एल.डी.ए. (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2006 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 75

61. भारत में संसद के दोनों सदनों की सम्मिलित बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?

Correct Answer: (c) लोकसभा अध्यक्ष
Solution:व्याख्या-जब दोनों सदनों के बीच किसी विधान के सम्बन्ध में मतभेद होने पर संविधान के अनुच्छेद 108 के तहत संयुक्त बैठक बुलाई जाती है तो उसकी अध्यक्षता लोक सभा का अध्यक्ष करता है और बैठक के सम्बन्ध में प्रक्रिया नियम उसके निदेशों तथा आदेशों के अन्तर्गत लागू होते हैं। इस प्रकार दोनों सदनों पर लोकसभा अध्यक्ष की सर्वोच्चता सर्वोपरि होती है।

62. भारत का राष्ट्रपति लोकसभा में दो सदस्यों को, निम्न में से, किसका प्रतिनिधित्व करने के लिए मनोनीत कर सकता है?

Correct Answer: (b) आंग्ल-भारतीय
Solution:व्याख्या-संविधान में उपबन्ध है कि लोकसभा के 530 से अधिक सदस्य राज्यों में प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों से प्रत्यक्ष रीति से चुने जायेंगे और 20 से अनधिक सदस्य संघ राज्य क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रपति आंग्ल भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए दो से अनधिक सदस्य मनोनीत कर सकता है। इसका प्रावधान अनुच्छेद 331 में है। 104वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 2019 के द्वारा आंग्ल भारतीय समुदाय के प्रतिनिधित्व को समाप्त कर दिया गया है।

63. प्रथम लोकसभा का अध्यक्ष कौन था?

Correct Answer: (d) जी. वी. मावलंकर
Solution:व्याख्या - प्रथम लोक सभा का गठन 6 मई, 1952 को हुआ था। प्रथम लोक सभा अध्यक्ष श्री जी.वी. मावलंकर थे तथा उपाध्यक्ष श्री एम.ए. आयंगर थे। वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला तथा उपाध्यक्ष एम. थम्बीदुरई हैं।

64. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सकता है?

Correct Answer: (c) अनुच्छेद 356
Solution:व्याख्या - अनुच्छेद 356 के अनुसार, अगर राष्ट्रपति को राज्यपाल के प्रतिवेदन पर या अन्य किसी प्रकार से समाधान हो जाए कि ऐसी परिस्थितियाँ पैदा हो गयी हैं कि किसी राज्य का शासन संविधान के उपबन्धों के अनुसार नहीं चलाया जा सकता है तो राष्ट्रपति शासन की घोषणा की जा सकती है।

65. आपातकाल में किसी राज्य विधान सभा की अवधि बढ़ायी जा सकती है-

Correct Answer: (b) संसद द्वारा
Solution:व्याख्या - राष्ट्रीय आपात के समय संसद किसी राज्य विधानसभा का कार्यकाल प्रत्येक बार में एक वर्ष के लिए बढ़ा सकती है जो कि आपातकाल की समाप्ति के बाद अधिकतम छः मास तक ही रहता है।

66. भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?

Correct Answer: (b) 25 वर्ष
Solution:व्याख्या - भारतीय प्रधानमंत्री लोकसभा के बहुमत दल का नेता होता है अतः लोकसभा से सदस्य होने की आयु 25 वर्ष निर्धारित की गयी है। इस प्रकार कोई भी व्यक्ति 25 वर्ष की आयु में भारत का प्रधानमंत्री हो सकता है।

67. योजना आयोग के 'पदेन' अध्यक्ष हैं-

Correct Answer: (d) प्रधानमंत्री
Solution:व्याख्या- योजना आयोग एक संविधानेतर संस्था है। 15 मार्च, 1950 ई. को इसकी स्थापना केंद्रीय मंत्रिमण्डल द्वारा पारित प्रस्ताव द्वारा की गई थी। योजना आयोग का अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है। 1 जनवरी 2015 को योजना आयोग का स्थान नीति आयोग ने ले लिया है।

68. भारत में कितने राज्य हैं-

Correct Answer: (c) 28
Solution:व्याख्या-भारत में कुल 28 राज्य एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेश हैं।

69. सर्वोच्च न्यायालय में एक मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त कितने न्यायाधीश होते हैं?

Correct Answer: (d) पच्चीस न्यायाधीश
Solution:व्याख्या-मूल रूप से सर्वोच्च न्यायालय के लिए मुख्य न्यायाधीश तथा 7 अन्य न्यायधीशों की व्यवस्था की गयी थी। वर्तमान में संसद द्वारा कानून बनाकर सर्वोच्च न्यायालय में एक मुख्य न्यायाधीश और 33 अन्य न्यायधीश नियुक्त करने की व्यवस्था की गयी। इसके अतिरिक्त विशेष परिस्थिति उत्पन्न होने पर तदर्थ न्यायधीश नियुक्त (अनुच्छेद-127) करने की भी व्यवस्था है, जिसे मुख्य न्यायाधीश भारत के राष्ट्रपति की अनुमति प्राप्त कर नियुक्त करता है।

70. भारतीय संविधान के अन्तर्गत मौलिक अधिकारों का संरक्षक कौन है?

Correct Answer: (d) सर्वोच्च न्यायालय
Solution:व्याख्या - अनुच्छेद 32 के अंतर्गत उच्चतम न्यायालय को नागरिकों के मूल अधिकारों का सजग प्रहरी बनाया गया है। सर्वोच्च न्यायालय (अनु. 32) व उच्च न्यायालयों (अनु. 226) के द्वारा नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा हेतु 5 लेख (रिट) जारी कर सकता है। उन सभी कानूनों एवं कार्यपालिका के कार्यों को अवैधानिक घोषित कर दिया जायेगा जो मौलिक अधिकारों के विरुद्ध है।