आधुनिक भारतीय इतिहास (Part-II)

Total Questions: 45

11. 1906 में मुस्लिम लीग की स्थापना हुई थी- [M.P.P.C.S. (Pre)1992]

Correct Answer: (d) ढाका में
Solution:अक्टूबर, 1906 में आगा खां (आगा खां III) के नेतृत्व में मुस्लिमों का एक दल वायसराय लॉर्ड मिंटो से शिमला में मिला। जिसका उद्देश्य मुसलमानों के हितों का संरक्षण हो सके था। इसी विचारधारा के अनुरूप ढाका में संपन्न अखिल भारतीय मुस्लिम शैक्षिक सम्मेलन (All India Mohammadan Educational Conference) के दौरान दिसंबर, 1906 में इस सम्मेलन के स्वागत समिति के अध्यक्ष तथा राजनीतिक बैठकों के संयोजक ढाका के नवाब सलीमुल्लाह खान ने अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के गठन का प्रस्ताव किया। वकार-उल-मुल्क इसके अध्यक्ष थे। 56 सदस्यीय अस्थायी समिति का चयन किया गया और मोहसिन-उल-मुल्क तथा वकार-उल-मुल्क को संयुक्त रूप से संगठन का सचिव नियुक्त किया गया। लखनऊ में मुस्लिम लीग का मुख्यालय बनाया गया और आगा खां इसके प्रथम अध्यक्ष बनाए गए।

विकल्प में इन तीनों नामों के रहने या इनमें से कोई 2 नाम रहने पर संस्थापक के रूप में चयन का वरीयता क्रम इस प्रकार रहेगा-1. सलीमुल्लाह खान, 2. आगा खां तथा 3. मोहसिन-उल-मुल्क

12. अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना किस वर्ष में हुई थी? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) 1906
Solution:अक्टूबर, 1906 में आगा खां (आगा खां III) के नेतृत्व में मुस्लिमों का एक दल वायसराय लॉर्ड मिंटो से शिमला में मिला। जिसका उद्देश्य मुसलमानों के हितों का संरक्षण हो सके था। इसी विचारधारा के अनुरूप ढाका में संपन्न अखिल भारतीय मुस्लिम शैक्षिक सम्मेलन (All India Mohammadan Educational Conference) के दौरान दिसंबर, 1906 में इस सम्मेलन के स्वागत समिति के अध्यक्ष तथा राजनीतिक बैठकों के संयोजक ढाका के नवाब सलीमुल्लाह खान ने अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के गठन का प्रस्ताव किया। वकार-उल-मुल्क इसके अध्यक्ष थे। 56 सदस्यीय अस्थायी समिति का चयन किया गया और मोहसिन-उल-मुल्क तथा वकार-उल-मुल्क को संयुक्त रूप से संगठन का सचिव नियुक्त किया गया। लखनऊ में मुस्लिम लीग का मुख्यालय बनाया गया और आगा खां इसके प्रथम अध्यक्ष बनाए गए।

विकल्प में इन तीनों नामों के रहने या इनमें से कोई 2 नाम रहने पर संस्थापक के रूप में चयन का वरीयता क्रम इस प्रकार रहेगा-1. सलीमुल्लाह खान, 2. आगा खां तथा 3. मोहसिन-उल-मुल्क

13. ब्रिटिश काल में दिल्ली के पहले भारत की राजधानी कहां थी? [M.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (a) कलकत्ता
Solution:ब्रिटिश काल में दिल्ली से पहले भारत की राजधानी कलकत्ता थी। ब्रिटेन के राजा जॉर्ज पंचम के भारत आगमन (12 दिसंबर, 1911) के समय बंगाल विभाजन रद्द कर भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने की घोषणा की गई। लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय के कार्यकाल में यह कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित हुई। वर्ष 1912 में दिल्ली राजधानी बनाई गई।

14. कांग्रेस के 1916 के लखनऊ अधिवेशन में कौन-सा मुख्य दूरगामी परिणाम वाला निर्णय लिया गया था? [M.P.P.C.S. (Pre)1994]

