एल.डी.ए. (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2003 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 75

61. दुग्ध प्रोटीन को पचाने वाला इंजाइम है-

Correct Answer: (c) रेनिन
Solution:व्याख्या- पेप्सिन प्रोटीन को खण्डित कर सरल पदार्थों में परिवर्तित कर देता है। रेनिन एन्जाइम दूध में घुली हुई प्रोटीन केसीन को ठोस प्रोटीन कैल्शियम पैराकेसीनेट को दही के रूप में बदल देता है। ट्रिप्सिन क्षारीय प्रोटीन को पचाता है। इरेप्सिन प्रोटीन के अनपचे भाग को अमीनो अम्ल में परिवर्तित कर देता है।

62. हमारे शरीर का अधिकतम भार बना है-

Correct Answer: (d) जल का
Solution:व्याख्या- हमारे शरीर के भाग का लगभग 60% जल होता है। यह शरीर की सभी कोशिकाओं का एक महत्वपूर्ण घटक है। शरीर में संपूर्ण रासायनिक अभिक्रियायें तथा प्रक्रमण जल के माध्यम से ही होते हैं। सम्पूर्ण शरीर से जल निकल जाने पर उसका भार 1/3 ही रह जाएगा।

63. एक वर्णान्ध (Colour-blind) पुरुष का विवाह एक सामान्य स्त्री से होता है जिसके माता-पिता की दृष्टि भी सामान्य थी उनके बच्चों की निम्नलिखित में से कितने प्रतिशत की वर्णान्ध होने की संभावना है?

Correct Answer: (b) 50%
Solution:व्याख्या- वर्णान्धता का प्रभाव लिंग सूत्र X क्रोमोसोम पर होता है। अतः पुरुष इससे अधिक प्रभावित होता है जबकि XX होने पर ही महिला प्रभावित होती है। माता-पिता में से पिता के प्रभावित होने तथा माता के वाहक न होने की दशा में बच्चों का केवल x क्रोमोसोम प्रभावित होगा। अतः लड़के वर्णान्ध जबकि लड़कियां वाहक होगी। अतः 50% बच्चे वर्णान्ध होंगे।

64. लाल रक्त कणिकाओं (R.B.Cs.) का रंग होता है-

Correct Answer: (d) हीमोग्लोबिन के कारण
Solution:व्याख्या- लाल रुधिर कणिकाओं (R.B.C.) का रंग हीमोग्लोबीन (Hb) के कारण लाल होता है। ध्यातव्य है कि लाल रुधिर कोशिकाएं केंद्रक विहीन (Nucleus) होती हैं। इनकी संख्या सामान्यतः 40 से 50 लाख प्रति माइक्रो लीटर होती है।

65. यीस्ट (Yeast) और मशरूम (Mushrooms) है-

Correct Answer: (c) फफूँद (Fungi)
Solution:व्याख्या- यीस्ट और मशरूम फफूंद (Fungi) या कवक है। कवक ऐसी श्रेणी का पौधा है जिसमें पर्णहरित नहीं होता। पर्णहरित के अभाव में इसमें प्रकाश संश्लेषण की क्रिया नहीं होती है। फलतः यह अपना भोजन स्वयं नहीं बना पाता। यह विभिन्न प्रकार के जैविक पदार्थों से जैसे गोबर, सड़े-गले फलों, सब्जियों से अपना भोजन ग्रहण करता है। इनका उपयोग एल्कोहल और डबल रोटी बनाने में किया जाता है।

66. इन्सुलिन का उत्पादन किया जाता है-

Correct Answer: (a) आइलेट्स ऑफ लैंगरहैन्स द्वारा
Solution:व्याख्या- इन्सुलिन 'लैंगरहँस की द्वीपिका' के द्वारा स्स्रावित एक हार्मोन है जो रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है। यह ग्लूकोज के उपापचय का नियमन करता है। यकृत में ग्लूकोज से ग्लाइकोजन के संश्लेषण की क्रिया को प्रेरित करता है। यह RNA संश्लेषण को प्रेरित करता है। इसके अल्पस्त्रस्रावण से मधुमेह या डायबिटीज नामक रोग हो जाता है।

67. कम्प्यूटर में स्मृति के प्रकार है-

(1) ड्रैम

(2) ईप्रोम

(3) सर्वर

(4) ईईप्रोम

नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (c) 1, 2 और 4
Solution:व्याख्या - ड्रैम, ईप्रोम और ईईप्रोम स्मृति के प्रकार हैं जबकि सर्वर कम्प्यूटर नेटवर्क को नियंत्रण करने वाली विधा है जो कि सभी वेबसाइटों को जानकारी उपलब्ध कराता है।

68. मॉनिटर' (MONITOR) शब्द सम्बन्धित है-

(1) एक साधारण प्रचलन तन्त्र से

(2) उपयोक्ता को एक प्रोग्राम में प्रवेश करने के लिए इजाजत देना

(3) उपयोक्ता को प्रोग्राम चलाने के लिए इजाजत देना

(4) उपयोक्ता को प्रोग्राम में परिवर्तन करने के लिए इजाजत देना

नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (d) सभी चारों
Solution:व्याख्या- मॉनिटर कम्प्यूटर का विजुअल डिसप्ले यूनिट है। इसकी स्क्रीन पर कम्प्यूटर पर किए जा रहे कार्य प्रदर्शित होते रहते हैं। जो उपभोक्ता के प्रोग्राम में एडिटिंग करने में सहायक होते है। इसमें कैथोड रे ट्यूब होती है, जिससे इलेक्ट्रॉन उत्पन्न होते हैं, जो स्क्रीन पर तस्वीरें बनाते हैं। स्क्रीन पर बिन्दुओं का क्रम विन्यास होता है जिसे फ्लक्स कहते हैं। मानीटर के स्क्रीन पर ऊपर से नीचे 200 तथा बाएं से दाएं 640 फ्लक्स होते हैं।

69. ब्रह्मोस' (Brahmos) है-

Correct Answer: (c) एक प्रक्षेपास्त्र
Solution:व्याख्या-'दागो और भूल जाओ' के अचूक सिद्धान्त पर भारत- रूस संयुक्त परियोजना के तहत् विकसित की गयी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (प्रक्षेपास्त्र) ब्रह्मोस की मारक क्षमता 290 किमी. तक है। ध्वनि की गति से दोगुनी रफ्तार से चलने वाली 8 मीटर लम्बी यह मिसाइल 14 किमी. की ऊँचाई तक जा सकती है। यह अपने मूल निशाने से 20 किमी. के दायरे में निशाना साधने के लिए अपना रास्ता भी खुद बदल सकती है। यह रूस की P-800 ऑकिस क्रूज मिसाइल की प्रौद्योगिकी पर आधारित है।

70. ई-व्यापार (E-Commerce) का अर्थ है-

Correct Answer: (c) इंटरनेट पर व्यापार
Solution:व्याख्या- इलेक्ट्रॉनिक वाणिज्य या (ई-कॉमर्स) से तात्पर्य है इंटरनेट पर कारोबार करना या वस्तुओं और सेवाओं की वेब संग्रहों के माध्यम से बिक्री और खरीद करना। ई-कामर्स इंटरनेट और विश्वव्यापी प्रौद्योगिकियों का मात्र एक सेट न रहकर ग्राहकों को उत्पाद और सेवाएं पूरी तरह पहुँचाने में सहायता व समर्थन देता है।