उद्योग

Total Questions: 13

1. उद्योग और उसके स्थान से संबंधित निम्न में से कौन-सा/से युग्म सुमेलित है/हैं? [C.P.O.S.I. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)]

I. लौह और इस्पात संयंत्र - भिलाई

II. कॉटन टेक्सटाइल - लखनऊ

Correct Answer: (b) केवल I
Solution:लौह और इस्पात संयंत्र छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्थित है, जबकि उत्तर भारत के कानपुर, इटावा, मोदीनगर, बरेली आदि नगरों में मुख्यतः सूती वस्त्र उद्योग के कारखानें स्थित हैं।

2. भारत के किस शहर को उसके ऑटोमोबाइल उद्योग के कारण 'डेट्रायट ऑफ इंडिया' कहा जाता है? [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) चेन्नई
Solution:चेन्नई को "डेट्रायट ऑफ इंडिया" कहा जाता है क्योंकि यह बड़ी संख्या में ऑटोमोबाइल विनिर्माण कंपनियों का हब है। चेन्नई का मोटर वाहन उद्योग भारत में सबसे बड़े उद्योगों में एक है और पिछले कुछ दशकों में तेजी से बढ़ रहा है। मुंबई को भारत की वित्तीय राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। बंगलुरू को "सिलिकॉन वैली ऑफ इंडिया" भी कहा जाता है।

3. भारत के किस राज्य में एल्युमीनियम प्रगलन संयंत्रों की संख्या सबसे अधिक है? [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) ओडिशा
Solution:भारत के ओडिशा में एल्युमीनियम प्रगलन संयंत्रों की संख्या सबसे अधिक है। ओडिशा के एल्युमीनियम प्रगलन संयंत्रों में शामिल कुछ प्रमुख कंपनियों में नाल्को, वेदांता एल्युमीनियम लिमिटेड, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड आदि हैं।

4. भारत में लौह और इस्पात उद्योगों का सर्वाधिक संकेंद्रण किस क्षेत्र में है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (II-पाली), CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) छोटा नागपुर का पठार
Solution:भारत में लौह और इस्पात उद्योगों का सर्वाधिक संकेंद्रण छोटा नागपुर का पठार क्षेत्र में है। भारत के कोयला क्षेत्रों में से अधिकांश गोण्डवाना काल से संबंधित हैं। छोटा नागपुर का पठार गोण्डवाना क्षेत्र में ही आता है।

5. निम्नलिखित में से कौन-से भारत के महत्वपूर्ण इस्पात उत्पादक केंद्र हैं? [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (III-पाली)]

I. भिलाई

II. जमशेदपुर

III. राउरकेला

Correct Answer: (c) I, II और III
Solution:लौह एवं इस्पात उद्योगों का सर्वाधिक संकेंद्रण छोटा नागपुर के पठार के क्षेत्र में है। इन क्षेत्रों के अंतर्गत जमशेदपुर, बर्नपुर, बोकारो, दुर्गापुर, राउरकेला आदि लौह-इस्पात संयंत्र आते हैं।

6. IISCO (इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी) ने अपना पहला कारखाना कहां स्थापित किया था? [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) हीरापुर
Solution:IISCO (इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी) ने 1922 में पहली बार पश्चिम बंगाल के हीरापुर (बाद में बर्नपुर कहा जाने लगा) में एक ओपन-टॉप ब्लास्ट फर्नेस से आयरन का उत्पादन किया। यह पूर्ण रूप से विकसित औद्योगिक प्लांट भारत के सबसे पुराने प्लांटों में से एक है।

7. राउरकेला स्टील प्लांट जर्मनी के सहयोग से भारत के किस राज्य में स्थापित किया गया था? [CGL(T-I) 25 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) ओडिशा
Solution:राउरकेला स्टील प्लांट जर्मनी के सहयोग से भारत के ओडिशा राज्य में स्थापित किया गया था। इसका उद्घाटन 1959 में पूर्व भारतीय राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने किया था।

8. 19वीं सदी की शुरुआत में भारत में कॉटन मिलें ज्यादातर निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित थीं? [CGL (T-I) 03 दिसंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) महाराष्ट्र
Solution:19वीं सदी की शुरुआत में भारत में कॉटन मिलें (सूती कपड़ा मिलें) अधिकांशतः महाराष्ट्र राज्य में स्थित थीं। भारत में पहली सूती कपड़ा मिल 1818 ई. में फोर्ट ग्लास्टर (कोलकाता) में स्थापित हुई। भारत की पहली सफल सूती कपड़ा मिल 1854 ई. में कावसजी नानाभाई डावर द्वारा तत्कालीन बंबई में स्थापित की गई थी।

9. निम्नलिखित में से कौन-सा उद्योग भारत में अपने आप में एक बड़ा उपभोक्ता भी है? [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) रसायन
Solution:रसायन उद्योग अपने आप में एक बड़ा उपभोक्ता भी है। रसायन उद्योग के भीतर व्यापक विविधता है और इसमें 80 हजार से अधिक वाणिज्यिक उत्पाद शामिल हैं। यह उद्योग देश के औद्योगिक एवं कृषि विकास की रीढ़ है तथा यह कई डाउनस्ट्रीम उद्योगों जैसे वस्त्र, कागज, रंग, वार्निश, साबुन, डिटर्जेंट, औषधि आदि के लिए मूलभूत सामग्री प्रदान करता है। अतः सही उत्तर विकल्प (c) होगा।

10. सूरत, नवसारी और भावनगर किस उद्योग में अपनी भागीदारी के लिए जाने जाते हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) हीरा उद्योग
Solution:सूरत, नवसारी और भावनगर हीरा उद्योग में अपनी भागीदारी के लिए जाने जाते हैं। खम्भात की खाड़ी के निकट स्थित भावनगर अपने हीरे की कटाई और पॉलिशिंग उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।