☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
Railway
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
UPSC
कला एवं संस्कृति (भाग-II) (रेलवे)
📆 March 21, 2025
Total Questions: 50
41.
उस इंजीनियर का नाम बताइए, जो हम्पी के खंडहरों को दुनिया के समक्ष लाया था?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 (प्रथम पाली)]
(1) कर्नल कॉलिन मैकेंजी (Colonel Colin Mackenzie)
(2) जेम्स एटकिंसन (Jemes Atkinson)
(3) मैथ्यू बोल्टन (Matthew Boulton)
(4) एडवर्ड बार्लो (Edward Barlow)
Correct Answer:
(1) कर्नल कॉलिन मैकेंजी (Colonel Colin Mackenzie)
Solution:
हम्पी के खंडहरों को 1800 ई. में कर्नल कॉलिन मैकेंजी (Colonel Colin Mackenzie) नामक एक इंजीनियर और पुरातत्त्ववेत्ता द्वारा खोजा गया था।
42.
नीचे चार युग्म दिए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक एक राज्य और एक लोग नृत्य को निरूपित करता है। राज्य और लोक नृत्य का इनमें से कौन-सा युग्म गलत है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]
(1) असम - बिहू
(2) गुजरात - गरबा
(3) उत्तराखंड - तपाली
(4) छत्तीसगढ़ - डगला
Correct Answer:
(3) उत्तराखंड - तपाली
Solution:
उत्तराखंड के महत्वपूर्ण लोक नृत्य निम्नलिखित हैं:
छोलिया नृत्य
जागर नृत्य
झोरा नृत्य
लंगवीर नृत्य
छपेली नृत्य
चंचेरी नृत्य
43.
पुडुचेरी का लोक नृत्य कौन सा है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 (प्रथम पाली)]
(1) सत्रिया (Sattariya)
(2) करगा (Karga)
(3) गराडी (Garadi)
(4) कापालिक (Kapalik)
Correct Answer:
(3) गराडी (Garadi)
Solution:
गराडी पांडिचेरी का एक औपचारिक लोक नृत्य है।
पुरुष इस नृत्य को बंदर के समान मुद्राएं लेते हुए करते हैं।
यह नृत्य त्योहारों के अवसर पर किया जाता है।
गराडी आमतौर पर पांच से आठ घंटे तक की जाती है।
44.
भारत के किस राज्य में 'कारला' नाम संरक्षित बौद्ध गुफाएँ मौजूद हैं
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 (प्रथम पाली)]
(1) बिहार
(2) कर्नाटक
(3) महाराष्ट्र
(4) उत्तर प्रदेश
Correct Answer:
(4) उत्तर प्रदेश
Solution:
कालें गुफा महाराष्ट्र के लोनावाला के पास करली नामक स्थान पर प्राचीन बौद्ध भारतीय रॉक-कट गुफाओं का एक परिसर हैं।
यह लोनावाला से सिर्फ 10.9 किलोमीटर दूर स्थित है।
कार्ले गुफाएं कभी बौद्ध मठ हुआ करती थीं, जिसमे 16 उत्खनन/गुफाएं शामिल थीं।
45.
प्रसिद्ध 'संगई महोत्सव (Sangai Festival)' पूर्वोत्तर भारत के किस राज्य में आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक-सांस्कृतिक उत्सव है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 (प्रथम पाली)]
(1) नागालैंड
(2) मणिपुर
(3) त्रिपुरा
(4) मेघालय
Correct Answer:
(2) मणिपुर
Solution:
मणिपुर प्रत्येक वर्ष 21 से 30 नवंबर तक "मणिपुर संगाई महोत्सव" मनाता है।
इस 'उत्सव' का नाम राज्य पशु, संगाई के नाम पर रखा गया है, जो केवल मणिपुर में पाए जाने वाले भौंह वाले हिरण हैं।
इस त्यौहार को राज्य के सबसे भव्य त्योहार के रूप में चिह्नित किया गया है, जो मणिपुर को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने में मदद करता है।
46.