Correct Answer: (a) मुस्लिम लीग की पृथक निर्वाचन क्षेत्र की मांग स्वीकार की
Solution:लखनऊ समझौते (1916) के तहत कांग्रेस ने मुसलमानों के लिए प्रथम बार पृथक निर्वाचक मंडल की मांग को स्वीकार कर लिया, जो मुस्लिम लीग के लिए एक सकारात्मक उपलब्धि थी, क्योंकि कांग्रेस अब तक इसका विरोध करती आ रही थी। डॉ. रमेश चंद्र मजूमदार ने लखनऊ समझौते की कटु आलोचना करते हुए लिखा है कि "परवर्ती घटनाओं की पृष्ठभूमि में निःसंदेह रूप से यह कहा जा सकता है कि वर्ष 1916 में कांग्रेस द्वारा लखनऊ समझौता करने के निर्णय ने वस्तुतः वह नींव डाली, जिसके ऊपर तीस वर्षों बाद पाकिस्तान का निर्माण किया गया। लखनऊ समझौते ने भावी राजनीति में सांप्रदायिकता के उदय का भी मार्ग प्रशस्त किया।"

15. किस अधिवेशन में कांग्रेस नरम एवं गरम दल में विभाजित हो गई थी? [M.P. P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) सूरत
Solution:वर्ष 1907 में सूरत में आयोजित कांग्रेस के 23वें वार्षिक अधिवेशन में उदारवादियों (नरम दल) और उग्रवादियों (गरम दल) में अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस का विभाजन हो गया। उग्रपंथी जहां लाला लाजपत राय को अध्यक्ष बनाना चाहते थे, वहीं उदारवादी रास बिहारी घोष को अध्यक्ष बनाना चाहते थे। अंततः रास बिहारी घोष अध्यक्ष बनने में सफल हुए। सम्मेलन में उग्रवादियों द्वारा वर्ष 1906 में पास करवाए गए प्रस्ताव-स्वदेशी, बहिष्कार, राष्ट्रीय शिक्षा और स्वशासन के प्रयोग को लेकर विवाद और गहरा हो गया और अंततः दोनों पक्षों में खुले संघर्ष के बाद कांग्रेस में पहला विभाजन हो गया।

16. फीनिक्स फॉर्म कहां है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) डरबन (द. अफ्रीका)
Solution:दक्षिण अफ्रीका में गांधीजी ने 'इंडियन ओपिनियन' नामक अखबार निकाला (यह गुजराती, हिंदी, तमिल और अंग्रेजी में प्रकाशित होता था) तथा वर्ष 1904 में डरबन के समीप 'फीनिक्स फॉर्म' की स्थापना की।

17. गांधीजी ने परिवार नियोजन हेतु क्या तरीका बताया? [M.P.P.C.S (Pre) 1990]

Correct Answer: (a) आत्मनियंत्रण
Solution:गांधीजी ने परिवार नियोजन हेतु सर्वोत्तम उपाय 'आत्मनियंत्रण' (Self Control) बताया था।

18. गांधीजी दक्षिण अफ्रीका में कितने वर्ष रहे थे? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) 21 वर्ष
Solution:गांधीजी अफ्रीका में लगभग 21 वर्ष रहे थे। गांधीजी लगभग 24 वर्ष की उम्र में 1893 ई. में एक गुजराती व्यापारी दादा अब्दुल्ला का मुकदमा लड़ने के लिए दक्षिण अफ्रीका (डरबन) गए थे। वे जनवरी, 1915 में भारत लौटे।

19. महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत किस वर्ष में लौटे ? [M.P.P.C.S. (Pre)1997]

Correct Answer: (a) 1915
Solution:गांधीजी अफ्रीका में लगभग 21 वर्ष रहे थे। गांधीजी लगभग 24 वर्ष की उम्र में 1893 ई. में एक गुजराती व्यापारी दादा अब्दुल्ला का मुकदमा लड़ने के लिए दक्षिण अफ्रीका (डरबन) गए थे। वे जनवरी, 1915 में भारत लौटे।

20. गांधीजी की मृत्यु पर किसने कहा था "हमारे जीवन से प्रकाश चला गया है ?" [M.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) जवाहरलाल नेहरू
Solution:30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे ने गांधीजी को गोली मार दी। उनकी मृत्यु पर भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने कहा था-"हमारे जीवन से प्रकाश चला गया है, हमारे चतुर्दिक अंधकार ही अंधकार है, मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि आपसे क्या कहूं और कैसे कहूं? राष्ट्रपिता, जिन्हें हम प्यार से 'बापू' कहते थे, हमारे बीच नहीं रहे......।"