आधुनिक इतिहास : विविध (UPPCS)

Total Questions: 50

31. निम्नलिखित में से वह जिसे ब्रिटिश प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास कहा जाता है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (c) 10 डाउनिंग स्ट्रीट
Solution:ब्रिटिश प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट है।

32. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प को चुनिए- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2020]

(i) जुलाई, 1952 में जे.बी. कृपलानी ने किसान मजदूर प्रजा पार्टी का गठन किया।

(ii) पी.सी. घोष एवं टी. प्रकाशम किसान मजदूर प्रजा पार्टी से जुड़े हुए थे।

Correct Answer: (b) (i) गलत है, लेकिन (ii) सही है
Solution:वर्ष 1951 में जे.बी. कृपलानी ने किसान मजदूर प्रजा पार्टी का गठन किया। पी.सी. घोष और टी. प्रकाशम किसान मजदूर प्रजा पार्टी के सदस्य थे। 1952 ई. में सोशलिस्ट पार्टी और किसान मजदूर प्रजा पार्टी के विलय के परिणामस्वरूप प्रजा सोशलिस्ट पार्टी का गठन हुआ।

33. निम्न में किस तिथि को भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मृत्यु हुई थी? [U.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (b) 6 दिसंबर, 1956 ई.
Solution:प्रख्यात संविधानविद् डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म 1891 ई. में मध्य प्रदेश के महू (वर्तमान नाम-डॉ. अम्बेडकर नगर) में हुआ था। उनकी मृत्यु 6 दिसंबर, 1956 को हुई थी। मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

34. कौन-से प्रसिद्ध भारतीय 'गुरुदेव' के नाम से जाने जाते थे? [38th B.P.S.C. (Pre) 1992-93]

Correct Answer: (a) रबींद्रनाथ टैगोर
Solution:'गुरुदेव' की संज्ञा प्रसिद्ध साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार विजेता रबींद्रनाथ टैगोर को प्रदान की गई है। रबींद्रनाथ टैगोर का जन्म कलकत्ता नगर में 7 मई, 1861 को श्री देवेंद्रनाथ टैगोर और शारदा देवी के 14वें बालक के रूप में हुआ था। वर्ष 1901 में उन्होंने शांतिनिकेतन में एक विद्यालय प्रारंभ किया, जो विश्व भारती नाम से विश्वविख्यात विश्वविद्यालय में परिवर्तित हो गया। वर्ष 1913 में उनके कविताओं के संग्रह 'गीतांजलि' के अंग्रेजी अनुवाद 'सांग ऑफरिंग्स' को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

35. रवींद्रनाथ टैगोर की मृत्यु किस वर्ष हुई थी? [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (c) 1941
Solution:नोबेल पुरस्कार विजेता (1913) 'गीतांजलि' के प्रणेता रबींद्रनाथ टैगोर की मृत्यु 7 अगस्त, 1941 को हुई थी। उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए विश्व भारती नामक संस्था की स्थापना की। उनका जन्म 1861 ई. में वर्तमान पश्चिम बंगाल में हुआ था। वह जनमानस में 'गुरुदेव' के नाम से विख्यात हैं।

36. निम्नलिखित में से किसने रवींद्रनाथ टैगोर को 'महान प्रहरी' कहा था? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) महात्मा गांधी ने
Solution:गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर को 'महान प्रहरी' (The Great Sentinel) महात्मा गांधी ने कहा था। गांधीजी का मानना था कि वे भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के पीछे नैतिक बल प्रदान करते थे।

37. रबींद्रनाथ टैगोर के विषय में निम्नलिखित में से कौन एक कथन असत्य है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) उन्होंने स्वदेशी आंदोलन के आर्थिक पक्ष का समर्थन किया।
Solution:रबींद्रनाथ टैगोर ने स्वदेशी आंदोलन के आर्थिक पक्ष का समर्थन नहीं किया था। उनके उपन्यास 'घरे बारे' में स्वदेशी आंदोलन के आर्थिक पक्ष के दुष्परिणामों का एक मुस्लिम व्यापारी की व्यथा के माध्यम से चित्रण किया गया है। अन्य सभी विकल्प सत्य हैं। साथ ही स्वदेशी आंदोलन के दौरान विदेशी वस्त्रों को जलाए जाने के लिए उन्होंने 'निष्ठुर बर्बादी' की संज्ञा भी दी थी।

38. यह कथन किस क्रांतिकारी का है- "भारतीय शहीदों के खून का बदला लो। अपनी मातृभूमि को आजाद कराने के लिए अपनी तलवार का इस्तेमाल करो। पूरे भारत में एंग्लो-अमेरिकन दुश्मन के खिलाफ उठ खड़े हो?" [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) रास बिहारी बोस
Solution:उपर्युक्त कथन रास बिहारी बोस का है।

39. 'जय जवान, जय किसान' का नारा किसने दिया? [38th B.P.S.C. (Pre) 1992]

Correct Answer: (a) लाल बहादुर शास्त्री ने
Solution:'जय जवान, जय किसान' का प्रसिद्ध नारा भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने दिया था।

40. वर्तमान कैलेंडर आधारित है- [U.P. Lower Sub. (Spl) (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) ग्रेगोरियन कैलेंडर पर
Solution:वर्तमान में सर्वाधिक उपयोग होने वाला कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर है।