आधुनिक भारत का इतिहास (भाग-II) (रेलवे)

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित में से कौन प्रख्यात व्यक्ति बारडोली से संबंधित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 30.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) सरदार वल्लभभाई पटेल
Solution:1928 में सरदार वल्लभभाई पटेल ने बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व बढ़े हुए कर के विरोध में किया था।
  • इस आंदोलन में व्यापक रूप से महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इन महिलाओं ने पटेल को सरदार उपनाम दिया था।
  • महात्मा गांधी ने 'यंग इंडिया' समाचार पत्र में अपने लेखन के माध्यम से आंदोलन को समर्थन दिया।

22. भारत के समुद्री मार्ग की पहली बार खोज________ ने की थी। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) पुर्तगालियों ने
Solution:वास्को डी गामा ने 1498 ई. में भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज की थी।
  • 20 मई, 1498 को, लिस्बन, पुर्तगाल से अपनी यात्रा तय करने के दो साल बाद, वास्को डी गामा केरल के कोझीकोड (कालीकट) में भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर पहुँचा।
  • यह पहली घटना थी जब कोई यूरोपीय समुद्र के रास्ते भारत आया था।

23. भारत के खिलाफ आंदोलन के बारे में क्या सही है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा. 07.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) यह तुर्की सुल्तान के समर्थन में एक आंदोलन था
Solution:भारत सहित विश्व के सभी मुसलमान तुर्की के सुल्तान को अपना आध्यात्मिक नेता (खलीफा) मानते थे।
  • 1919 की शुरुआत में, ब्रिटिश सरकार को तुर्की के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय खिलाफत समिति का गठन किया गया था।

24. निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चरमपंथी (extremist) नेता नहीं थे? [RRB NTPC CUT-107.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) सुरेंद्रनाथ बनर्जी
Solution:सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने इंडियन नेशनल एसोसिएशन की स्थापना 1876 ई. में की, जो सबसे आरंभिक भारतीय राजनीतिक संगठनों में से एक था। कालांतर में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता बन गए।
  • वे भारतीय सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले दूसरे भारतीय थे।
  • वे राजनीतिक उदार आंदोलन, बैठकों, याचिकाओं एवं विधायी कार्रवाई के उदारवादी साधनों में विश्वास करते थे।

25. 1942 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से निम्नलिखित में से किसने सबसे पहले 'भारत छोड़ो' प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 21.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) महात्मा गाँधी
Solution:8 अगस्त 1942 को बॉम्बे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सत्र में, मोहनदास करमचंद गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन' की शुरूआत की ।
  •  मार्च 1942 में, ब्रिटिश प्रधानमंत्री एटली ने ब्रिटिश सरकार की मसौदा घोषणा पर चर्चा करने के लिए युद्ध मंत्रिमंडल के एक सदस्य, सर स्टैफोर्ड क्रिप्स को भारत भेजा।
  • मसौदे में यह प्रस्ताव था कि युद्ध के बाद भारत में स्वायत्त शासन (Dominian status) की स्थपाना कि जाएगी एवं ब्रिटिश शासन अधिनियम 1935 (The British Government Act of 1935) में भी कुछ बदलाव किया जायेगा।
  • ● मसौदे के प्रस्ताव को कांग्रेस कार्यसमिति ने अस्वीकार्य कर दिया था।

26. भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली केंद्रीय विधानसभा में स्मोक बम फेंके। वे किसका विरोध कर रहे थे? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) ट्रेड डिस्प्यूट बिल एंड पब्लिक सेफ्टी बिल (Trade Disputes Bill and Public Safety Bill)
Solution:भगत सिंह और बी.के. दत्त ने 8 अप्रैल 1929 को सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक और व्यापार विवाद विधेयक जिससे नागरिकों की नागरिक स्वतंत्रता कम हो जाती के पारित होने के खिलाफ केंद्रीय विधान सभा में इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बम फेंका।
  • इसका उद्देश्य किसी को मारना नहीं था, बल्कि लोगों को उनके आंदोलन और विचारधारा से परिचित कराने के लिए स्वयं को सबके सामने प्रतुत करना था।

27. राष्ट्रवाद के प्रचार के लिए समाचार पत्र 'अल हिलाल' का प्रकाशन किसने आरंभकिया? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) मौलाना अबुल कलाम आजाद
Solution:अल-हिलाल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी • मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा आरंभकिया गया एक साप्ताहिक उर्दू भाषा का समाचार पत्र था।
  • भारत में ब्रिटिश राज की आलोचना और भारतीय मुसलमानों को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने और उन्हें प्रोत्सहित करने में इस समाचार पत्र ने उल्लेखनीय कार्य किया था।
  • अल-हिलाल 1912 से 1914 तक चला, जब तक की इसे प्रेस अधिनियम के तहत बंद नहीं कर दिया गया।

28. निम्नलिखित में से किसने कभी भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता नहीं की? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) डॉ. बीआर अम्बेडकर
Solution:डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता नहीं की थी।
  • संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष होने के कारण उन्हें भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है।
  • वह अनुसूचित जाति संघ से संविधान सभा में एकमात्र प्रतिनिधि थे।

29. क्लेमेंट एटली, जो बाद में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने भारत आये थे। के सदस्य के रूप में आए थे? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) साइमन कमीशन
Solution:भारतीय सांविधिक आयोग, जिसे साइमन कमीशन के नाम से भी जाना जाता है, को ब्रिटिश सरकार ने 1927 में जॉन साइमन की अध्यक्षता में भारत सरकार अधिनियम 1919 के कार्यप्रणाली की समीक्षा करने एवं भविष्य के उपायों का सुझाव देने हेतु नियुक्त किया था।
  • क्लेमेंट एटली, इस आयोग के सदस्य थे, वे बाद में 1947 में भारतीय स्वतंत्रता एवं विभाजन के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

30. किस महान स्वतंत्रता सेनानी को देशबंधु के नाम से जाना जाता था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) चितरंजन दास
Solution:चित्तरंजन दास को सामान्यतः देशबंधु कहा जाता है जिसका अर्थ "राष्ट्र का मित्र" होता है।
  • उन्होंने 1920 से 1922 ई. तक हुए असहयोग आंदोलन के दौरान बंगाल में ब्रिटिश कपड़ों पर प्रतिबंध लगाने की पहल की है।
  • वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के गुरु थे।