इतिहास (मध्यप्रदेश)

Total Questions: 44

1. उदयगिरि की गुफाएं मध्य प्रदेश के कौन-से जिले में हैं? [M.P. P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) भोपाल
Solution:उदयगिरि की गुफाएं मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्थित हैं। विदिशा से लगभग 4 किमी. दूर स्थित उदयगिरि की गुफाएं चौथी-पांचवीं सदी में निर्मित हैं। गुप्त कालीन इन गुफाओं की तोरण श्रृंखला अति सुंदर है। गुफा क्रमांक 5 में विष्णु को वाराह अवतार में उत्कीर्ण किया गया है। भगवान विष्णु की विशालकाय मूर्ति विश्राम मुद्रा में है। वाराह अवतार की कहानी भगवान विष्णु द्वारा देवी पृथ्वी को हिरण्याक्ष राक्षस से बचाने से संबंधित है।

2. मध्य प्रदेश में प्रागैतिहासिक शिलाचित्र कहां पाए जाते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 1993]

Correct Answer: (d) भीमबेटका
Solution:प्रागैतिहासिक काल के मानव ने अपनी कलात्मक अभिरुचियों की भी अभिव्यक्ति की है। होशंगाबाद के निकट की गुफाओं, भोपाल के निकट भीमबेटका की कंदराओं तथा सागर के निकट पहाड़ियों से प्राप्त शैलचित्र इसके प्रमाण है।

3. 'जिब्राल्टर ऑफ इंडिया' किस दुर्ग को कहा जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2004]

Correct Answer: (c) ग्वालियर
Solution:मध्य प्रदेश के ग्वालियर दुर्ग को 'जिब्राल्टर ऑफ इंडिया' कहा जाता है। इसका निर्माण राजा सूरजसेन द्वारा करवाया गया था। ग्वालियर के विशाल पहाड़ी दुर्ग में 5 द्वार (आलमगीर दरवाजा, हिंडोला दरवाजा, गूजरी महल दरवाजा, चतुर्भुज मंदिर दरवाजा और हाथी-पौंड दरवाजा) हैं।

4. मध्य प्रदेश में 'अवंति' किसे कहा जाता था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2004]

Correct Answer: (b) उज्जैन
Solution:उज्जैन का प्राचीनतम नाम 'अवंतिका' था। चेदि और अवंति मध्य प्रदेश के इतिहास से संबंधित महाजनपद थे। 'अवंति' दो प्रांतों में विभक्त था- उत्तरी अवंति (राजधानी-उज्जयिनी) तथा दक्षिणी अवंति (राजधानी माहिष्मती)।

5. मध्य प्रदेश के किस जिले में असीरगढ़ का किला स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (b) खंडवा
Solution:प्रश्नकाल में असीरगढ़ का किला खंडवा जिले में स्थित था। अगस्त, 2003 को खंडवा जिले को विभाजित कर बुरहानपुर जिले का गठन किया गया। अतः अब असीरगढ़ का किला मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित है। यह उत्तर दिशा में नर्मदा व ताप्ती नदियों के बीच स्थित है। यहां से मौखरि वंश के पांचवें शासक सर्ववर्मा का मुद्रा लेख मिला है।

6. कौन-सा राजवंश मध्य प्रदेश से संबंधित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (a) कलचुरि
Solution:मध्य प्रदेश के प्राचीन इतिहास में कलचुरि राजवंश महत्वपूर्ण स्थान रखता है। अभिलेखों में इस वंश के राजाओं ने अपने को चंद्रवंशी माना है तथा कार्तवीर्य सहस्रार्जुन की संतान बताया है।

7. राजा भोज के किस कवि ने जैन धर्म अपना लिया था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (d) धनपाल
Solution:राजा भोज की सभा के पंडित (कवि) धनपाल प्रारंभ में जैन धर्म के विरोधी थे, किंतु बाद में जैन धर्म का अध्ययन करके जैन बन गए। धनपाल ने 'पाइयलच्छी' नामक प्राकृत शब्दकोश की रचना की। जैन धर्म स्वीकार करने के पश्चात उन्होंने पचास प्राकृत पद्यों में ऋषभपंचाशिका लिखी। उन्होंने अपने गद्य काव्य का नाम नायिका के नाम पर 'तिलकमंजरी' रखा।

8. रेशम बुनकरों की श्रेणी की जानकारी निम्नलिखित किस शिलालेख से मिलती है? [M.P.P.C. S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) दशपुर शिलालेख
Solution:दशपुर (मंदसौर) शिलालेख कुमारगुप्त के शासनकाल का है। इस लेख में कुमारगुप्त के राज्यपाल बंधुवर्मा (बंधुवर्मन) का उल्लेख मिलता है। इसमें सूर्य मंदिर के निर्माण का उल्लेख मिलता है। यहां से प्राप्त लेख में 'पट्टवाय श्रेणी' (रेशमी सूत बुनने वालों की समिति) तथा इंदौर लेख में 'तौलिक श्रेणी' का उल्लेख मिलता है।

9. शुंगों के पूर्वज मूलतः किस स्थान से थे? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) उज्जैन
Solution:शुंगों के पूर्वज मूलतः उज्जैन से थे, जो मध्य प्रदेश में अवस्थित है। शुंग वंश का अंतिम शासक देवभूति था, जिसकी हत्या उसके मंत्री (अमात्य) वासुदेव ने की थी। शुंग राजवंश प्राचीन भारत का एक ब्राह्मण राजवंश था।

10. किस वंश ने ओरछा को बुंदेलखंड की राजधानी बनाया था? [M.P.P.C.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (a) बुंदेला
Solution:ओरछा की स्थापना 16वीं सदी में बुंदेला राजपूत रुद्रप्रताप ने की थी। रुद्रप्रताप के साथ ही ओरछा के शासकों का युगारंभ होता है।