एजेंडा-21 व अन्य अभिसमय (विविध)

Total Questions: 9

1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2017]

1. मोटर वाहनों के टायरों और ट्यूबों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का मानक चिह्न अनिवार्य है।

2. AGMARK, खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा जारी एक गुणता प्रमाणन चिह्न है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं-

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards: BIS) भारत का राष्ट्रीय मानक संस्थान है। भारत में औद्योगिक विकास, उपभोक्ता संरक्षण तथा दैनिक जीवन में मानकों के निर्धारण की संगठित प्रक्रिया जनवरी, 1947 में 'भारतीय मानक संस्था' (Indian Standards Insti- tution : ISI) की स्थापना के साथ शुरू हुई थी। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) 1 अप्रैल, 1987 को संसदीय अधिनियम, 1986 के द्वारा अस्तित्व में आया, जिसने भारतीय मानक संस्था (ISI) के कर्मचारियों, संपत्तियों एवं देनदारियों तथा कार्यों को ग्रहण करते हुए विस्तृत कार्यक्षेत्र और अधिक शक्तियों के साथ गठित हुआ। इस संस्था का उद्देश्य वस्तुओं का मानकीकरण, चिह्नीकरण और उन्हें गुणवत्ता प्रमाण-पत्र देना तथा इन कार्यों से संबद्ध तथा अनुषंगी मामलों से संबंधित गतिविधियों का सामंजस्यपूर्ण विकास करना है। वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मानक ब्यूरो ने विभिन्न प्रकार के उत्पादों के लिए लगभग 14000 से अधिक लाइसेंस जारी किए हुए हैं। आई.एस.आई. (ISI) का निशान भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रदान किया जाने वाला प्रमुख मानक चिह्न है। यह अधिकांशतः सभी संसाधित (Process) किए गए खाद्य उत्पादों सहित आम उपभोग की अधिकांश वस्तुओं जैसे विद्युत उपकरण, सीमेंट, लोहे के पाइप आदि पर लगाया जाता है। 'AGMARK' (एगमार्क) खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा नहीं बल्कि भारत सरकार के विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय (DMI) द्वारा जारी एक गुणता प्रमाणन चिह्न है। विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय खाद्य पदार्थों का श्रेणीकरण एवं चिह्नांकन करता है। वर्ष 1935 में स्थापित यह विभाग वर्तमान में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के तहत कृषि, सहयोग एवं किसान कल्याण विभाग के संलग्न कार्यालय के रूप में कार्यरत है।

2. रासायनिक आयुध निषेध संगठन' (Organisation for the Prohibition of Chemical Weapons: OPCW) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2016]

1. यह यूरोपीय संघ का एक संगठन है, जिसकी NATO तथा WHO से कार्यकारी संधि है।

2. यह नए शस्त्रों के प्रादुर्भाव को रोकने के लिए रासायनिक उद्योग का अनुवीक्षण करता है।

3. यह राज्यों (पार्टियों) को रासायनिक आयुध के खतरे के विरुद्ध सहायता एवं संरक्षण प्रदान करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2 और 3
Solution:रासायनिक आयुध निषेध संगठन (Organisation for the Prohibition of Chemical Weapons: OPCW) रासायनिक आयुध अभिसमय (Chemical Weapon Convention) की कार्यान्वयन संस्था (Implementing Body) है। इस समय OPCW में 193 सदस्य देश हैं, जो विश्व को रासायनिक हथियारों से मुक्त करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। यह नए शस्त्रों के प्रादुर्भाव को रोकने के लिए रासायनिक उद्योग का अनुवीक्षण करता है। यह राज्यों (पार्टियों) को रासायनिक आयुध के खतरे के विरुद्ध सहायता व संरक्षण प्रदान करता है।

3. 'वनस्पति जलवायु का सही सूचक है।' यह कथन संबंधित है- [U.P. P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) कोपेन
Solution:रूसी-जर्मन वनस्पति विज्ञानी तथा जलवायु विज्ञानवेत्ता व्लादिमीर कोपेन ने वर्ष 1900 में विश्व का जलवायवीय वर्गीकरण प्रस्तुत किया, जिसे वर्ष 1918, 1931 तथा वर्ष 1936 में संशोधित एवं परिमार्जित किया। कोपेन ने वनस्पति को जलवायु का सही सूचक माना है। इसने कैंडोल द्वारा 1874 ई. में प्रस्तावित विश्व के पांच वनस्पति मंडलों को विश्व की जलवायु के विभाजन का आधार बनाया है। कालांतर में कोपेन की भांति थार्नथ्वेट ने भी यह स्वीकार किया कि वनस्पति, जलवायु की सूचक होती है तथा वनस्पति पर वर्षा की मात्रा तथा तापमान का पर्याप्त प्रभाव होता है, परंतु वाष्पीकरण को भी ध्यान में रखा है। इसी आधार पर थार्नश्वेट ने वर्षण प्रभाविता (Precipiation effectiveness) को जलवायु प्रदेशों के सीमा निर्धारण में महत्व प्रदान किया है। जहां कोपेन ने वनस्पति को जलवायु का प्रत्यक्ष सूचक माना है, वहां थार्नश्वेट ने वनस्पति को जलवायु के अप्रत्यक्ष तत्व के रूप में स्वीकार किया है।

