्रमुख सार्वजनिक भाषण बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में दिया था।

19. निम्नलिखित में से किसने असहयोग आंदोलन को समर्थन दिया: परंतु इसके परिणाम नहीं देख सके? [U.P. P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) बाल गंगाधर तिलक
Solution:असहयोग आंदोलन महात्मा गांधी के नेतृत्व में वर्ष 1920 से 1922 तक संचालित हुआ। बाल गंगाधर तिलक ने असहयोग आंदोलन को समर्थन दिया; परंतु इस आंदोलन के प्रथम दिन 1 अगस्त, 1920 को उनकी मृत्यु हो जाने के कारण वह इसका परिणाम नहीं देख सके।

20. किस क्षेत्र में राहुल सांकृत्यायन 1920 के असहयोग आंदोलन में सक्रिय थे? [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) छपरा
Solution:राहुल सांकृत्यायन (1893-1963) आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के थे। असहयोग आंदोलन के दौरान वह छपरा में बाढ़ पीड़ितों की सहायता में सक्रिय थे तथा गांधीवादी आंदोलन से जुड़े थे।