उत्तर वैदिक कालTotal Questions: 451. निम्नलिखित में से कौन-सा उपनिषद सर्वाधिक प्राचीन व सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?(a) छांदोग्य व बृहदारण्यक(b) बृहदारण्यक व कठोपनिषद्(c) कठ व मुंडक(d) मुंडक व प्रश्नCorrect Answer: (a) छांदोग्य व बृहदारण्यकSolution:उपनिषद ऐसा ज्ञान प्राप्त करने पर बल देते हैं, जिसके माध्यम से आत्मा ब्रह्म में लीन हो जाए और संसार के आवागमन चक्र से मुक्ति मिल जाए। दो सबसे प्राचीन व महत्वपूर्ण उपनिषद (1) छांदोग्य (2) बृहदारण्यक हैं2. हस्तिनापुर के बाढ़ में बह जाने के पश्चात कुरु वंश के लोग, पुनः किस स्थान पर बसे?(a) कोसल(b) पांचाल(c) कौशाम्बी(d) रामग्रामCorrect Answer: (c) कौशाम्बीSolution:हस्तिनापुर के बाढ़ में बह जाने के पश्चात कुरु वंश के जो लोग जीवित रहे, वे इलाहाबाद के पास कौशांबी में जाकर बस गए।3. पांचाल राज्य आधुनिक उत्तर प्रदेश के किन जिलों में विस्तृत था ?(1) बरेली(2) बदायूं(3) फर्रुखाबाद(4) आगराउपर्युक्त के आधार पर सही विकल्प का चयन करें।(a) केवल 1(b) 1 और 2(c) 1, 2 और 3(d) उपर्युक्त सभीCorrect Answer: (c) 1, 2 और 3Solution:पांचाल राज्य, आधुनिक उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली, बदायूं एवं फर्रुखाबाद जिलों तक विस्तृत था, उत्तर वैदिक साहित्य में वर्णित पांचाल, दार्शनिक राजाओं तथा तत्वज्ञानी ब्राह्मणों के लिए प्रसिद्ध रहा है।4. निम्नलिखित में से किस ब्राह्मण ग्रंथ में राजा जनक का उल्लेख हुआ है?(a) शतपथ ब्राह्मण(b) ऐतरेय ब्राह्मण(c) गोपथ ब्राह्मण(d) षडविशं ब्राह्मणCorrect Answer: (a) शतपथ ब्राह्मणSolution:शतपथ ब्राह्मण में कहा गया है कि सीता के पिता और विदेह के राजा जनक ने हल चलाया था। अतः इस प्रकार शतपथ ब्राह्मण में विदेह के राजा जनक का जिक्र हुआ है5. उत्तर-वैदिक काल के संदर्भ में असत्य विकल्प का चयन करें?(a) लोगों की जीविका खेती हो चली थी(b) उत्तर वैदिक काल में हल चलाना उच्च वर्णों के लिए वर्जित हो गया था।(c) चावल को व्रीहि कहा जाता था।(d) वैदिक अनुष्ठानों में मुख्य रूप से गेहूं के प्रयोग का विधान है।Correct Answer: (d) वैदिक अनुष्ठानों में मुख्य रूप से गेहूं के प्रयोग का विधान है।Solution:वैदिक अनुष्ठानों में चावल के प्रयोग का विधान है, पर गेहूं का प्रयोग कदाचित ही होता था। अन्य उत्तर वैदिक काल के संदर्भ में दिए सभी कथन सत्य हैं।6. उत्तर वैदिक काल में सीता शब्द का प्रयोग किसके संदर्भ में किया जाता था?(a) हल(b) हलरेखा(c) भूमि(d) कृषि योग्य भूमिCorrect Answer: (b) हलरेखाSolution:उत्तर वैदिक काल में हल को 'सिरा' तथा 'हलरेखा' को 'सीता' कहा जाता था, हल में 6, 8 और यहां तक कि चौबीस बैलों से जोते जाने का उल्लेख है।7. उत्तर वैदिक काल में 'निष्क और शतमान' शब्दों का प्रयोग किसके संदर्भ में किया जाता था?(a) सोना(b) मुद्रा(c) जेवरात(d) वस्त्रोंCorrect Answer: (b) मुद्राSolution:उत्तर वैदिक काल में निष्क और शतमान मुद्रा की इकाइयां थीं, लेकिन उत्तर वैदिक काल में किसी खास भार, आकृति और मूल्य के सिक्कों के चलन का कोई साक्ष्य नहीं मिलता है8. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें- कथन 1- उत्तर वैदिक काल में एल्युमिनियम के बर्तन बनाए जाते थे।कथन 2- सोने व चांदी का उपयोग आभूषण तथा प्लेटों को बनाने में किया जाता था।उपर्युक्त कथनों के आधार पर उत्तर वैदिक काल के संदर्भ में सही विकल्प का चयन करें।(a) केवल 1(b) केवल 2(c) न तो 1 न ही 2(d) 1 और 2 दोनोंCorrect Answer: (b) केवल 2Solution:उत्तर वैदिक काल में तांबे के बर्तन बनाए जाते थे न कि एल्युमिनियम के, अतः कथन (a) असत्य है। सोने तथा चांदी का उपयोग आभूषण तथा प्लेटें आदि बनाने के लिए होता था। इनके अलावा लोहा, सीसा तथा रांगा का भी प्रयोग होता था।9. निम्नलिखित में से उत्तर वैदिक काल के लोगों के मध्य सर्वाधिक प्रचलित मृदभांड कौन-सा था?(a) काला-व-लाल मृद्भांड(b) चित्रित धूसर मृद्भांड(c) काली पॉलिशदार मृद्भांड(d) लाल मृद्भांडCorrect Answer: (d) लाल मृद्भांडSolution:उत्तर वैदिक काल के लोग 4 प्रकार के मृद्भांडों से परिचित थे- काला-व-लाल मृद्भांड, चित्रित धूसर मृद्भांड, काली पॉलिशदार मृद्भांड तथा लाल मृद्भांड। उत्तर वैदिक काल के लोगों के मध्य सर्वाधिक प्रचलित मृद्भांड लाल मृद्भांड था, तथा चित्रित धूसर मृद्भांड सर्वाधिक विशिष्ट मृद्भांड था।10. निम्नलिखित में से किस ब्राह्मण ग्रंथ में विश्वामित्र को एक क्षत्रिय बताया गया है?(a) ऐतरेय ब्राह्मण(b) शतपथ ब्राह्मण(c) कौषकीय ब्राम्हण(d) षडविंश ब्राह्मणCorrect Answer: (a) ऐतरेय ब्राह्मणSolution:विश्वामित्र को ऋग्वेद में एक ऋषि बताया गया है, लेकिन ऐतरेय ब्राह्मण में उन्हे क्षत्रिय बताया गया है। ऐतरेय ब्राह्मण ग्रंथ में हम देखते हैं कि जाति के मामले में कठोरता आना प्रारंभ हो गई थी।Submit Quiz12345Next »