यूनेस्को (UNESCO) विश्वं विरासत स्थल, कंदरिया महादेव (Kandariya Mahadev) मंदिर कहाँ स्थित है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.04.2021 (प्रथम पाली)]
(1) मंदसौर
(2) महाबलीपुरम
(3) खजुराहो
(4) भुवनेश्वर
Correct Answer:
(3) खजुराहो
Solution:
खजुराहो मध्य प्रदेश में हिंदू एवं जैन मंदिरों का एक समूह है जो चंदेल राजवंश द्वारा 950 से 1050 ईस्वी के बीच बनाया गया था।
यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल हैं।
इन मंदिरों का निर्माण नागर शैली में किया गया है। इन मंदिरों के दीवारों पर कामुक मूर्तियों (Erotic Sculptures) का चित्र बनाया गया है।
खजुराहो में सबसे बड़ा मंदिर कंदरिया महादेव का मंदिर है जिसका श्रेय चंदेल वंश के शासक गंड को जाता है।
47.
इनमें से किस पर्यटन सर्किट (tourist circuit) को भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू की गई स्वदेश दर्शन योजना में शामिल नहीं किया गया है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.04.2021 (प्रथम पाली)]
(1) इको सर्किट (Eco Circuit)
(2) सूफी सर्किट (Sufi Circuit)
(3) तटीय सर्किट (Coastal Circuit)
(4) पर्वतीय सर्किट (Mountain Circuit)
Correct Answer:
(4) पर्वतीय सर्किट (Mountain Circuit)
Solution:
पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत योजनाबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर देश में विषयगत सर्किट (Thematic circuit) विकसित किया है।
इस योजना के अन्तर्गत विकास के लिए पंद्रह विषयगत सर्किटों की पहचान की गई है, जो इस प्रकार है- नॉर्थ-ईस्ट सर्किट, बौद्ध सर्किट, हिमालयन सर्किट, कोस्टल सर्किट, कृष्णा सर्किट, डेजर्ट सर्किट, ट्राइबल सर्किट, इको सर्किट, वाइल्डलाइफ सर्किट, रूरल सर्किट, स्पिरिचुअल सर्किट, रामायण सर्किट, हेरिटेज सर्किट, सूफी सर्किट एवं तीर्थकर सर्किट इत्यादि।
48.
नवरोज त्योहार किस धार्मिक समुदाय से संबंधित है?
[(RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 (द्वितीय पाली)]
(1) जैन
(2) सिख
(3) पारसी
(4) बौद्ध
Correct Answer:
(3) पारसी
Solution:
नवरोज ईरानी नव वर्ष के दिन के लिए फारसी भाषा का शब्द है, जिसे फारसी नव वर्ष भी कहा जाता है।
इस त्योहार को विश्व भर के पारसियों द्वारा एक शुभ अवसर माना जाता है।
इसकी उत्पत्ति ईरानी धर्म पारसी धर्म में हुई है तथा इस प्रकार ईरानी लोगों की परंपराओं में निहित है।
49.
प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह इनमें से किस शहर में स्थित है?
[RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 (द्वितीय पाली)]
(1) हैदराबाद
(2) दिल्ली
(3) मुंबई
(4) अजमेर
Correct Answer:
(3) मुंबई
Solution:
हाजी अली दरगाह मुंबई में वर्ली के तट पर एक द्वीप पर स्थित पीर हाजी अली शाह बुखारी की एक मस्जिद और दरगाह है।
इसमें हाजी अली शाह बुखारी का मकबरा है। बुखारी एक सूफी संत और उज्बेकिस्तान के एक धनी व्यापारी थे।
यह इंडो-इस्लामिक स्थापत्य शैली का एक आकर्षक उदाहरण है।
50.
निम्नलिखित में से कौन-सा 'राज्य-प्रमुख भाषा' युग्म सुमेलित नहीं है?
[RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 (द्वितीय पाली)]
(1) आंध्र प्रदेश - तेलुगु
(2) मणिपुर - मैतेई
(3) मेघालय - खासी
(4) केरल - कन्नड़
Correct Answer:
(4) केरल - कन्नड़
Solution:
कन्नड़ एक शास्त्रीय द्रविड़ भाषा है जो मुख्य रूप से कर्नाटक के लोगों द्वारा बोली जाती है।
यह भारत की अनुसूचित भाषाओं में से एक है तथा कर्नाटक राज्य की आधि कारिक और प्रशासनिक भाषा है।
इसे 2008 में भारत की शास्त्रीय भाषाओं में से एक के रूप में नामित किया गया था।
केरल की भाषा मलयालम है।
Submit Quiz
« Previous
1
2
3
4
5
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Wave motion
Computer and Information Technology Part (2)
Nuclear physics -(1)
Defence Technology Part-1
CHEMISTRY (Part-V) (Railway)
Space Part-1