आवर्त सारणी-(रसायन विज्ञान)-(भाग-3)

Periodic table - Wikipedia

Total Questions: 50

41. जर्मेनियम, आर्सेनिक, सेलेनियम और ब्रोमीन के परमाणुओं में_______कोश होते हैं। [RRB Group D 17/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 4
Solution:4। किसी परमाणु में इलेक्ट्रॉन कोशों की संख्या उसके इलेक्ट्रॉन विन्यास से निर्धारित होती है जर्मेनियम (परमाणु संख्या-32), आर्सेनिक (33), सेलेनियम (34) और ब्रोमीन (35) आवर्त सारणी में आवर्त 4 के तत्व हैं, जो इंगित करता है कि उनमें चौथे ऊर्जा स्तर (कोश) तक इलेक्ट्रॉन भरते हैं। आवर्त यह आवर्त सारणी में एक क्षेतिज पंक्ति है।

42. समूह में______अभिक्रियाशील गैसें होती है। [RRB Group D 17/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (c) 18
Solution:समूह 18

43. दिए गए परमाणु क्रमांक वाले निम्नलिखित में से किस तत्व के रासायनिक गुण मैग्नीशियम के समान हैं? [RRB Group D 17/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (d) 4
Solution:4 परमाणु संख्याः बेरिलियम। समूह के तत्वों में समान रासायनिक गुण होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके परमाणुओं में उच्चतम ऊर्जा स्तर पर इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है। उदाहरण परमाणु संख्या 3 (लिथियम) और 11 (सोडियम) वाले तत्वों के गुण समान हैं, क्योंकि दोनों तत्वों का संयोजी कोश विन्यास समान है।

44. ऑक्सीजन के संबंध में क्लोरीन की संयोजकता है। [RRB Group D 17/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (b) 7
Solution:7 । संयोजकता रासायनिक बंध बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनों को ग्रहण करने, त्यागने या साझा द्वारा अन्य तत्वों के साथ संयोजन करने की तत्व की क्षमता का माप है। किसी परमाणु के सबसे बाहरी कोश में मौजूद इलेक्ट्रॉनों को संयोजी इलेक्ट्रॉन के रूप में जाना जाता है। तत्वों की संयोजकता  - हाइड्रोजन (H₁1), हीलियम (He₂O), बोरॉन (B₅, 3), कार्बन (C₆, 4), सल्फर (S₁₆, 2), पोटेशियम (K₁₉, 1)|

45. परमाणु क्रमांक 57 वाला तत्व किससे संबंधित है? [RRB Group D 17/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (d) d-ब्लॉक
Solution:d-ब्लॉक (संक्रमण तत्व)। इस ब्लॉक में आवर्त सारणी के समूह 3 से 12 तक के तत्व शामिल हैं। s-ब्लॉक समूह 1 (क्षार धातु) और समूह 2 (क्षारीय मृदा धातु) के तत्व। -ब्लॉक - इसमें गैर-धातु, उपधातु और अक्रिय गैसें शामिल हैं। f -ब्लॉक में लेंथेनाइड्स और एक्टिनाइड्स की दो श्रृंखलाएं होती हैं और इन्हें आंतरिक संक्रमण तत्व भी कहा जाता है।

46. आधुनिक आवर्त सारणी में हैलोजन को किस समूह में रखा गया है? [RRB Group D 18/09/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) 17ᵗʰ
Solution:17वां। मौजूद तत्व (17वां समूह) फ्लोरीन (F), क्लोरीन (CI), ब्रोमीन (Br), आयोडीन (1). और एस्टेटिन (At) हैं। आवर्त सारणी को 18 समूहों (स्तम्भों) और 7 आवर्ती (पंक्तियों) में विभाजित किया गया है। समूह 16: ऑक्सीजन परिवार (काल्कोजन) में ऑक्सीजन, सल्फर, सेलेनियम, टेल्यूरियम और पोलोनियम तत्व शामिल हैं। समूह 18: अक्रिय गैसें (हीलियम, नियॉन, आर्गन, क्रिप्टान, जेनॉन, रेडॉन)। समूह 1: क्षारीय धातुएँ (हाइड्रोजन, लिथियम, सोडियम, पोटैशियम, रुबिडियम, सीज़ियम और फ्रांसियम)।

47. परमाणु क्रमांक के आधार पर तत्वों का वर्गीकरण किसने किया था? [RRB Group D 18/09/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) मोजले
Solution:मोजले। इन्होंने इसकी खोज 1913 में की थी। न्यूलैंड्स का अष्टक नियमः जब तत्वों को परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो उन्होंने पाया कि प्रत्येक आठवें तत्व के गुण पहले के समान हैं। मेंडेलीव ने तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में और उनके रासायनिक गुणों के अनुसार व्यवस्थित किया।

48. तत्वों A, B, C, D और E, जिनका परमाणु क्रमांक क्रमशः 2, 3, 7, 10 और 30 है, में से कौन सा तत्व समान आवर्त से संबंधित होता है? [RRB Group D 18/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) B, C, D
Solution:B, C, D. प्रथम आवर्त में 2 तत्व शामिल हैं। दूसरे आवर्त में 8 तत्व शामिल हैं। तीसरे आवर्त में 8 तत्व शामिल हैं। इसलिए, पहले आवर्त में 1-2 परमाणु क्रमांक वाले तत्व होते हैं। दूसरे आवर्त में 3-10 परमाणु क्रमांक वाले तत्व हैं। तीसरे में 11 से 18 परमाणु क्रमांक वाले तत्व हैं।

49. दूसरे आवर्त से संबंधित और प्रबल श्रृंखलन गुण वाले तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास होगा: [RRB Group D 18/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 2,4
Solution:2. 4 । श्रृंखलन: परमाणुओं की एक-दूसरे से जुड़कर लंबी श्रृंखला बनाने की क्षमता। कार्बन (C, परमाणु संख्या 6) श्रृंखलन गुण को सबसे अधिक दर्शाता है लेकिन सिलिकॉन सल्फर और बोरॉन भी इसे कुछ हद तक दशति हैं । 2, 8, 2: मैग्नीशियम (Mg), तीसरा आवर्त (पंक्ति), समूह 2, परमाणु क्रमांक 121 2.6 ऑक्सीजन (0), दूसरा आवर्त समूह 16, परमाणु क्रमांक 8 1 2, 8, 4: सिलिकॉन (Si) - तीसरा आवर्त, समूह 14, परमाणु क्रमांक 14 |

50. यदि किसी तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2. 8, 2 है, तो यह आधुनिक आवर्त सारणी के किस आवर्त से संबंधित होगा? [RRB Group D 18/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 3
Solution:3 । परमाणु क्रमांक 12 वाले मैग्नीशियम का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8. 2 है। तीसरे आवर्त में आठ तत्व शामिल हैं: सोडियम्, मैग्नीशियम, एल्यूमीनियम, सिलिकॉन, फॉस्फोरस, सल्फर, क्लोरीन और आर्गन। इलेक्ट्रॉनिक विन्यास परमाणु नाभिक के चारों ओर कक्षाओं में इलेक्ट्रॉनों की व्यवस्था।