आवर्त सारणी-(रसायन विज्ञान)-(भाग-2)

Periodic table - Wikipedia

Total Questions: 50

21. आधुनिक आवर्त सारणी के किस समूह में केवल एक अधातु तत्व है? [RRC Group D 19/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) 14
Solution:समूह 14 (कार्बन परिवार)-कार्बन (C), सिलिकॉन (Si), जर्मेनियम (Ge), टिन (Sn), और लेड (Pb)। इन सभी तत्वों के बाहातम ऊर्जा स्तर में चार इलेक्ट्रॉन होते हैं। सिलिकॉन और जर्मेनियम उपधातु हैं, सीसा और टिन धातु हैं इसलिए इस समूह में कार्बन एकमात्र अधातु है। छह तत्वों की एक श्रृंखला बोरॉन (B), सिलिकॉन (Si), जर्मेनियम (Ge), आर्सेनिक (As), एंटीमनी (Sb) और टेल्यूरियम (Te) जिन्हें उपधातु कहा जाता है यह आवर्त सारणी में धातुओं को अधातुओं से अलग करते हैं।

22. मेंडेलीफ की आवर्त सारणी की खोज के समय, निम्न में से किस तत्व समूह की खोज नहीं हुई थी? [RRC Group D 20/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) उत्कृष्ट गैसें (Noble gases)
Solution:उत्कृष्ट गैसें (अक्रिय गैसे) ये गंधहीन, रंगहीन, एकपरमाणुक गैसें होती हैं जिनमें बहुत कम रासायनिक क्रियाशीलता होती है। उनके सबसे बाहरी खोल में 8 इलेक्ट्रॉन (हीलियम (2) इलेक्ट्रॉन) को छोड़कर) होते हैं, इसलिए वे स्थिर तत्व होते हैं।

23. दी गई अधातुओं को, उनकी विद्युत ऋणात्मक के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए। इनके परमाणु क्रमांक कोष्ठकों में दिए गए है। [RRC Group D 20/09/2022 (Evening)]

O(8), Te (52), S (16), Se (34)

Correct Answer: (d) Te < Se <S<O
Solution:विद्युतऋणात्मकता - किसी परमाणु या कार्यात्मक समूह की इलेक्ट्रॉन को अपनी ओर आकर्षित करने की प्रवृत्ति। यदि दो परमाणु एक साथ बंध जाते हैं और एक परमाणु दूसरे बंधित परमाणु की तुलना में अधिक विद्युतऋणात्मक होता है, तो बंध का इलेक्ट्रॉन घनत्व थोड़ा अधिक विद्युतऋणात्मक परमाणु की ओर स्थानांतरित हो जाएगा। इस प्रकार के बंधों को ध्रुवीय बंध या ध्रुवीय सहसंयोजक बंध कहा जाता है। आवर्त में बायें से दायें विद्युतऋणात्मकता बढ़ती है और सगृह में नीचे जाने पर विद्युतऋणात्मकता घटती है। वर्णित लिनुस पॉलिंग। सर्वाधिक विद्युत ऋणामक तत्व फ्लोरीन।

24. समान समूह के इनमें से किस तल -युग्म के तत्व समान रासायनिक गुणधर्म प्रदर्शित करते है? [RRC Group D 22/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) N और P
Solution:N और एक ही वर्ग के तलों के गुण समान होते हैं क्योंकि उनके बाहा कोश का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास समान होता है। उदाहरण -नाइट्रोजन (N) और फॉस्फोरस (P), लिपियम (Li) और मैत्रीशियम (Mg), बेरिलियम (Be) और एल्युमिनियम (AI), बोरॉन (B) और सिलिकॉन (SI) आदि के जोड़े।

