आयोजना (आर्थिक विकास)

Total Questions: 43

21. भारत सरकार ने नीति (NITI) आयोग की स्थापना निम्नलिखित में से किसका स्थान लेने के लिए की है? [I.A. S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) योजना आयोग
Solution:नीति आयोग के विषय में विकल्प (b) सही नहीं है, क्योंकि नीति आयोग का पदेन अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है। नीति आयोग का गठन 1 जनवरी, 2015 को योजना आयोग के स्थान पर किया गया। यह सहकारी संघवाद के सिद्धांत पर आधारित है क्योंकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूर्णकालिक सदस्यों तथा भारत के विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ संघ राज्य क्षेत्र के उप-राज्यपाल को मिलाकर इसका गठन किया जाता है। केंद्र द्वारा आयोग की सिफारिश पर राज्यों को सहायता अनुदान प्रदान किया जाता है।

22. 'योजना आयोग' के स्थान पर एक नई संस्था 'नीति आयोग' का गठन कब किया गया? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) 1 जनवरी, 2015
Solution:केंद्रीय मंत्रिमंडल के एक संकल्प के माध्यम से योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग का गठन 1 जनवरी, 2015 को किया गया। यह भारत सरकार का प्रमुख नीतिगत थिंक टैंक है, जो दिशात्मक एवं नीतिगत इनपुट प्रदान करता है। नीति (NITI) का पूर्ण रूप है National Institution for Transforming India अर्थात 'राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान'।

23. योजना आयोग के स्थान पर 'नीति आयोग' का गठन हुआ - [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) 1 जनवरी, 2015 को
Solution:केंद्रीय मंत्रिमंडल के एक संकल्प के माध्यम से योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग का गठन 1 जनवरी, 2015 को किया गया। यह भारत सरकार का प्रमुख नीतिगत थिंक टैंक है, जो दिशात्मक एवं नीतिगत इनपुट प्रदान करता है। नीति (NITI) का पूर्ण रूप है National Institution for Transforming India अर्थात 'राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान'।

24. भारत सरकार ने नीति (NITI) आयोग, जो आर्थिक नीति-निर्धारण का चिंतन-समूह (think tank) है, में NITI का पूरा स्वरूप क्या है? [64th B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान)
Solution:केंद्रीय मंत्रिमंडल के एक संकल्प के माध्यम से नीति आयोग का गठन 1 जनवरी, 2015 को हुआ था। यह भारत सरकार का प्रमुख नीतिगत थिंक टैंक है, जो दिशात्मक और नीतिगत इनपुट प्रदान करता है। नीति का पूर्ण स्वरूप है- 'नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया' (National Institution for Transforming India) अर्थात 'राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान'। नीति आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया थे। वर्तमान में अरविंद पनगढ़िया 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष हैं।

25. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन के लिए एक नोडल संस्था है? [U.P.P.C.S. (Pre.), 2019]

Correct Answer: (c) नीति आयोग
Solution:भारत में सतत विकास लक्ष्यों (एजेंडा 2030) के समन्वय एवं कार्यान्वयन हेतु नोडल संस्था नीति (NITI) आयोग है।

26. नीति आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020 U.P.P.C.S. (Pre) 2018 U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (a) अरविंद्र पनगढ़िया
Solution:नीति (NITI) आयोग के प्रथम उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया थे। वर्तमान में इसके उपाध्यक्ष सुमन बेरी हैं।

27. इनमें से कौन नीति आयोग का सी.ई.ओ. है? [B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) अमिताभ कांत
Solution:प्रश्नकाल में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमिताभ कांत थे। 25 फरवरी, 2023 से इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बी.वी. आर. सुब्रमण्यम हैं। वर्तमान में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी हैं।

28. नीति आयोग के अनुसार, भारत में नवाचार सूचकांक 2019 में निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य शीर्षस्थ है? [U.P.P.C.S. (Pre.), 2019]

Correct Answer: (d) कर्नाटक
Solution:प्रश्नकाल में जारी 'इंडिया इन्नोवेशन इंडेक्स, 2012 के अनुसार, प्रमुख राज्यों (Major States) में शीर्षस्थ राज्य कर्नाटक रहा। जनवरी, 2021 एवं जुलाई, 2022 में नीति आयोग द्वारा जारी 'इंडिया इनोवेशन इंडेक्स, 2020 एवं 2021 के अनुसार भी प्रमुख राज्यों के तहत कर्नाटक ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

29. नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों में से कौन भारत में 2014-15 में सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है? [U.P. P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) बिहार
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। आर्थिक सर्वेक्षण, 2022-23 के अनुसार विकल्पगत राज्यों में वर्ष 2020-21 में चालू कीमतों (2011-12 सीरीज) पर शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद (NSDP) की सर्वाधिक वृद्धि दर मध्य प्रदेश की 3.1 प्रतिशत रही। उसके बाद क्रमशः बिहार (0.1%), गोवा (-0.4%) तथा महाराष्ट्र (-0.6.%) की रही। इसी अवधि के दौरान सभी राज्यों में सर्वाधिक वृद्धि दर मणिपुर (8.9%) में दर्ज की गई। इसके बाद क्रमशः पश्चिम बंगाल (7.8%) तथा कर्नाटक (7.4%) में दर्ज की गई।

30. नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक, 2019 के अनुसार, बिहार राज्य का स्कोर है- [64th B.P.S.C. (Pre.), 2019]

Correct Answer: (c) 32.11
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। 27 दिसंबर, 2021 को नीति आयोग द्वारा जारी 'स्वस्थ राज्य प्रगतिशील भारत' रिपोर्ट के तहत, 'स्वास्थ्य सूचकांक, 2019-20' के चौथे संस्करण में बेहतर एवं खराब (संदर्भ वर्ष 2019-20) प्रदर्शन करने वाले बड़े राज्यों के अंतर्गत -
राज्यस्कोर
केरल82.20
तमिलनाडु72.42
तेलंगाना69.96
आंध्र प्रदेश69.95
महाराष्ट्र69.14

खराब प्रदर्शन करने वाले 5 राज्य

राज्यस्कोर
उत्तर प्रदेश30.57
बिहार31.00
मध्य प्रदेश36.72
राजस्थान41.33
उत्तराखंड44.21