आनुवंशिकता

Total Questions: 35

31. मानव शरीर की कोशिकाओं में पाए जाने वाले गुणसूत्र जोड़ों (chromosomes pairs) की संख्या है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) 23
Solution:

मनुष्य एकलिंगी प्राणी (Unisexual animal) है, जिसमें गुणसूत्रों (Chromosomes) की कुल संख्या 23 जोड़ी (46) पाई जाती है। पुरुषों में 44+XY जबकि स्त्रियों में 44+XX गुणसूत्र होते हैं। पुरुष तथा स्त्री में 22 जोड़े गुणसूत्र (44) आटोसोम्स होते हैं, जबकि 23वां जोड़ा गुणसूत्र पुरुष में XY तथा महिला में XX होता है, जिन्हें लिंग गुणसूत्र (Sex chromosomes) कहते हैं। जनक (Parent) से जिस संतान को XY गुणसूत्र मिलते हैं, वह पुत्र बनता है और जिसे XX गुणसूत्र मिलते हैं वह पुत्री।

32. कथन (A): मानव में संतान के लिंग निर्धारण (Sex Determination) में स्त्रियों की प्रमुख भूमिका होती है। [I.A.S. (Pre) 2000]

कारण (R) : स्त्रियों में दो 'X' गुणसूत्र (Chromosomes) होते हैं।

कूट :

Correct Answer: (d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
Solution:

मानव में संतान के लिंग निर्धारण (Sex determination) में पुरुषों की प्रमुख भूमिका होती है, क्योंकि पुरुषों में XY लिंग गुणसूत्र पाए जाते हैं, जबकि स्त्रियों में लिंग गुणसूत्र XX पाए जाते हैं। अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा युग्म को अर्थात शुक्राणु (Sperm) तथा अंडाणु (Ovum) का निर्माण होता है तथा ये अगुणित (Haploid) होते हैं। इन युग्मकों के निषेचन से युग्मनज (Zygote) बनते हैं, जिससे बालक में 44+XY गुणसूत्र तथा बालिकाओं में 44+XX गुणसूत्र होते हैं।

33. पुरुष जीन संघटन होता है- [43rd B.P.S.C. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) XY
Solution:मानव में संतान के लिंग निर्धारण (Sex determination) में पुरुषों की प्रमुख भूमिका होती है, क्योंकि पुरुषों में XY लिंग गुणसूत्र पाए जाते हैं, जबकि स्त्रियों में लिंग गुणसूत्र XX पाए जाते हैं। अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा युग्म को अर्थात शुक्राणु (Sperm) तथा अंडाणु (Ovum) का निर्माण होता है तथा ये अगुणित (Haploid) होते हैं। इन युग्मकों के निषेचन से युग्मनज (Zygote) बनते हैं, जिससे बालक में 44+XY गुणसूत्र तथा बालिकाओं में 44+XX गुणसूत्र होते हैं।

34. मनुष्य में कौन-से क्रोमोसोम के मिलने से बालक का जन्म होता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) पुरुष का Y और स्त्री का X
Solution:मानव में संतान के लिंग निर्धारण (Sex determination) में पुरुषों की प्रमुख भूमिका होती है, क्योंकि पुरुषों में XY लिंग गुणसूत्र पाए जाते हैं, जबकि स्त्रियों में लिंग गुणसूत्र XX पाए जाते हैं। अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा युग्म को अर्थात शुक्राणु (Sperm) तथा अंडाणु (Ovum) का निर्माण होता है तथा ये अगुणित (Haploid) होते हैं। इन युग्मकों के निषेचन से युग्मनज (Zygote) बनते हैं, जिससे बालक में 44+XY गुणसूत्र तथा बालिकाओं में 44+XX गुणसूत्र होते हैं।

35. अग्रलिखित व्यवसाय में लगे व्यक्तियों में से कौन-से व्यक्तियों को अपनी कोशिकाओं के डी.एन.ए. (D.N.A.) में स्थायी परिवर्तन का खतरा रहता है? [I.A.S. (Pre) 1996]

1. कार्बन-14 समस्थानिक का उपयोग करके अनुसंधान करने वाले

2. एक्स-रे तकनीकज्ञ

3. कोयला खनक

4. रंगरेज और रंगसाज

कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (a) केवल 2
Solution:एक्स-रे तकनीक (X-Ray technique) व्यवसाय में लगे व्यक्तियों को अपनी कोशिकाओं (cells) के डी-ऑक्सीरिबोन्यूक्लिक अम्ल (D.N.A.) में स्थायी परिवर्तन का खतरा रहता है। D.N.A. एक न्यूक्लिक अम्ल (Nucleic Acid) है, जो कि आनुवंशिक पदार्थ के रूप में कार्य करता है।