25. डॉबेराइनर के त्रिक के संबंध में इनमे से कौन सा कथन सही नहीं है? [RRC Group D 22/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) यदि तीन तत्वों को परमाणु द्रव्यमान के अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो तीसरे तत्व का परमाणु द्रव्यमान अन्य दो तत्वों के परमाणु द्रव्यमान के औसत का लगभग बराबर होता है।
Solution:डॉबेराइनर के त्रिकः डॉबेराइनर ने तत्वों को परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया। बीच वाले तत्व का परमाणु द्रव्यमान उस त्रिक के अन्य दो तत्वों के परमाणु द्रव्यमान के अंकगणितीय माध्य (औसत) के लगभग बराबर होता है। उदाहरण लीथियम (LI), सोडियम (Na) और पोटैशियम (K) परमाणु द्रव्यमान 7, 23 और 39 के साथ डोबेराइनर त्रिक बनाते है।

26. आधुनिक आवर्त सारणी में धात्विक गुणों की प्रवृत्ति के संबंध में इनमे से कौन सा कथन सही है? [RRC Group D 22/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) धात्विक गुण आवर्त में घटता है, और समूह में नीचे की ओर जाने पर बढ़ता है।
Solution:क्योंकि संयोजी कोश के इलेक्ट्रॉनों पर कार्य करने वाला प्रभावी परमाणु आवेश आवर्त में बढ़ता है और समूह में नीचे की ओर घटता है। आवर्त सारणी 1872 में प्रकाशित हुई थी। मेंडेलीव ने तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान और भौतिक गुणों के आधार पर व्यवस्थित किया।

27. मेंडलीफ की आवर्त सारणी के अनुसार हैलोजन की तरह, हाइड्रोजन भी मौजूद होता है। [RRC Group D 22/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (b) द्विपरमाणुक अणु
Solution:द्विपरमाणुक अणु। द्विपरमाणुक तत्व हाइड्रोजन (H₂), नाइट्रोजन (N₂) ओर ऑक्सीजन (0₂)। त्रिपरमाणुक अणु एक ही या अलग रासायनिक तत्वों के तीन परमाणुओं से बना अणु। उदाहरण ओजोन (O₂) और पानी (H₂O) । एकपरमाणुक अणु कुछ तत्वों के अण मे केवल एक परमाणु होता है। उदाहरण- सभी अक्रिय गैसे - हीलियम (He), नियॉन (Ne), आर्गन (Ar), क्रिप्टॉन (Kr), जेनोन (Xe) और रेडॉन (Rn)। चतुः परमाणुक अणु वे अणु जिनमें चार परमाणु समान या भिन्न प्रकार के होते हैं। उदाहरण-फास्फोरस (Pa)।

28. न्यूलैंड के अनुसार प्रकृति में कितने तत्व विद्यमान थे ? [RRC Group D 22/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (b) 56
Solution:56 । जॉन न्यूलैंड्स अष्टक की अवधारणा पेश की (जहां हर आठवें तत्व के गुण दोहराए जाते हैं)।

29. आधुनिक आवर्त नियम के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है? [RRC Group D 26/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) किसी उदासीन परमाणु में, परमाणु क्रमांक इलेक्ट्रॉनों या प्रोटॉनों की संख्या के बराबर होता है।
Solution:आधुनिक आवर्त नियम तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु क्रमांक के अनुसार व्यवस्थित किया गया है।

30. डॉबराइनर के त्रिक के अनुसार, इनमे से कौन सा तत्व कैल्शियम और बेरियम के मध्य स्थित हो सकता है? (Ca का परमाणु द्रव्यमान = 40.1 और Ba का परमाणु द्रव्यमान = 137.3) [RRC Group D 26/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) स्ट्रॉन्शियम (परमाणु द्रव्यमान = 87.62)
Solution:स्ट्रॉन्शियम (परमाणु द्रव्यमान 87.62)। डॉबेराइनर के त्रिक डॉबराइनर ने परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में तत्व को व्यवस्थित किया। उन्होंने पाया कि मध्य तत्व का परमाणु द्रव्यमान उस त्रय के अन्य दो तत्वों के परमाणु द्रव्यमान के अंकगणित माध्य (औसत) के लगभग बराबर था जब उन्हें परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया गया था।