4. बेहतर नगरीय भविष्य की दिशा में कार्यरत संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र पर्यावास (UN-Habitat) की भूमिका के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2017]

1. संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा संयुक्त राष्ट्र पर्यावास को आज्ञापित किया गया है कि वह सामाजिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से धारणीय ऐसे कस्बों और शहरों को संवर्धित करे जो सभी को पर्याप्त आश्रय प्रदान करते हों।

2. इसके साझीदार सिर्फ सरकारें या स्थानीय नगर प्राधिकरण ही हैं।

3. संयुक्त राष्ट्र पर्यावास, सुरक्षित पेयजल व आधारभूत स्वच्छता तक पहुंच बढ़ाने और गरीबी कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था के समग्र उद्देश्य में योगदान करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (b) केवार 1 और 3
Solution:संयुक्त राष्ट्र मानव पर्यावास कार्यक्रम (UN-Habitat) मानवअधिवास एवं धारणीय शहरी विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ का एक अभिकरण है। इसकी स्थापना वर्ष 1978 में की गई थी। इस अभिकरण का मुख्यालय केन्या की राजधानी गैरोबी में है। इस अभिकरण को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अधिकार (Mandated) दिया गया है कि सामाजिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से धारणीय कस्बों एवं शहरों को प्रोत्साहित करें, जो सभी को यथोचित आश्रय उपलब्ध कराता हो। इसके साझीदारों में केवल सरकारें एवं स्थानीय नगर प्राधिकरण ही सम्मिलित नहीं हैं। व्यक्तिगत एवं गैर-सरकारी साझीदार भी इसमें सम्मिलित है। यह अभिकरण सुरक्षित पेयजल व आधारभूत स्वच्छता तक पहुंच बढ़ाने और गरीबी कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था के सन्द्र उद्देशा में अप्रत्यक्ष रूप से योगदान करता है। इस प्रकार कथन 1 एवं 3 सही हैं। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

5. पांच राइनो श्रेणी के राष्ट्र, जिन्होंने एक घोषण-पत्र 'द न्यू डेल्ही डिक्लेरेशन ऑन एशियन राइनोस, 2019' पर हस्ताक्षर किए हैं- भारत, नेपाल, मलेशिया, इंडोनेशिया और ? [65 B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) भूटान
Solution:एशियन राइनो रेंज देशों (भारत, नेपाल, मलेशिया, इंडोनेशिया और भूटान) की द्वित्तीय बैठक 26 फरवरी से 28 फरवरी, 2019 के मध्य संपन्न हुई। इस बैठक में इनके द्वारा एशियन राइनी के संरक्षण व सुरक्षा हेतु एक घोषणा-पत्र 'द न्यू डेल्ही डिक्लेरेशन ऑन एशियन राइनोस, 2019' पर हस्ताक्षर किया गया। इसका आयोजन IUCN एशियन राइनो स्पेशलिस्ट ग्रुप, WWF- इंडिया और आरण्यक के सहयोग से भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में किया गया।

6. निम्नलिखित में से कौन-सी 'एजेंडा-21' की सही परिभाषा है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) यह 21वीं सदी में विश्व पर्यावरण संरक्षण हेतु एक कार्ययोजना है।
Solution:'एजेंडा-21' सतत विकास के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र की गैरबद्ध स्वैच्छिक कार्ययोजना है। इसका उद्देश्य 21 वीं सदी में विश्व पर्यावरण को संरक्षित करना है। यह कार्ययोजना वर्ष 1992 में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में संपन्न 'पर्यावरण एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन' (UNCED) के दौरान सृजित की गई थी।

7. 'एजेंडा-21' किस क्षेत्र से संबंधित है? [U.P.R.OJA.R.O. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) सतत विकास
Solution:'एजेंडा-21' सतत विकास के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र की गैरबद्ध स्वैच्छिक कार्ययोजना है। इसका उद्देश्य 21 वीं सदी में विश्व पर्यावरण को संरक्षित करना है। यह कार्ययोजना वर्ष 1992 में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में संपन्न 'पर्यावरण एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन' (UNCED) के दौरान सृजित की गई थी।

8. "एजेंडा-21' में कितने समझौते हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) 4
Solution:एजेंडा-21' सतत विकास के संबंध में संयुक्त राष्ट्र की एक गैर- बाध्यकारी, स्वेच्छा से लागू की जाने वाली कार्ययोजना है। यह एक दस्तावेज है, जिसे 40 अध्यायों एवं 4 वर्गों में बांटा गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रारंभ में जारी उत्तर कुंजी में इस प्रश्न के उत्तर के रूप में विकल्प (b) को सही माना था, परंतु बाद में जारी संशोधित उत्तर कुंजी में इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया।

9. एगमार्क एक्ट भारत में कब लागू किया गया? [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (a) 1937 में
Solution:एगमार्क (AGMARK) एक्ट या Agricultural Produce (Grading and Marking) Act वैधानिक रूप से वर्ष 1937 से अस्तित्व में आया।