आवर्त सारणी-(रसायन विज्ञान)-(भाग-5)

Total Questions: 50

31. न्यूलैंड्स के अष्टक नियम के अनुसार, लौह, जो गुणों में_____और______जैसा दिखता है, इन तत्वों से बहुत दूर रखा गया है। [RRB Group D 10/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (a) Co और Ni
Solution:Co और Ni. न्यूलैंड्स का अष्टक नियम - 1866 में जॉन न्यूलैंड्स ने तत्वों को बढ़ते परमाणु द्रव्यमान के क्रम में व्यवस्थित किया, जो हाइड्रोजन से शुरू होकर थोरियम पर समाप्त होता है। उन्होंने देखा कि प्रत्येक आठवें तत्व के गुण पहले तत्त्व के समान थे जिसके कारण "अष्टक" की अवधारणा सामने आई।

32. इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 6 वाले तत्व की पहचान करें। [RRB Group D 10/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (b) ऑक्सीजन
Solution:ऑक्सीजन (प्रतीक 0 और परमाणु संख्या 8)। यह एक अधातु है जो पृथ्वी की पपड़ी और वायुमंडल में सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है। ओजोन (O₃) ऑक्सीजन का एक त्रिपरमाण्विक अपरूप है। नाइट्रोजन (N) परमाणु क्रमांक 7 होता है। ब्रोमीन (Br) -परमाणु क्रमांक 35 होता है। यह कमरे के ताप पर एक लाल-भूरे रंग का तरल है।

33. आधुनिक आवर्त सारणी में, जब_____की स्थिति की बात आती है, तो एक विसंगति होती है. क्योंकि इसे प्रथम आवर्त में या तो समूह 1 या समूह 17 में रखा जा सकता है। [RRB Group D 11/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (b) H
Solution:H (हाइड्रोजन) यह हैलोजन के साथ संयोजित होता है इसलिए इसे क्षार धातुओं के समूह 1 में रखा जा सकता है और यह एक द्वि-परमाणुक अणु के रूप में भी उपस्थित है तथा धातुओं के साथ आयनिक यौगिक बनाता है इसलिए इसे हैलोजन समूह (17) में भी रखा जा सकता है।

34. निम्नलिखित में से किस वर्गीकरण में तत्वों को उनके बढ़ते परमाणु क्रमांक के क्रम में व्यवस्थित किया गया है? [RRB Group D 11/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (a) आधुनिक आवर्त सारणी
Solution:आधुनिक आवर्त सारणी। मेली की आवर्त सारणी तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के कम में जयवस्थित किया गया है। न्यूरोड का एक नियम तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते कम में व्यवस्थित किया जाता है और प्रत्येक आठवें तत्व के गुण पहले तत्व के समान होते हैं।

35. _______समूह 17 से संबंधित सबसे कम अभिक्रियाशील तत्व है। [RRB Group D 11/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (b) आयोडीन
Solution:आयोडीन (I) |  गुण अधात्विक गहरा भूरा/ बैगनी काला. चमकीला ठोस समूह 17 के अन्य अधात्विक तत्व फ्लोरीन (F), क्लोरीन (CI), ब्रोमीन (Br), एस्टैटिन (At)। किसी तत्व की अभिक्रियाशीलता - उसके परमाणु त्रिज्या, विद्युत् ऋणात्मकता और आयनीकरण ऊर्जा सहित कई कारकों द्वारा निर्धारित होती है। समूह 17 का सर्वाधिक अभिक्रियाशीलता तत्व फ्लोरीन। परमाणु त्रिज्या एक आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर घटती है और एक समूह में ऊपर से नीचे जाने पर बढ़ती है।

36. कैल्शियम का परमाणु द्रव्यमान है: [RRB Group D 11/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (b) 40
Solution:40 । परमाणु द्रव्यमान की खोज -डाल्टन ने की थी। सिद्धांत डाल्टन का परमाणु सिद्धांत। 1 परमाणु द्रव्यमान = कार्बन के द्रव्यमान का 1/12 द्रव्यमान 12 परमाणु । अन्य तत्व और उनके परमाणु द्रव्यमान हाइड्रोजन (H₁) - 1 μ, कार्बन (C₆) -12 μ, | नाइट्रोजन (N₇) - 14 μ, ऑक्सीजन (O₈) - 16 μ, मैग्रीशियम (Mg₁₂) - 24 μ, सोडियम (Na₁₁) - 23 μ |

37. उस वस्तु का चयन करें जो निम्नलिखित समूह से संबंधित नहीं है: [RRB Group D 11/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) जिंक
Solution:जिंक (Zn) आवर्त सारणी के समूह 12 (IIB) में स्थित एक धातु है। यह एक चमकदार, तन्य और लचीली धातु है जो विद्युत और ऊष्मा का अच्छा संवाहक है। यह एक अपेक्षाकृत अभिक्रियाशील धातु भी है और अम्ल और क्षार के साथ अभिक्रिया करके लवण बना सकती है। नियॉन, हीलियम और आर्गन, सभी उत्कृष्ट गैसें हैं, जो आवर्त सारणी के समूह 18 (VIII A) से संबंधित हैं।

38. आधुनिक आवर्त सारणी में,_______आवर्त में केवल गैसें हैं। [RRB Group D 11/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 1
Solution:1. पहला आवर्त सबसे छोटा आवर्त है जिसमें केवल 2 तत्व हैं अर्थात् हाइड्रोजन (H) और हीलियम (He)। इस आवर्त में, केवल '1s' कक्षक भरा होता है। आधुनिक आवर्त सारणी में 18 समूह और 7 आवर्त हैं जिनमें 118 तत्व शामिल हैं।

39. आधुनिक आवर्त सारणी में, आवर्त_______में धातुओं को शामिल नहीं किया गया है। [RRB Group D 11/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (b) 1
Solution:1. आवर्त सारणी के पहले आवर्त में केवल दो तत्व हैं, हाइड्रोजन (H) और हीलियम (He)। धातुएँ आमतौर पर आवर्त सारणी में बाई ओर रखी गई है। वे चालकता, आघातवर्धनीय और तन्यता जैसे धात्विक गुण प्रदर्शित करते हैं।

40. आधुनिक आवर्त सारणी के समूह 1 के तत्वों को क्या कहा जाता है? [RRB Group D 12/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) क्षार धातुएँ
Solution:क्षारीय धातु। समूह 1 के तत्व, जिन्हें क्षार धातु के रूप में भी जाना जाता है, इसमें लिथियम (Li), सोडियम (Na), पोटैशियम (K), रुबिडियम (Rb), सीज़ियम (Cs), और फ्रेन्शियम (Fr), शामिल हैं। ये धातुएँ अत्यधिक क्रियाशील होती हैं और इनकी विशेषता यह होती है कि इनके सबसे बाहरी कोश में एक इलेक्ट्रॉन होता है, जिसे वे आसानी से त्यागकर धनावेशित आयन बनाते हैं।