आधुनिक भारत का इतिहास (भाग-II) (रेलवे)

Total Questions: 50

1. 1945 के शिमला सम्मेलन के दौरान भारत का वायसराय कौन था? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 11.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) वेवेल
Solution:वेवेल योजना पहली बार वर्ष 1945 के शिमला सम्मेलन में प्रस्तुत की गई थी। इसका नाम भारत के वायसराय लॉर्ड वेवेल के नाम पर रखा गया था।
  • भारतीय स्वशासन के लिए वेवेल योजना पर सहमत होने के लिए शिमला सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें सांप्रदायिक आधार पर अलग प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया था।

2. कलकत्ता में 'धर्म सभा' की स्थापना किसने की? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 11.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) राधाकान्त देव
Solution:धर्म सभा का गठन 1830 ई. में कलकत्ता में राधाकान्त देब ने किया था।
  • इस संगठन की स्थापना मुख्य रूप से राजा राम मोहन राय और हेनरी बिबियन डेरोजियो जैसे समाज सुधारक के नेतृत्व में चल रहे सामाजिक सुधार आंदोलनों का मुकाबला करने के लिए की गई थी।

3. 1760 में, किस फ्रांसीसी जनरल को अंग्रेज जनरल आयर कूट ने 'वांडीवाश के युद्ध' में हराया था? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 11.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) कॉम्टे डे लैली
Solution:वांडीवाश का युद्ध (22 जनवरी 1760), फ्रांसीसी गर्वनर, कॉम्टे डे लैली और अंग्रेजी सेनापति आइर कूट के बीच लड़ी गई थी।
  • फ्रांसीसी इस लड़ाई को हार गए और फिर उन्हें पांडिचेरी तक सीमित कर दिया गया, जहां उन्होंने 16 जनवरी 1761 को आत्मसमर्पण कर दिया।

4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वार्षिक सत्र की अध्यक्षता करने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थीं? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 11.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) सरोजिनी नायडू
Solution:सरोजिनी नायडू, जिन्हें "नाइटिंगल ऑफ इंडिया" के नाम से जाना जाता है, दूसरी महिला (एनी बेसेंट के बाद) और कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाली पहली भारतीय महिला थीं।
  • वर्ष 1925 में उन्होंने कानपुर अधिवेशन की अध्यक्षता की।
  • वह एक भारतीय राज्य (संयुक्त प्रांत) की पहली महिला राज्यपाल भी थीं।

5. निम्न में से कौन सा गीत मोहम्मद इकबाल ने लिखा? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 11.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) सारे जहाँ से अच्छा
Solution:"सारे जहां से अच्छा" गीत मुहम्मद इकबाल द्वारा लिखा गया एक देशभक्ति गीत है।
  • यह कविता पहली बार साप्ताहिक पत्रिका 'इत्तेहाद' में 16 अगस्त 1904 को प्रकाशित हुई थी।

6. भारतीय नेताओं और ब्रिटिश सरकार के बीच लंदन में पहला गोलमेज सम्मेलन कब हुआ? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 11.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) 1930-31
Solution:पहला गोलमेज सम्मेलन नवंबर 1930 और जनवरी 1931 के बीच लंदन में आयोजित किया गया था।
  • बी. आर. अम्बेडकर और तेज बहादुर सप्रू ने तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया।
  • दूसरे गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस की ओर से महात्मा गांधी ने भाग लिया।

7. वर्ष 1930 में सूर्यसेन के नेतृत्व में सशस्त्र क्रांतिकारियों ने कहाँ धावा बोला? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 15.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) चिटगांग
Solution:चटगांव शस्त्रागार छापे का नेतृत्व मास्टर सूर्यसेन ने 18 अप्रैल 1930 को पुलिस और सहायक बलों के चटगांव शस्त्रागार पर छापा मारने के समय किया था।
  • सूर्य सेन को प्यार से मास्टरदा के नाम से भी जाना जाता था।

8. वर्ष 1930 में महात्मा गांधी ने नमक कानून किस स्थान पर तोड़ा? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 15.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) दांडी
Solution:दांडी मार्च, जिसे नमक मार्च के रूप में भी जाना जाता है, ब्रिटिश नमक एकाधिकार के खिलाफ कर प्रतिरोध और अहिंसक विरोध के प्रत्यक्ष कार्रवाई अभियान के रूप में 12 मार्च, 1930 से 6 अप्रैल, 1930 तक चला।
  • यह यात्रा अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से शुरू होकर नवसारी के दांडी तक 386 किलोमीटर का सफर तय किया गया।

9. 1897 में 'रामकृष्ण मिशन' की स्थापना किसने की? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 15.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) स्वामी विवेकानंद
Solution:रामकृष्ण मिशन एक हिंदू धार्मिक और आध्यात्मिक संगठन है जिसकी स्थापना 1 मई 1897 को स्वामी विवेकानंद ने की थी।
  • संगठन का मुख्यालय बेलूर मठ, हावड़ा में स्थित है।

10. अलीगढ़ में मुहम्मडन एंग्लों - ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना किसने की थी? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 18.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) सैयद अहमद खान
Solution:सर सैयद अहमद खान ने वर्ष 1877 में ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों की तर्ज पर मुहम्मडन एंग्लो ओरिएयंटल कॉलेज की स्थापना की।
  • कॉलेज बाद में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के रूप में विकसित हुआ।
  • वे धार्मिक असहिष्णुता, अज्ञानता और तर्कहीनता के खिलाफ थे।